उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता

उत्तराखंड: प्रदेश में छत पर सोलर लगाने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को मिली कानूनी मान्यता
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Sat, 31 Oct 2026
घर की छत पर सोलर पैनल लगाकर बिजली बिल बचाने और अतिरिक्त बिजली बेचने की राह अब आसान होगी। उपभोक्ताओं को पीपीए और नेट मीटरिंग की कागजी प्रक्रिया के लिए बिजली दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। उत्तराखंड विद्युत नियामक आयोग ने डिजिटल अनुबंध को कानूनी मान्यता दे दी है।
उत्तराखंड में छतों पर सोलर पैनल लगाकर मुफ्त बिजली पाने और बिजली विक्रेता बनने का सपना देख रहे आम उपभोक्ताओं के लिए खुशखबरी है। पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना के तहत अब उपभोक्ताओं को कागजी पावर परचेज एग्रीमेंट (पीपीए) और नेट-मीटरिंग के जटिल कागजी औपचारिकताओं के लिए उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) के दफ्तरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे।














