उत्तराखंड: हरीश रावत ने जताई चुनाव लड़ने की इच्छा, इस सीट पर ठोका दावा

उत्तराखंड: नेतृत्व चाहेगा तो चुनाव लड़ूंगा, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने जताई इस सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 18 Nov 2026
उत्तराखंड के पूर्व सीएम व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने अपनी चुनावी मंशा जाहिर की है। उनका कहना है कि खानपुर और लक्सर की जनता चाहती है कि वह उनका प्रतिनिधित्व करें। हालांकि, चुनाव लड़ने का अंतिम फैसला प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व को करना है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि राहुल गांधी और राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात में चुनाव लड़ने के संबंध में कोई चर्चा नहीं हुई है। हालांकि प्रदेश नेतृत्व चाहेगा तो वह चुनाव लड़ेंगे। हरदा ने हरिद्वार की खानपुर, लक्सर और इसके आसपास की किसी सीट से चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर की है।















