Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

उत्तराखंड: राज्यपाल के पांच साल पूरे, पांच मिशन को मिली धरातल पर रफ्तार

By hinditvnews
September 15, 2026
9
0
Gurmeet

देहरादून:राज्यपाल ने पांच वर्ष में पांच मिशन को धरातल पर उतारा, आज पूरे हो रहे पांच साल, 2021 में संभाला था पद

हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Tue, 15 Sep 2026

पांच साल के कार्यकाल में राजभवन की पहलें सामाजिक विकास से लेकर तकनीकी नवाचार तक कई क्षेत्रों में दिखाई दीं। रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण और बालिका शिक्षा के साथ एआई व उच्च शिक्षा में सुधार को भी प्राथमिकता मिली।

लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने 15 सितंबर 2021 को उत्तराखंड के राज्यपाल का पद संभाला था। मंगलवार, 15 सितंबर 2026 को उनके कार्यकाल के पांच वर्ष पूरे हो रहे हैं। इन पांच वर्षों में उन्होंने पांच प्रमुख मिशनों को धरातल पर उतारा और तकनीक व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की दिशा में कई नई पहल कीं।

राज्यपाल ने रिवर्स पलायन, महिला सशक्तीकरण, बालिका शिक्षा, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, तकनीक, जैविक कृषि और वेलनेस को प्रमुख मिशन निर्धारित किया। उच्च शिक्षा में गुणवत्ता और नवाचार के लिए वन यूनिवर्सिटी-वन रिसर्च पहल शुरू की गई। कुलपति चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता के लिए इंटरेक्शन की वीडियो रिकॉर्डिंग भी शुरू हुई।

एआई को विकास का माध्यम मानते हुए लोक भवन में स्मार्ट ऑटोमेशन सिस्टम और ई-ऑफिस जैसी व्यवस्थाएं विकसित की गईं। गार्गी नारी शक्ति एआई चैटबॉट महिलाओं को कानूनी, कॅरिअर और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देता है। उत्तराखंड एआई मिशन-2025 और एआई फॉर ऑल जैसी पहल से विद्यार्थियों को रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण मिला। ऑपरेशन साथी और आरोही इन्क्यूबेटर से प्रदेश के 13 जिलों में प्रतिभाओं को पहचान कर मार्गदर्शन दिया जा रहा है। राज्यपाल ने सभी जिलों का दौरा किया और 51 में से 30 वाइब्रेंट विलेज में स्थानीय लोगों से संवाद किया।

महिला सशक्तीकरण और स्वास्थ्य पहल

महिला सशक्तीकरण और बालिका शिक्षा राज्यपाल की प्रमुख प्राथमिकताओं में रहे हैं। लोक भवन परिसर में बालिका आत्मरक्षा एवं कंप्यूटर प्रशिक्षण केंद्र स्थापित किया गया। लोक भवन में टीबी, मानसिक स्वास्थ्य और ब्रेस्ट कैंसर जैसे विषयों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुए। वेलनेस को बढ़ावा देने के लिए आरोग्यधाम की स्थापना की गई, जहां पंचकर्म और फिजियोथेरेपी जैसी सुविधाएं हैं।

पर्यावरण संरक्षण और जनसमस्या समाधान

पर्यावरण संरक्षण के लिए लोक भवन परिसर में रेन वाटर हार्वेस्टिंग जैसे प्रयास किए गए, जिससे 200 किलोलीटर पानी का संरक्षण हुआ। नक्षत्र वाटिका में 27 नक्षत्रों से संबंधित 27 पौधे लगाए गए और बोनसाई गार्डन का विस्तार हुआ। पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की समस्याओं के लिए लोक भवन में शिकायत निवारण अधिकारी की व्यवस्था है। जनता मिलन कार्यक्रमों के माध्यम से राज्यपाल ने स्वयं लोगों की समस्याएं सुनीं और समाधान के निर्देश दिए।

 

Share :
Tagsdehradun newshindi newsUttarakhand Governor Gurmit Singh Completes Five Years in Office Advances Five Key Missions AI Tech Initiativeuttarakhand news
Previous Article

सरकारी योजनाओं का पैसा गलत खाते में ...

Next Article

उत्तराखंड: सीएम धामी ने चारधाम यात्रा की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सहारा योजना ठप, तीन महीने से मरीजों को नहीं मिला लाभ

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Rajasthan
    JaipurRajasthan

    राजस्थान में एपरेन्टिसशिप एम्बेडेड डिग्री प्रोग्राम शुरू, देश में तीसरा राज्य बना

    September 19, 2025
    By hinditvnews
  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: नकल के आरोप में 18 यूजी छात्रों के पेपर रद्द

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    HoroscopemanaliWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: हिमाचल में इस दिन फिर बारिश-बर्फबारी के आसार

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Mob
    उत्तराखण्ड

    निकाय चुनाव: एक क्लिक में जानें प्रत्याशी की कुंडली और नेता की जानकारी

    January 10, 2025
    By hinditvnews
  • Virat
    cricketखेल

    ICC Rankings: नॉकआउट के बाद विराट की रैंकिंग में चमक, शीर्ष-10 में 4 भारतीय

    March 5, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Apple
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मौसम की मार 6,000 करोड़ के सेब पर संकट

  • Hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपीयू: एमएससी गणित व CSIR परीक्षा एक दिन, छात्रों ने तिथि बदलने की मांग

  • Manali
    manaliकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    “मनाली में विंटर कार्निवल की धूम, सीएम सुक्खू करेंगे शुभारंभ

Timeline

  • September 16, 2026

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

  • September 16, 2026

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

  • September 16, 2026

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

  • September 16, 2026

    उत्तराखंड: मानसून बाद खनन राजस्व का नया रिकॉर्ड बनाने की तैयारी

  • September 16, 2026

    Uttarakhand: दोस्ती बनी दुश्मनी: हरदीप की हत्या, पत्नी ने मिटाए सबूत

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crime

    रोहतक: रुपये के लेनदेन में युवक की पीटकर हत्या, 10 दिन में चौथी वारदात

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Ed

    Punjab: पटियाला-मोहाली में ED रेड, कारोबारी के घर दबिश; IPS से कनेक्शन का दावा

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal High Court

    Mohali: सीरियल किलर मोनू को तीसरी उम्रकैद, DNA से खुला 15 साल पुराना मर्डर केस

    By hinditvnews
    September 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.