Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

  • Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

  • HPCL Ranked Among India's Top 20 Most Valuable Brands in Brand Finance India 100 2026

  • Swetta Jumaani's 2026 Numerology Prediction Comes Alive at the FIFA World Cup

  • Union Minister of Finance and Corporate Affairs Inaugurates Indoor Sports Complex in Tiruchuli

हिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं, आज होगा तय

अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं, आज होगा तय

By hinditvnews
August 27, 2024
275
0
Cm

अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं

कांग्रेस विधायक दल मंगलवार को तय करेगा कि दल-बदल कानून के तहत अयोग्य घोषित विधायकों की पेंशन रोकने का विधेयक लाना है या नहीं। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को विधानसभा सत्र से पहले होने जा रही कांग्रेस विधायक दल की बैठक में इस संबंध में अंतिम राय बनेगी। चूंकि यह मामला विधायकों से संबंधित है तो इस पर पूरे विधायक दल की सहमति ली जाएगी। इस संबंध में रविवार को हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में भी चर्चा हुई है, पर इस पर अंतिम निर्णय विधायक दल पर छोड़ा गया है।रविवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में इस विषय को कुछ मंत्रियों ने उठाया। दल-बदल कानून के शेड्यूल -10 में इस व्यवस्था को जोड़ने की बात की गई कि अगर कोई विधायक किसी प्रलोभन में अपना दल बदलकर दूसरे दल में जाता है और उसे इस आधार पर अयोग्य घोषित किया जाता है तो उसे पेंशन नहीं दी जानी चाहिए। यह विषय मंत्रिमंडल के एजेंडे में शामिल नहीं था। इसके बावजूद इस पर गंभीर चर्चा हुई, मगर यह तय किया गया कि इस पर कांग्रेस विधायक दल के सभी सदस्यों के साथ चर्चा की जानी चाहिए। विपक्ष इस विधेयक का विरोध कर सकता है तो ऐसी स्थिति में सदन में चर्चा मांगी जा सकती है। इस चर्चा में विपक्ष को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए भी सत्तारुढ़ दल के विधायकों को तैयार किया जाएगा। संशोधित विधेयक का ड्राफ्ट कभी भी तैयार किया जा सकता है। सहमति बनने पर इसमें अधिक वक्त नहीं लगेगा। सत्र के बीच ही एक और मंत्रिमंडल की बैठक में विधेयक के इस ड्राफ्ट को मंजूरी दी जा सकती है।
बंद हो सकती है पूर्व विधायकों की पेंशन
अगर इस संबंध में मानसून सत्र में विधेयक लाया जाता है और इसे पारित कर लिया जाता है तो इसका सीधा असर कांग्रेस के अयोग्य घोषित किए गए पूर्व विधायकों की पेंशन पर पड़ सकता है। यह पूरी तरह से बंद की जा सकती है। जो विधायक अयोग्य घोषित करने के बाद दोबारा चुने गए हैं, उनकी भविष्य की पेंशन पर भी इसका असर पड़ सकता है।

 

Share :
TagsCM
Previous Article

सिरमौर में फोटो स्‍ट‍ूडियो में लगी भयानक ...

Next Article

सात जिलों में आंधी के साथ भारी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • uksssc
    उत्तराखण्ड

    समूह-ग के 5000 पदों पर भर्ती के प्रस्ताव लौटाए, UKSSSC ने कमियां दूर करने के लिए उठाया कदम

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • cm
    election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    August 5, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सीएम, मंत्रियों और सीपीएस के वेतन-भत्ते दो महीनों के लिए होंगे विलंबित, जानें पूरा मामला

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    आज दिल्ली CM आवास पर तिरंगा नहीं फहराया गया, बहुत अफसोस’, सुनीता केजरीवाल ने बताया तानाशाही

    August 15, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में डीजल और पेट्रोल से चलने वाले कटरों के बनाए जाएंगे लाइसेंस

    August 30, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Himachal
    दिल्लीहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: सीएम सुक्खू आज दोपहर बाद जाएंगे दिल्ली, कल पीएम मोदी से करेंगे मुलाकात

    July 15, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mukesh
    election 2024rajnithiहिमाचल प्रदेश

    Shimla: सोनिया गांधी से मिले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, नुकसान से अवगत करवाया

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    मांगों को लेकर हिमाचल विधानसभा के बाहर गरजे बेरोजगार शारीरिक शिक्षक, धक्कामुक्की में कई घायल

  • Igmc
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल अस्पतालों में मुफ्त टेस्ट बंद, पर्ची के भी लगेंगे पैसे

Timeline

  • July 18, 2026

    India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

  • July 18, 2026

    Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

  • July 18, 2026

    HPCL Ranked Among India's Top 20 Most Valuable Brands in Brand Finance India 100 2026

  • July 18, 2026

    Swetta Jumaani's 2026 Numerology Prediction Comes Alive at the FIFA World Cup

  • July 18, 2026

    Union Minister of Finance and Corporate Affairs Inaugurates Indoor Sports Complex in Tiruchuli

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • India's First Listed Ivf Company, Gaudium Ivf, Unveils Ai Powered Signature Labs, Kicking Off Planned 19 Centre Expansion

    India's First Listed IVF Company, Gaudium IVF, Unveils AI Powered Signature Labs, Kicking Off Planned ...

    By hinditvnews
    July 18, 2026
  • Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years Of Fragrance Excellence With Innovative Festive Launches

    Cycle Pure Agarbathi Celebrates 77 Years of Fragrance Excellence with Innovative Festive Launches

    By hinditvnews
    July 18, 2026
  • HPCL Ranked Among India's Top 20 Most Valuable Brands in Brand Finance India 100 2026

    By hinditvnews
    July 18, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.