Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

JaipurRajasthan
Home›Jaipur›Sikar: बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने गई टीम पर हमला, 11 घायल; इलाका छावनी में तब्दील

Sikar: बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने गई टीम पर हमला, 11 घायल; इलाका छावनी में तब्दील

By hinditvnews
April 3, 2025
486
0
Police

Sikar News: बंधक पुलिसकर्मियों को छुड़ाने गई पुलिस पर ग्रामीणों ने किया हमला, 11 घायल; इलाका छावनी में तब्दील

हिंदी टीवी न्यूज़, सीकर Published by: Megha Jain Updated Thu, 03 Apr 2025

Sikar: बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अजीतगढ़ थाने के तीन पुलिसकर्मी एक मारपीट केस में फरार आरोपी महिपाल को पकड़ने गए थे। इसी दौरान गांव में महिपाल के किसी परिचित की बरात निकल रही थी। बरात में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया।

सीकर जिले के अजीतगढ़ थाना क्षेत्र के डाला वाली ढाणी में मंगलवार रात पुलिस पर हुए हमले के बाद पुलिस-प्रशासन ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं इस घटना के दौरान पुलिस कर्मियों को बंधक बनाने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक पुलिसकर्मी को ग्रामीणों ने कुर्सी पर बैठाया हुआ है तथा उसके साथ मारपीट भी की गई है। बंधक पुलिस कर्मियों को छुड़ाने के दौरान ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया था और इस हमले में 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे।

घटना के बाद अजितगढ़ पुलिस थाना छावनी में तब्दील हो गया। नीमकाथाना प्रोबेशनर्स आईपीएस रोशन लाल मीणा और डिप्टी एसपी उमेश गुप्ता भी पुलिस थाने पहुंचे। गिरफ्तार आरोपियों को पकड़ने के बाद बुधवार देर शाम उनकी परेड अजीतगढ़ के मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसे देखकर जनता ने राजस्थान पुलिस के जयकारे लगाए। अब तक 13 आरोपी गिरफ्तार किए जा चुके हैं, जबकि 44 नामजद और अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

घटना का विवरण
बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अजीतगढ़ थाने के तीन पुलिसकर्मी एक मारपीट केस में फरार आरोपी महिपाल को पकड़ने गए थे। इसी दौरान गांव में महिपाल के किसी परिचित की बरात निकल रही थी। बरात में शामिल लोगों ने पुलिसकर्मियों को बंधक बना लिया। सूचना मिलने पर देर रात 11:30 बजे पांच थानों खंडेला, श्रीमाधोपुर, अजीतगढ़, थोई और रींगस के 30 से ज्यादा पुलिसकर्मी उन्हें छुड़ाने पहुंचे।

जैसे ही पुलिस टीम गांव में पहुंची, ग्रामीणों ने छतों से पथराव शुरू कर दिया। कुछ महिलाओं ने भी पुलिस के साथ मारपीट की। इस हमले में अजीतगढ़ थानाधिकारी मुकेश सेपट के सिर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उन्हें 7 टांके लगाने पड़े। खंडेला एसएचओ इंद्रप्रकाश यादव सहित अन्य 10 पुलिसकर्मी भी हमले में घायल हो गए। हमलावरों ने पुलिस की गाड़ियों को भी क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना के बाद पुलिस ने हमले में शामिल आरोपियों की पहचान कर गिरफ्तारी की कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस इस मामले में शामिल अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। मामले की जांच जारी है और पुलिस-प्रशासन ने स्थिति पर कड़ी नजर रखी हुई है।

 

Share :
Tagshindi newsjaipur newsRajasthanSikar News
Previous Article

हिसार एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सवाल: अधूरी ...

Next Article

हिमाचल प्रदेश: अंग्रेजी शराब के दाम ₹200 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arrest
    उत्तराखण्ड

    Nainital: पहचान छिपाकर युवती से शोषण, धर्म परिवर्तन की कोशिश; FIR दर्ज

    May 1, 2026
    By hinditvnews
  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    योगी कैबिनेट: 28 प्रस्ताव मंजूर, नई स्टार्टअप नीति को हरी झंडी

    July 6, 2026
    By hinditvnews
  • Vipnumber
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Fancy Number Himachal: वीआईपी नंबर के लिए मारामारी, परिवहन विभाग ने छह महीने में 13 करोड़ कमाए

    January 30, 2024
    By hinditvnews
  • Kharge
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: खड़गे के दौरे से पहले छह सीटों पर परिवर्तन संकल्प यात्रा

    July 30, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Jam
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    दृष्टिबाधितों का चक्का जाम: सचिवालय के बाहर नारेबाजी, ट्रैफिक बाधित

    April 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • sukhu
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम सुक्खू ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से बरसात में क्षतिग्रस्त सड़कों के लिए मांगे 172.97 करोड़

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: असिस्टेंट स्टाफ नर्स भर्ती पर रोक बरकरार, हाईकोर्ट सख्त

  • Rohtang
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

Timeline

  • November 3, 2026

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

  • November 3, 2026

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

  • November 3, 2026

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

  • November 3, 2026

    Manipal University Jaipur Hosts International Conference on Sports Sciences, Focuses on India's Olympic Vision 2036

  • November 3, 2026

    International Hardware Fair India 2026 Concludes with 140+ Exhibitors and Participants from 30+ Countries

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    Azim Premji Foundation Launches Social Startups Programme

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    Team BHIVE Secures First Place in Corporate Relay at IRONMAN Goa

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping Offers

    Blue Dart Delivers More Smiles for Less this Diwali with Special Domestic and International Shipping ...

    By hinditvnews
    November 3, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.