Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Lok Sabha Election 2024कांगड़ामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Lok Sabha Election 2024›आनंद शर्मा के बहाने कसौटी पर परखे जाएंगे कांगड़ा संसदीय सीट के मंत्री

आनंद शर्मा के बहाने कसौटी पर परखे जाएंगे कांगड़ा संसदीय सीट के मंत्री

By hinditvnews
May 2, 2024
344
0
Anand

Lok Sabha Chunav: आनंद शर्मा के बहाने कसौटी पर परखे जाएंगे कांगड़ा संसदीय सीट के मंत्री, विधायक

हिमाचल में हो रहे लोकसभा चुनाव को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है। हर सीट को लेकर अलग से रणनीति बनाई गई है।

पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने जा रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा के बहाने कांगड़ा संसदीय सीट के मंत्री और विधायक कसौटी पर कसे जाएंगे। इस क्षेत्र के 11 कांग्रेस विधायकों में से आठ को सुक्खू सरकार ने कैबिनेट रैंक समेत बड़े आहदे दे रखे हैं। आनंद शर्मा को जिताने के लिए इन सभी नेताओं को पूरा दमखम लगाना होगा। कांगड़ा सीट के तहत भाजपा के पास पांच विधायक हैं। धर्मशाला विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव हो रहा है। हिमाचल में हो रहे लोकसभा चुनाव को कांग्रेस पूरी गंभीरता से ले रही है। हर सीट को लेकर अलग से रणनीति बनाई गई है। मंडी से मंत्री विक्रमादित्य सिंह और शिमला से विधायक विनोद सुल्तानपुरी को चुनाव मैदान में उतार कर कांग्रेस ने पहले ही सरकार के स्थिर रहने का संदेश देते हुए पूरी ताकत से चुनाव लड़ने की मंशा जाहिर की है।

अब कांगड़ा से पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को प्रत्याशी बना अपने स्थानीय नेताओं की जवाबदेही भी सुनिश्चित कर दी है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि हाईकमान ने संसदीय क्षेत्र के हर विधायक से बात करने के बाद ही आनंद पर दांव खेला है। सभी मंत्रियों और विधायकों ने एकमत होकर आनंद शर्मा के लिए पूरी ताकत झोंकने का आश्वासन दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह भी आनंद के हक में खड़े हुए थे। प्रदेश कांग्रेस की एकजुटता को देखने के बाद ही हाईकमान ने आनंद को कांगड़ा से मैदान में उतारकर भाजपा को चुनौती दी है।

कैबिनेट रैंक वालों पर लीड दिलाने का जिम्मा
कांगड़ा के ज्वाली से चंद्र कुमार और जयसिंहपुर से यादवेंद्र गोमा सरकार में मंत्री हैं। चंबा के भटियात से कुलदीप सिंह पठानिया विधानसभा अध्यक्ष हैं। पालमपुर से आशीष बुटेल और बैजनाथ से किशोरी लाल मुख्य संसदीय सचिव हैं। नगरोटा बगवां से रघुवीर सिंह बाली पर्यटन विकास निगम के उपाध्यक्ष हैं। फतेहपुर से भवानी सिंह पठानिया योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। शाहपुर से केवल सिंह पठानिया उप मुख्य सचेत्तक हैं। ज्वालाजी से संजय रतन, इंदौरा से मलेंद्र राजन और चंबा सदर से नीरज नैय्यर विधायक हैं। इन पर अपने-अपने क्षेत्र से पार्टी प्रत्याशी आनंद शर्मा को लीड दिलाने का जिम्मा रहेगा। धर्मशाला, नुरपूर, सुलह, जसवां परागपुर, कांगड़ा और देहरा से विधानसभा चुनाव लड़ने वाले पूर्व प्रत्याशियों को भी सरकार में नियुक्ति लेने के लिए पार्टी को लीड दिलाने की परीक्षा देनी होगी।

मुख्यमंत्री सुक्खू और आनंद की रही है सियासी जुगलबंदी
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू और पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा की सियासी जुगलबंदी पुरानी है। दोनों नेता छात्र राजनीति से कांग्रेस के उच्च पदों तक पहुंचे हैं। केंद्र की राजनीति में रहते हुए आनंद के सहयोग से सुक्खू ने राज्य के संगठन में तरक्की की है। पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीरभद्र से भी दोनों नेताओं के विचार कम मिलते थे। यह भी एक बड़ा कारण था जिसके चलते आनंद और सुक्खू के राजनीतिक संबंध मधुर ही रहे। अब सुक्खू मुख्यमंत्री हैं और आनंद पहली बार चुनाव लड़ने जा रहे हैं।

लोकसभा चुनाव प्रत्याशी से ज्यादा पार्टियां लड़ती हैं। देश में लोकतंत्र बचाने की मुहिम को और मजबूत करने के लिए ही पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा कांगड़ा से चुनाव लड़ रहे हैं। आनंद बीते 50 वर्ष से राजनीति के क्षेत्र में हैं। देश-विदेश में एक बड़े नेता के तौर पर उनकी पहचान है। कांग्रेस एकजुट होकर आनंद शर्मा को चुनाव जिताएगी। -नरेश चाैहान, प्रदेश उपाध्यक्ष, हिमाचल कांग्रेस 

 

Share :
Tagsnews of anand sharmanews of bhawani singh pathanianews of himachal politicsnews of kangranews of lok sabha chunav 2024 himachalnews of lok sabha election 2024 himachalnews of mandinews of shimla
Previous Article

IPL 2024: पंजाब किंग्स इलेवन की टीम ...

Next Article

आज घोषित हो सकते हैं कांग्रेस के ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Bhu
    manaliशिमलाहिमाचल प्रदेश

    जगतसुख के नागनी नाला में भूस्खलन से ढाई मंजिला मकान जमींदोज

    March 19, 2024
    By hinditvnews
  • Car Fire
    कांगड़ामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मंडी के आईटीआई चौक पर ऑटो में अचानक भड़की आग

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Govt, Jobs shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जल शक्ति विभाग में 4500 पंप ऑपरेटर, पैरा फिटर होंगे भर्ती,

    January 19, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कर्मचारियों का हर तबादला आदेश करना होगा सार्वजनिक

    October 5, 2023
    By hinditvnews
  • Ccc
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सीएम ने किया 1962 मोबाइल पशु चिकित्सा सेवा का शुभारंभ

    March 5, 2024
    By hinditvnews
  • Shimlaa
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय के बाहर आंगनबाड़ी मिड-डे मील वर्कर्ज का प्रदर्शन

    November 27, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • shimla landslide shiv mandir
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Landslie: शिमला के समरहिल में एक और शव बरामद, 18 हुई मृतकों की संख्या

  • Kalka To Shimla Toy Train Images
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Kalka Shimla railway track: 15 से दौड़ सकती हैं ट्रेनें

  • Baddi
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    Baddi Fire Case: अग्निकांड प्रभावित कामगारों को नए उद्योगों में मिलेगी नौकरी, श्रम अधिकारियों को आदेश जारी

Timeline

  • November 16, 2026

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

  • November 16, 2026

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

  • November 16, 2026

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

  • November 16, 2026

    महंगाई का झटका: तेल-रिफाइंड 10 रुपये महंगे, जीरा 400 रुपये किलो

  • November 16, 2026

    धर्मशाला: तपोवन सत्र में ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kangna

    देहरादून: कंगना के पुराने वीडियो से भ्रामक पोस्ट, मुकदमा दर्ज

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Accident

    Himachal: रामपुर में ऑल्टो खाई में गिरी, तीन की मौत और दो घायल

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Rohtang

    हिमाचल: रोहतांग में बर्फबारी से पर्यटक खुश, जाम से थमी रफ्तार

    By hinditvnews
    November 16, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.