Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

हरियाणा
Home›हरियाणा›हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल: अधूरी चहारदीवारी, परिसर में वन्य जीव, 14 को आएंगे PM मोदी

हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल: अधूरी चहारदीवारी, परिसर में वन्य जीव, 14 को आएंगे PM मोदी

By hinditvnews
April 3, 2025
324
0
Hisar

हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा में सुराख: परिसर में घूम रहे वन्य जीव, चहारदीवारी भी अधूरी; 14 पहुंचेंगे पीएम मोदी

हिंदी टीवी न्यूज़, हिसार Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Apr 2025

बीएंडआर के अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि चहारदीवारी के निर्माण पर 20.56 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें प्रत्येक पोस्ट के नीचे दो पाइलों का सेट (हर पाइल की गहराई 3 मीटर) और एक पाइल कैप (300 मिमी मोटाई) शामिल है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को महाराजा अग्रसेन एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उनके दौरे में महज 11 दिन शेष हैं, लेकिन एयरपोर्ट परिसर में वन्य जीव घूम रहे हैं जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। इसके अलावा एयरपोर्ट की सुरक्षा के लिए बनाई गई चहारदीवारी भी अधूरी पड़ी है। उधर, उड़ान सेवा के लिए अभी तक न तो फ्लाइट का शेड्यूल तैयार किया गया है और न ही किराया फाइनल किया जा सका है।

बता दें कि 14 अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से उड़ान सेवा शुरू करने के साथ ही नए टर्मिनल का शिलान्यास भी करेंगे। इस दौरान प्रधानमंत्री यहां एक रैली को भी संबोधित करेंगे। 7200 एकड़ में फैले एयरपोर्ट परिसर से वन्य जीवों को पकड़ने के लिए वन्य जीव प्राणी विभाग की जिम्मदारी लगाई गई थी। मगर विभाग सिर्फ 2 से 3 नीलगाय ही पकड़ सका और फिर उसने अपने हाथ खड़े कर दिए।

अधिकारी बोले, इतने बड़े एरिया से वह वन्य जीव नहीं पकड़ सकते। इस कार्य के लिए जिन संसाधनों की जरूरत होती है, वे संसाधन उनके पास नहीं हैं। यह कार्य किसी निजी एजेंसी से करवाया जाए। अगर उन्हें बजट उपलब्ध करवा दिया जाता है तो वह एयरपोर्ट परिसर से जंगली जानवरों को बाहर निकलवा देंगे। विभाग ने इस कार्य के लिए करीब 6 लाख रुपये बजट की मांग की है।

विभाग की मानें तो इस कार्य पर प्रतिदिन 50 से 60 हजार रुपये खर्च होंगे। विभाग के मुताबिक वह इस कार्य के लिए बावरिया समाज की मदद भी ले सकते हैं। विभाग के अनुसार एयरपोर्ट परिसर में नील गाय, जंगली सूअर, गीदड़ व कुत्ते मौजूद हैं। ये वन्य जीव न सिर्फ उड़ान सेवा में बाधा के साथ हादसे का कारण बन सकते हैं। 

एयरपोर्ट की चहारदीवारी के नीचे से एयरपोर्ट में घुस रहे वन्य जीव

उधर एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर बनाई गई चहारदीवारी भी इन वन्य जीवों को एयरपोर्ट परिसर में घुसने से नहीं रोक पा रही है। ये वन्य जीव चहारदीवारी के नीचे मिट्टी खोदकर आसानी से परिसर में घुस रहे हैं। जब एयरपोर्ट अथॉरिटी को इस खामी का पता चला तो उसने तुरंत इस पर संज्ञान लिया। अब चहारदीवारी के नीचे ईंट लगाकर उस जगह को भरा जा रहा है ताकि वन्य जीव यहां से एयरपोर्ट परिसर में न घुस सकें। चूंकि यह चहारदीवारी करीब 14 किलोमीटर लंबी है तो ऐसे में इस कार्य को पूरा करने में कम से कम दो से तीन माह का समय लगेगा।

न तो किराया तय हुआ न ही फ्लाइट शेड्यूल

एयरपोर्ट से उड़ान को लेकर अभी तक न तो किराया तय हुआ है और न ही फ्लाइट शेड्यूल फाइनल हुआ है। ऐसे में अभी तक असमंजस की स्थिति बनी हुई है कि फ्लाइट की बुकिंग कैसे होगी और कितना किराया होगा। हालांकि प्रदेश सरकार की तरफ से प्रस्ताव तैयार किया गया है कि यहां से शुरू होने वाली उड़ान सेवाएं वीजीएफ (वायबल गैप फंडिंग) आधारित होंगी, जिससे यात्रियों को ज्यादा किराया नहीं देना पड़ेगा। फिलहाल हिसार से पहले चरण में अयोध्या, जम्मू, जयपुर, दिल्ली, अहमदाबाद व चंडीगढ़ के लिए हवाई सेवाएं शुरू की जाएंगी। बाद में नए रूट का विस्तार किया जाएगा।

प्रधानमंत्री की रैली की तैयारियां शुरू

उधर, एयरपोर्ट की पार्किंग में होने वाली प्रधानमंत्री की रैली को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। रैली स्थल की सफाई करवाई जा चुकी है। अब वहां पंडाल का सामान पहुंचना शुरू हो गया है। यहां पंडाल तैयार करने वालों के बैठने के लिए कुछ केबिन भी बनाए गए हैं। 12 अप्रैल तक रैली का पंडाल बनकर तैयार हो जाएगा और सुरक्षा एजेंसियां इसे अपने घेरे में ले लेंगी।

चहारदीवारी के नीचे खाली पड़ी जगह में चिनाई जारी : एसई

बीएंडआर के अधीक्षण अभियंता अजीत कुमार ने बताया कि चहारदीवारी के निर्माण पर 20.56 करोड़ रुपये की लागत आई है। इसमें प्रत्येक पोस्ट के नीचे दो पाइलों का सेट (हर पाइल की गहराई 3 मीटर) और एक पाइल कैप (300 मिमी मोटाई) शामिल है। इसके ऊपर 125 मिमी मोटाई के दो पैनल रखे गए हैं, जिनकी लंबाई 4.200 मीटर और चौड़ाई 1.50 मीटर है।

यह कार्य पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, चंडीगढ़ के वैध डिजाइनों के अनुसार किया गया है। भारत सरकार के ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी (बीसीएएस) ने इस कार्य की जांच और सत्यापन भी किया है। डीजीसीए की तरफ से हर मापदंड पर जांच उपरांत खरा उतरने पर ही 13 मार्च को संचालन के लिए लाइसेंस प्रदान किया गया।

यहां जीएलएफ की जमीन होने और रिजर्व फॉरेस्ट के निकट होने के कारण चहारदीवारी के नीचे से जंगली जानवरों का आना-जाना सामान्य है, जिन्हें रोकने के लिए नागरिक उड्डयन विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार चहारदीवारी के नीचे खाली पड़ी जगह में दो फीट की ऊंचाई में चिनाई की जा रही है। जल्द से जल्द इस कार्य को पूरा कर दिया जाएगा।

Share :
Tagsboundary wall also incompleteharyana newshindi newsHissar NewsLoophole in security of Hisar airportWild animals roaming in premises
Previous Article

Haryana: भ्रष्टाचार के आरोप में गन्नौर मार्केट ...

Next Article

Sikar: बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने गई टीम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sunil
    उत्तराखण्ड

    सुनील शेट्टी ने लिया जंगल सफारी का आनंद, जिप्सी चालकों की मुराद पूरी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Badri
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: बदरीनाथ में बर्फबारी, सभी जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

    April 19, 2025
    By hinditvnews
  • Xr:d:dafslufkca0:298,j:1553795231,t:23010717
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मंडी-पंडोह फोरलेन 30 जून तक पूरा, हाईकोर्ट में पेश हुआ परियोजना निदेशक

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    हरियाणा

    Haryana: पानीपत में नया बिजली डिवीजन व दो सब-डिवीजन शुरू, सेवाएं होंगी बेहतर

    June 16, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal
    बिलासपुरहिमाचल प्रदेश

    निर्माण कार्य बंद करो वरना पानी के लिए तरस जाएगा बिलासपुर…’, अली खड्ड पेयजल योजना पर रोक को लेकर लोगों ...

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Arvind Kejriwal 23631636
    दिल्ली

    केजरीवाल का मोदी पर तंज: ‘पहले विदेशी जहाज और अमेरिकी कंपनियां छोड़ो

    September 22, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Images (9)
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: बिना मंजूरी विदेश के निजी दौरे करने वाले शिक्षकों पर होगी कार्रवाई

  • Anurag Thakur Minister
    Lok Sabha Election 2024शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Anurag Thakur: ‘इंडी गठबंधन के पास न कोई सर्वमान्य नेता

  • Nainital High Court
    तकनीकीहिमाचल प्रदेश

    पहला जियो हेरिटेज डाइवर्सिटी पार्क, मंत्रिमंडल की बैठक आज, पढ़ें देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Timeline

  • November 2, 2026

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

  • November 2, 2026

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old Patient

  • November 2, 2026

    Sweeten Your Diwali with a California Walnut Twist

  • November 2, 2026

    Maa Kauvery Launches Breast Clinic in Trichy, in Line with the 'Vaanga Amma Kitta Paesalam' Campaign

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy Hai, Easy Hai'

    DS Group's Catch Introduces India's First Ginger Garlic Paste Squeezy Bottle, Unveils New TVC 'Squeezy ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    Kauvery Hospital Treats Complex Aortic Valve Regurgitation Using Specialised HANCHOR Valve Technology

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75 Year Old Patient

    Kauvery Hospital Performs Combined Heart Bypass and Laparoscopic Abdominal Surgery Without Intervening Gap in 75-Year-Old ...

    By hinditvnews
    November 2, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.