Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

By hinditvnews
September 26, 2026
15
0
Hemkund

उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब में बर्फबारी से कड़ाके की ठंड, कई जिलों में भारी बारिश का रेड-ऑरेंज अलर्ट

हिंदी टीवी न्यूज, चमोली/देहरादून । Published by: Megha Jain Updated Sat, 26 Sep 2026

मौसम खराब होने के बाद से हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी होने से धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। उधर, मौसम विभाग ने उत्तराखंड में 26 से 28 सितंबर तक मानसून गतिविधि की चेतावनी दी है। 26 से 27 सितंबर को पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

उत्तराखंड के हेमकुंड साहिब में मौसम खराब होने के बाद से लगातार बर्फबारी हो रही है। इस बर्फबारी के कारण धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। वहीं, उत्तराखंड में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है। मौसम विज्ञान केंद्र ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर 26 से 28 सितंबर तक मानसून गतिविधि की चेतावनी दी है। विभाग के मुख्य वैज्ञानिक डॉ. सीएस तोमर ने बताया कि मौजूदा मौसमी प्रणालियों के चलते 26 से 27 सितंबर को पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वर्तमान विश्लेषण के अनुसार दक्षिण ओडिशा व उससे सटे दक्षिण छत्तीसगढ़ के ऊपर बना अवदाब पिछले छह घंटों में 15 किमी प्रति घंटे की गति से उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा है। 26 सितंबर को बागेश्वर, नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत व ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी और कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून, पौड़ी, चमोली, रुद्रप्रयाग व अल्मोड़ा में भारी से बहुत भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

27 सितंबर को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार व पौड़ी में भारी से बहुत भारी व कहीं-कहीं अत्यंत भारी वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया गया है। जबकि नैनीताल, उत्तरकाशी, चमोली व रुद्रप्रयाग में भारी से बहुत भारी वर्षा के साथ 30-40 किमी की हवाएं चलने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। 28 सितंबर को उत्तरकाशी, हरिद्वार व देहरादून में कहीं-कहीं भारी वर्षा व गर्जन के साथ तीव्र दौर की बारिश होने की संभावना है।

भूस्खलन, फ्लैश फ्लड और सड़कें बंद होने का खतरा
मौसम विभाग ने चेताया है कि संवेदनशील इलाकों में हल्के से मध्यम भूस्खलन, चट्टान गिरने से सड़कें-राजमार्ग अवरुद्ध हो सकते हैं। बिजली-पानी जैसी सामुदायिक सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा नदियों के जल स्तर में वृद्धि, नालों में अचानक बाढ़, निचले इलाकों में जलभराव, कच्चे मकानों, पुलों व निर्माणाधीन भवनों को नुकसान की आशंका है। चारधाम यात्रा, पर्वतारोहण अभियान व हेली सेवाएं भी प्रभावित हो सकती हैं। ऐसे में चारधाम व अन्य यात्रा करने वाले तीर्थयात्री-पर्यटक सतर्क रहें, आवश्यक होने पर ही यात्रा करें। नदी, नालों, उफनती धाराओं में तैरने या नौका विहार न करें। भारी बारिश के दौरान घर के अंदर रहें, सक्रिय भूस्खलन क्षेत्र पार न करें।

 

 

Share :
Tagschamoli newsCold intensifies at Hemkund Sahib due to snowfalldehradun newshindi newsuttarakhand news
Previous Article

उत्तराखंड: हरीश रावत ईडी पूछताछ में पहुंचे, ...

Next Article

पंजाब चुनाव: अमृतपाल दो सीटों से लड़ेंगे, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनुबंध कर्मियों को वरिष्ठता का लाभ पिछली तारीख से मिलेगा

    December 6, 2024
    By hinditvnews
  • Kissan
    पंजाब

    Farmers Protest Live: किसान वापस लाैटे

    December 14, 2024
    By hinditvnews
  • Bigg Boss
    मनोरंजन

    Bigg Boss 17: विनर बनने की दावेदारी छोड़ेगा ये कंटेस्टेंट, पैसों से भरा ब्रीफकेस लेकर फिनाले को कहेगा अलविदा

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Dharamshala: धर्मशाला कॉलेज रैगिंग मामला: छात्रा की मौत

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Bihari
    उत्तर प्रदेश

    मथुरा: बांकेबिहारी के दर्शन में उमड़ी भीड़, पांच महिलाएं बेहोश

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Akhilesh yadav
    उत्तर प्रदेश

    UP: सपा में टूट के दावे पर अखिलेश का पलटवार, बोले- अफवाही मंत्री को ढूंढ रहे

    June 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherउत्तराखण्डऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himacha Weather: हिमाचल में 2 दिन भारी बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

  • Brahma Kumaris
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    ब्रह्माकुमारी ने शोघी पुलिश चौकी प्रभारी, जवानों को बांधी राखी #Himachal Pradesh News | HINDI TV

  • Police
    हिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में पंद्रह अगस्त को लेकर पुलिस ने बढ़ाई चौकसी, सीमाओं पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

Timeline

  • October 6, 2026

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • October 6, 2026

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • October 6, 2026

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • October 6, 2026

    Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • October 6, 2026

    Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.