Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

  • हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

  • जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

  • उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता

  • जयराम ठाकुर का हमला: चार साल में कांग्रेस सरकार नाकाम, जनता का ध्यान भटका रही

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

By hinditvnews
October 31, 2026
1
0
Helicopter

जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: 12 किमी के दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

हिंदी टीवी न्यूज, चमोली। Published by: Megha Jain Updated Sat, 31 Oct 2026

जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे के बाद राहत और बचाव अभियान की चुनौती बढ़ रही हैंं। अंधेरा और दुर्गम रास्ता बाधा बनने के कारण रात में शवों को सड़क तक नहीं पहुंचाया जा सका। शनिवार सुबह सेना समेत विभिन्न सुरक्षा बलों ने दोबारा मोर्चा संभाला और शवों को निकालने का अभियान शुरू किया।

जोशीमठ क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में मारे गए सभी छह लोगों के शव देर रात सेना ने अपने कब्जे में ले लिए थे। हालांकि, अंधेरा होने और घटनास्थल तक पहुंचने का रास्ता दुर्गम होने के कारण शवों को रात में सड़क तक नहीं लाया जा सका। इसके चलते रेस्क्यू ऑपरेशन रोकना पड़ा।

शनिवार सुबह एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, आईटीबीपी और भारतीय सेना के जवान दोबारा घटनास्थल पर पहुंचे। यहां से सड़क की दूरी करीब 10 से 12 किलोमीटर पैदल है। जवान दुर्गम पहाड़ी रास्ते से शवों को सड़क तक लाने में जुटे हैं। प्रशासन के अनुसार, शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हालत में हैं, जिससे रेस्क्यू अभियान में अधिक समय लग रहा है। सुरक्षा और कठिन भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए टीमें पूरी सतर्कता के साथ अभियान चला रही हैं।

डीजीसीए और एएआईबी की टीम करेगी दुर्घटना की जांच, आज पहुंचेंगे विशेषज्ञ
चमोली जिले के ज्योतिर्मठ क्षेत्र में हुए हेलिकॉप्टर दुर्घटना की जांच विमान दुर्घटना जांच ब्यूरो (एएआईबी) और डीजीसीए की टीम करेगी। शनिवार को विशेषज्ञों की टीम उत्तराखंड पहुंचेगी। जांच के बाद ही हादसे के कारणों का सही पता लग पाएगा। इस साल चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में पहला हेलिकॉप्टर हादसा है।

वर्ष 2025 में चारधाम यात्रा के दौरान पांच हेलिकॉप्टर हादसे हुए थे। इसमें तीन हादसों में आपात लैंडिंग में हेलिकॉप्टर क्षतिग्रस्त हुए थे लेकिन जानमाल का नुकसान नहीं हुआ था। उत्तरकाशी व केदार घाटी में दो हेलिकॉप्टर दुर्घटनाओं में पायलट सहित 13 यात्रियों की मौत हुई थी। हेलिकॉप्टर दुर्घटना को रोकने के लिए प्रदेश सरकार के साथ डीजीसीए सख्त कदम उठाए थे।

डीजीसीए के दिशानिर्देश पर हेलिकॉप्टर संचालन के लिए एसओपी बनाने के साथ निगरानी बढ़ाई है। सोनप्रयाग व सहस्त्रधारा में एयर ट्रैफिक कंट्रोल सिस्टम (एटीएस) व सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए गए। इसके अलावा मौसम खराब होने पर हेलिकॉप्टरों की हवाई उड़ान की अंतिम नहीं दी जाती है।

 

Share :
TagsBadrinath helicopter crash joshimath rescue teams bring Six Bodies through difficult mountain terrainchamoli newshindi newsuttarakhand news
Previous Article

उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल ...

Next Article

हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Apple
    किन्नौरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मौसम की मार, शिमला में सेब की आवक आधी

    September 10, 2026
    By hinditvnews
  • Haryana
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा STF: गैंगस्टर साहिल चौहान थाईलैंड से गिरफ्तार, राणा-बंबीहा गैंग से कनेक्शन

    April 11, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: निकाय चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाबहरियाणा

    बीबीएमबी विवाद: हरियाणा को अतिरिक्त पानी पर पंजाब नाराज, HC ने नियम पेश करने को कहा

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    हरियाणा सरकार को झटका: आर्थिक-सामाजिक आधार पर अंकों का लाभ रद्द

    May 23, 2025
    By hinditvnews
  • fraud
    Chandigarh Newsnahanऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: फर्जी अधिकारी बनकर ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

    February 18, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    AI समिट केस: तीनों आरोपी ट्रांजिट रिमांड पर, दिल्ली कोर्ट में पेशी

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Tomato Price: टमाटर के दामों में तेजी जारी, रिकॉर्ड 1,651 रुपये बिकी हिमसोना की क्रेट

  • Hp sarkar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बेटियों को मिलेगा संपत्ति में समान अधिकार, एक्ट में संशोधन

Timeline

  • October 31, 2026

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

  • October 31, 2026

    हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

  • October 31, 2026

    जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

  • October 31, 2026

    उत्तराखंड: रूफटॉप सोलर उपभोक्ताओं को राहत, डिजिटल एग्रीमेंट को कानूनी मान्यता

  • October 31, 2026

    जयराम ठाकुर का हमला: चार साल में कांग्रेस सरकार नाकाम, जनता का ध्यान भटका रही

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Arrest

    अमृतसर: 10 किलो हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, अटारी के पास पकड़े गए

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Pu High Court

    हाईकोर्ट की पंजाब सरकार को फटकार: कर्मचारियों-पेंशनरों को डीए-डीआर देना ही होगा

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Helicopter

    जोशीमठ हेलिकॉप्टर हादसा: दुर्गम पहाड़ी से शव लाने में जुटे जवान, रेस्क्यू जारी

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.