Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • 10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›हिमाचल: सहारा योजना ठप, तीन महीने से मरीजों को नहीं मिला लाभ

हिमाचल: सहारा योजना ठप, तीन महीने से मरीजों को नहीं मिला लाभ

By hinditvnews
September 25, 2025
430
0
himachal cm

Himachal News : हिमाचल प्रदेश में सहारा योजना हांफी, मरीज तीन महीने से वंचित; सरकार से बजट नहीं हुआ जारी

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 25 Sep 2025

हिमाचल प्रदेश में बीते तीन महीने से गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है। उन्हें बजट न होने की बात कह कर वापस भेजा जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश में सहारा योजना हांफ गई है। बीते तीन महीने से गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजों को वित्तीय सहायता नहीं मिल रही है। पीड़ित मरीज लगातार फोन कर पैसा जारी करने की मांग कर रहे हैं। उन्हें बजट न होने की बात कह कर वापस भेजा जा रहा है।

घातक बीमारी कैंसर, लकवा, मस्कुलर डिस्ट्रॉफी, हीमोफीलिया, 50 फीसदी से ज्यादा विकलांग, थैलेसीमिया से पीड़ित और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को हर महीने 3000 रुपये आर्थिक सहायता मिलती है। विधानसभा में भी कई बार आर्थिक रूप से कमजोर लोगों का यह मामला उठाया गया है। हिमकेयर योजना के तहत भी अस्पतालों में मरीजों का उपचार नहीं हो रहा है।
सरकार ने क्रोनिक रीनल फेल्योर या किसी अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज, जो व्यक्ति को स्थायी रूप से अक्षम बना देती है, को भी इस योजना के अंतर्गत शामिल किया गया है। सहारा योजना का मुख्य उद्देश्य घातक बीमारियों से पीड़ित मरीजों को सामाजिक सुरक्षा उपाय के रूप में वित्तीय सहायता देना है ताकि लंबे समय तक इलाज के दौरान होने वाली कठिनाइयों को कुछ हद तक कम किया जा सके। सरकार की ओर से यह पैसा इसलिए जारी किया जाता है ताकि मरीज अपनी दवाइयों का खर्चा स्वयं वहन कर सके।

स्वास्थ्य सचिव एम सुधा से जब फोन पर संपर्क किया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया। स्वास्थ्य मंत्री धनीराम शांडिल से भी जब इस बारे में बात करनी चाहिए तो वह भी व्यस्त बताए गए।

केस स्टडी -1
शिमला के कुफरी के लाल सिंह ने बताया कि तीन महीने से सहारा योजना के तहत मिलनी वाली 3000 रुपये की आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। इन्होंने कहा कि 01772629802 नंबर पर डायल किया जाता है तो तीन महीने से एक ही बात कही जा रही है कि सरकार की ओर से बजट जारी नहीं हुआ है।

केस -2
मंडी की अंजली ठाकुर पैरा स्पोर्ट्स चैंपियन हैं। अंजली मुख्यमंत्री के हाथों से सम्मानित भी हो चुकी हैं। नवंबर महीने से उन्हें आर्थिक सहायता नहीं मिल रही है। बार-बार वs परिजनों के साथ कार्यालय के चक्कर काट रही हैं। इसके बावजूद उन्हें आश्वासन ही दिया जा रहा है।

केस -3
सिरमौर जिले के मनवा गांव की कौशल्या देवी दिव्यांग हैं। उन्होंने कहा कि सहारा योजना के तहत 3 महीने से राशि जारी नहीं की गई है। उन्होंने कहा कि पिता नहीं हैं। पति ने भी छोड़ दिया है। आर्थिक सहायता का सहारा था, अब वह भी नहीं मिल रही है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsSahara scheme in Himachal has failed patients have been deprived for three monthsshimla news
Previous Article

कुल्लू: भूस्खलन प्रभावित 89 गांवों का विशेषज्ञ ...

Next Article

हिमाचल HC: भुगतान न होने पर शिक्षा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Strike
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर, जिलों में प्रदर्शन

    May 28, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: अहीरवाल में सैनी की सियासी इंजीनियरिंग, राव इंद्रजीत-नरबीर में संतुलन

    May 3, 2026
    By hinditvnews
  • hpbose
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आधार से जुड़ेगा 10वीं-12वीं का सर्टिफिकेट, शिक्षा बोर्ड की नई पहल

    April 24, 2026
    By hinditvnews
  • Cabinet Latest
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    HP Cabinet Decisions: होम स्टे नीति को मंजूरी, 13 नगर पंचायत बनेंगी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Ramesh
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: धवाला का आरोप- राज्यसभा सीट के लिए परिवार को हाशिये पर धकेला

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • Tb
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कान-हड्डियों की टीबी के मामले बढ़े, 60% मरीज फेफड़ों के रोगी

    June 3, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Rahul
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सरकार बचाने का नहीं, भाजपा को सबक सिखाने का चुनाव

  • hp
    Himachal Election 2024शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा में तीन नवनिर्वाचित विधायकों ने ली शपथ, आशीष शर्मा बोले- जय शंकर महादेव

  • 1 9
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    रोड टैक्स में भारी कटौती; हिमाचल सरकार ने जारी की नई अधिसूचना, सात दिन में मांगी आपत्तियां

Timeline

  • June 13, 2026

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

  • June 13, 2026

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

  • June 13, 2026

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

  • June 13, 2026

    10th Edition of "We Love Summer 2026" Wraps Up on a High Note at Ambience Malls – Vasant Kunj & Gurugram

  • June 13, 2026

    APD Launches Policy Research Fellowship and Highlights Citizen-Led Accessibility Monitoring at Circle of Collaborations, Bengaluru

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary As Brand Ambassador

    Parimatch Sports Welcomes Cricketer Nikhil Chaudhary as Brand Ambassador

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • The Global Shift Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    The Global Shift – Why India's Wealthiest Investors Are Diversifying Beyond Indian Markets

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • As Noida International Airport Takes Flight, Crc Group Reinforces Confidence In Noida's Economic Future

    As Noida International Airport Takes Flight, CRC Group Reinforces Confidence in Noida's Economic Future

    By hinditvnews
    June 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.