Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड में यह सीट बनी थी कांग्रेस का गढ़, पर पिछले दो चुनावों से हिलने लगा सियासी किला; क्या इस बार भाजपा..

उत्तराखंड में यह सीट बनी थी कांग्रेस का गढ़, पर पिछले दो चुनावों से हिलने लगा सियासी किला; क्या इस बार भाजपा..

By hinditvnews
March 12, 2024
199
0
Nainital

वर्ष 2014 से भाजपा ने नैनीताल सीट पर मजबूत पकड़ बना ली है। पहले भगत सिंह कोश्यारी और फिर अजय भट्ट इस सीट से संसद पहुंचे। भाजपा ने एक बार फिर अजय भट्ट को ही प्रत्याशी बना दिया है। यह सीट कांग्रेस की गढ़ बन गई थी। अब तक के चुनावों में 11 बार कांग्रेस और चार बार भाजपा के प्रत्याशी यहां से संसद पहुंचे हैं। हल्द्वानी। नैनीताल-ऊधम सिंह नगर लोकसभा सीट का जिस तरह का भिन्न भूगोल है, वैसा ही जटिल राजनीतिक इतिहास भी। तराई, भाबर व पर्वतीय क्षेत्र में शामिल यह सीट भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत व उनके परिवार की कर्मस्थली रही है। महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पंत ने भले ही इस सीट से चुनाव न लड़ा हो, लेकिन पांच चुनावों तक उनका ही प्रभाव व्यापक रूप से रहा।यही कारण था कि यह सीट कांग्रेस की गढ़ बन गई। अब तक के चुनावों में 11 बार कांग्रेस और चार बार भाजपा के प्रत्याशी यहां से संसद पहुंचे हैं। आजादी के बाद वर्ष 1951 में पहला लोकसभा चुनाव हुआ। पंडित गोविंद बल्लभ पंत के दामाद सीडी पांडे नैनीताल-ऊधम सिंह नगर सीट से चुनावी मैदान में उतरे और विजय हासिल की।

लगातार दो बार वह इसी सीट से संसद पहुंचे। तीसरे चुनाव में पंत के पुत्र केसी पंत ने पर्चा भरा और अपनी इस परंपरागत एवं मजबूत सीट से जीत की हैट्रिक लगाई। पंत परिवार का विजय रथ 1977 में थम गया। उस समय भारतीय लोक दल से भारत भूषण ने चुनाव लड़ा था और कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगा दी थी। भूषण की यह जीत पंत परिवार के लिए बड़ा झटका और वर्चस्व टूटने जैसा था।

1980 के संसदीय चुनाव में एक बार फिर राजनीति के ऊंट ने करवट बदल ली। राष्ट्रीय राजनीति में परचम लहरा रहे वरिष्ठ नेता नारायण दत्त तिवारी ने इस सीट से भाग्य आजमाया और शानदार जीत हासिल की। राजनीति में उनका कद और ऊंचा हो गया। इसके बाद 1984 के चुनाव में कांग्रेस के सत्येंद्र गुड़िया चुनाव जीते। इन्हें तिवारी का ही करीबी माना जाता था। इस चुनाव के बाद से ही इस सीट पर चुनावी समीकरण बदलते गए।

पिछले दो चुनावों से भाजपा ने बना ली मजबूत पकड़

वर्ष 2014 से भाजपा ने इस सीट पर मजबूत पकड़ बना ली है। पहले भगत सिंह कोश्यारी और फिर अजय भट्ट इस सीट से संसद पहुंचे। भाजपा ने एक बार फिर अजय भट्ट को ही प्रत्याशी बना दिया है।

जब जनता दल के महेंद्र और भाजपा के पासी ने मारी बाजी

समय के साथ धीरे-धीरे कांग्रेस का मजबूत सियासी किला हिलने लगा था। वर्ष 1989 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के प्रत्याशी चुनावी बाजी हार गए और जीते जनता दल के डा. महेंद्र पाल। इसके बाद वर्ष 1991 का चुनाव और भी रोमांचक एवं चौंकाने वाला रहा।

बलराज पासी भाजपा के नए चेहरे थे और उनके सामने थे कांग्रेस के दिग्गज नेता एनडी तिवारी। इस चुनाव में तिवारी को अप्रत्याशित हार का सामना करना पड़ा था। देश की राजनीति के लिहाज से यह बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम था। क्योंकि तब कहा जा रहा था कि एनडी प्रधानमंत्री बन सकते हैं।

इला पंत ने भाजपा से लड़ा चुनाव और जीत गईं

वर्ष 1998 में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे केसी पंत की पत्नी इला पंत ने भाजपा प्रत्याशी के रूप में इस सीट से चुनाव लड़ा। अपनी विशेष चुनाव रणनीति की वजह से वह जीत भी गईं। तब लगने लगा कि कांग्रेस का गढ़ कमजोर हो गया है, लेकिन कांग्रेस प्रत्याशी रहे एनडी तिवारी व डा. महेंद्र पाल के बाद 2009 तक केसी सिंह बाबा ने कांग्रेस के गढ़ को बचाए रखा।

Share :
Tagshindi newsnainital
Previous Article

Vande Bharat: देहरादून-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू, ...

Next Article

Punjab Budget 2024: पंजाब में बजट सत्र ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Joshi Vihar
    उत्तराखण्ड

    बदल गया हल्द्वानी का जोशी विहार… छह साल में पलायन कर गई 60 हिंदू फैमिली, बचे परिवार भी अगले महीने ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Crime
    उत्तर प्रदेश

    मेरठ: फौजी की पत्नी से सोने की चेन लूटी, पुलिस खाली हाथ

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Shams
    उत्तराखण्ड

    वक्फ संशोधन विधेयक: मुस्लिमों को हक मिलने का दावा, बोले शादाब शम्स

    April 3, 2025
    By hinditvnews
  • news of fraud
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: यूपी निर्माण निगम के 5 पूर्व अधिकारियों पर 130 करोड़ का गबन, केस दर्ज

    February 24, 2025
    By hinditvnews
  • Chitta
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के साथ पुलिस का जवान गिरफ्तार

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • Supreem Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्ति: उम्र 58 से 60 करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

    April 4, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • apple, himachal
    fruithimachaal appleहिमाचल प्रदेश

    यूनिवर्सल कार्टन की गुणवत्ता पर सवाल, सेब और नाशपाती खराब होने का डर

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्टडी लीव पर पूरा नहीं, अब 40 फीसदी वेतन ही देगी हिमाचल सरकार

  • Weather
    Weatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में मौसम ने बदली करवट

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.