Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश
Home›Horoscope›Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

By hinditvnews
January 3, 2025
237
0
Rohtang

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू, शिमला की रातें मैदानी इलाकों से गर्म

हिंदी टीवी न्यूज़/शिमला/कुल्लू Published by: Megha Jain Updated Fri, 03 Jan 2025

Himachal Snowfall: कुल्लू व लाहौल घाटी में मौसम ने करवट ले ली है। यहां रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में फिर से फाहे गिरने का दौर शुरू हो गया है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान शुक्रवार को 11.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 8.4 डिग्री अधिक है। हैरानी की बात यह है कि शिमला की रातें बिलासपुर, हमीरपुर, मंडी, ऊना और कांगड़ा जैसे मैदानी जिलों की तुलना में अधिक गर्म हैं।

मौसम विभाग के अनुसार, 7 जनवरी तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। 6 जनवरी को भारी बारिश-बर्फबारी का अलर्ट जारी हुआ है। 8 जनवरी से मौसम साफ रहने की संभावना है। वहीं, जिला कुल्लू व लाहौल घाटी का मौसम शुक्रवार से फिर बदल गया है। रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों में फिर से फाहे गिरने का दौर शुरू हो गया है। ऐसे में लोगों की दुश्वारियां आने वाले दिनों में और बढ़ने वाली हैं।

कुल्लू में औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 और अटल टनल होकर गुजरने वाले हाईवे तीन के साथ लाहौल में 120 सड़कें बंद है। मौसम विभाग ने 7 जनवरी तक बर्फबारी व बारिश की संभावना जताई है। मौसम के बदले रुख से कुल्लू के साथ लाहौल में शीतलहर का प्रकोप बढ़ गया है। ऐसे में जिला प्रशासन ने सैलानियों को भी संवेदनशील इलाकों का रूख न करने की हिदायत दी है।

क्षेत्र न्यूनतम तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
ताबो -5.5
समदो -2.9
कुकुमसेरी -2.6
केलांग -0.2
कल्पा -1.4
मनाली 7.1
ऊना 3.4
मंडी 8.6
हमीरपुर 8.2
कांगड़ा 9.5
धर्मशाला 5.9
नाहन 8.7
शिमला 11.5
123 वर्षों में 44वीं सबसे अधिक बारिश हुई दिसंबर में दर्ज
हिमाचल प्रदेश में इस बार बीते 123 वर्षों में दिसंबर के दौरान 44वीं बार सबसे अधिक बारिश दर्ज हुई। दिसंबर 2024 के दौरान सामान्य से 27 फीसदी अधिक बादल बरसे। वर्ष 1929 में दिसंबर में सबसे ज्यादा 176 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इस वर्ष दिसंबर में 48.2 मिलीमीटर बारिश हुई। लाहौल-स्पीति और सोलन जिला को छोड़कर प्रदेश के सभी जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हुई। उधर, अक्तूबर से दिसंबर 2024 तक बीते 123 वर्षों में 41वीं बार सबसे कम बारिश हुई। 2024 में अक्तूबर से दिसंबर तक के पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 41 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई।

ऊना में देर शाम से छाए हैं बादल
जिला ऊना उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में जहां पर पिछले दिनों हुई बारिश से खुश्क ठंड से राहत मिली वहीं, पर यह बारिश गेहूं सहित अन्य फसलों के लिए वरदान साबित हो रही है। किसानों ने राहत की सांस ली है। बारिश होने से किसानों ने गेहूं की फसल में यूरिया खाद सहित खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव करना भी शुरू कर दिया है। वीरवार देर शाम से हल्के बादल छाए हुए हैं। शुक्रवार सुबह भी बादलों तथा सूर्य के बीच आंख मिचौली का खेल देखने को मिला। वहीं पर कुछ स्थानों पर किसान भी खराब मौसम की वजह से यूरिया खाद और खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव करने के लिए मौसम के साफ होने का इंतजार कर रहे हैं। वहीं पर कृषि विषयवाद विशेषज्ञ डॉ. सतपाल धीमान का कहना है कि किसान अभी चार जनवरी तक यूरिया खाद और खरपतवार नियंत्रण दवाइयों का छिड़काव करने के लिए रूक जाएं और मौसम साफ होने के बाद भी छिड़काव करें।
Share :
Tagshimachal pradeshHimachal Weather Snowfall starts on high hills along Rohtang Pass in Himachalhindi news
Previous Article

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के ...

Next Article

Uttarakhand: कांच के पव्वे पर लगा प्रतिबंध

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Cbi
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Bribery Case: ईपीएफओ क्षेत्रीय आयुक्त ने असेसमेंट रिपोर्ट खारिज कर जारी किया था नोटिस

    November 28, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: कोहरे और शीतलहर से परेशानी, 11 जनवरी से बारिश-बर्फबारी के आसार

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    जल विवाद से पहले हल: आज से पंजाब-हरियाणा-राजस्थान को मिलेगा पानी, CM मान नंगल पहुंचेंगे

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आपदा के बाद सूखा, आर्थिक तंगी से जूझता हिमाचल

    December 31, 2025
    By hinditvnews
  • Ramesh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: धवाला का आरोप- राज्यसभा सीट के लिए परिवार को हाशिये पर धकेला

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Suspended
    Chandigarh Newsपंजाब

    अमृतसर टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 7 अधिकारी निलंबित

    December 31, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • WEATHER
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में बारिश का कहर, 338 सड़कें और 488 बिजली ट्रांसफार्मर बंद, ऊना में दो लोग लापता

  • Cabinet Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP कैबिनेट फैसले: हिमाचल में शराब महंगी, बाहरी वाहनों पर बढ़ा प्रवेश शुल्क, लॉटरी शुरू

  • Mandi News
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    पांच साल पहले था गरीब अब बना करोड़पति, दूसरों को नशे में धकेलने वाला मंडी के दो कुख्यात चिट्टा तस्कर गिरफ्तार

Timeline

  • June 8, 2026

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

  • June 8, 2026

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest Contouring

  • June 8, 2026

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

  • June 8, 2026

    Ramaiah Academy Foundation Collaborates with Dassault Systemes to Accelerate Deep Science Translation in India

  • June 8, 2026

    India's First Advanced Electric Vehicle Centre of Excellence by L&T EduTech Established at Galgotias University with Live EV Systems

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote To Its Board Of Directors

    Astera Ventures Appoints Prashant Hoskote to its Board of Directors

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands On Workshop On Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting And Male Chest Contouring

    Chennai Plastic Surgery Conducts International Hands-on Workshop on Gynecomastia Surgery, Chest Sculpting and Male Chest ...

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Who Can Apply For A Gold Loan And What The Eligibility Criteria Are

    Who Can Apply for a Gold Loan and What the Eligibility Criteria Are

    By hinditvnews
    June 8, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.