Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›एम्स बिलासपुर में अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम स्थापित होगा

एम्स बिलासपुर में अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम स्थापित होगा

By hinditvnews
January 1, 2026
16
0
05 10 2024 Aiims 23810127

AIIMS Bilaspur: एम्स के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में लगेगा अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम, इसमें मिलेगी मदद

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, बिलासपुर। Published by: Megha Jain Updated Thu, 01 Jan 2026

एम्स बिलासपुर के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस प्रणाली के जरिये कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के साथ विभिन्न जेनेटिक विकारों की पहचान शुरुआती चरण में करना संभव होगा।

एम्स बिलासपुर में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस करने की दिशा में अहम पहल की जा रही है। संस्थान के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम स्थापित करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इस हाईटेक सिस्टम के स्थापित होने से गंभीर, जटिल और लंबे समय तक इलाज वाली बीमारियों की जांच में अभूतपूर्व सटीकता आएगी। इस प्रणाली के जरिये कैंसर, टीबी जैसी गंभीर बीमारियों के साथ विभिन्न जेनेटिक विकारों की पहचान पहले की तुलना में कहीं अधिक आसान और भरोसेमंद हो जाएगी। इससे बीमारी को शुरुआती चरण में ही पकड़ना संभव होगा, जिससे इलाज की सफलता दर भी बढ़ेगी।

यह सिस्टम केवल जांच तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि एम्स में मेडिकल रिसर्च और अकादमिक गतिविधियों को भी मजबूती देगा। डॉक्टर और शोधकर्ता इस तकनीक की मदद से नई बीमारियों, उनके प्रसार और नवीन उपचार पद्धतियों पर गहन अध्ययन कर सकेंगे। इससे भविष्य में मरीजों के लिए अधिक प्रभावी उपचार विकल्प सामने आ सकेंगे। विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक रोग की पहचान को केवल अनुमान तक सीमित न रखकर वैज्ञानिक प्रमाणों के आधार पर सुनिश्चित करेगी। जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम एक अत्याधुनिक डिजिटल इमेजिंग प्रणाली है, जो जैविक नमूनों की बहुत ही स्पष्ट तस्वीरें तैयार करती है। जब मरीज के खून, थूक या अन्य सैंपल की जांच की जाती है, तो उसमें मौजूद वायरस, बैक्टीरिया या आनुवांशिक बदलाव नग्न आंखों से दिखाई नहीं देते। यह मशीन उन नमूनों को डीएनए और प्रोटीन स्तर पर पकड़कर उनका विश्लेषण करती है।

जल्द मिलेगी रिपोर्ट, तुरंत शुरू होगा उपचार
जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम उन्नत सॉफ्टवेयर से लैस है, जो जांच प्रक्रिया को तेज करता है। इससे नमूनों के विश्लेषण में कम समय लगेगा और मरीजों को जांच रिपोर्ट शीघ्र प्राप्त होगी। समय पर रिपोर्ट मिलने से डॉक्टर तुरंत उपचार शुरू कर सकेंगे, जिससे मरीजों को मानसिक और आर्थिक दोनों तरह की राहत मिलेगी।

Share :
Tagsbilaspur newshimachal pradeshhindi news
Previous Article

रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर ...

Next Article

नए साल 2026 का स्वागत: पहाड़ों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Untitled Design
    पंजाब

    Punjab: बीजेपी में शामिल होने से पहले नब्ज टटोलने अमृतसर पहुंचे तरनजीत सिंह संधू, श्री हरमंदिर साहिब में टेका माथा

    February 22, 2024
    By hinditvnews
  • Tunnel
    Horoscopeबिलासपुरमंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bhanupalli Bari Railline: बिलासपुर रेल ट्रैक पर बनेगी 6.7 किमी लंबी टनल

    November 25, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: प्री प्राइमरी स्कूलों में 6,297 भर्ती, नर्सरी-KG बच्चों की देखभाल

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh News

    सुरजेवाला ने स्वीकारी सीएम की चुनौती: बिजली दरों पर बहस को तैयार

    April 10, 2025
    By hinditvnews
  • Saas
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: सास को पंचामृत देने के बाद बहू रमेशा ने भी तोड़ा दम

    September 26, 2025
    By hinditvnews
  • Nalaghrh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नालागढ़ में धमाका: पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट

    January 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Snowfall Himachal
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    बारिश-बर्फबारी के बाद खिले हिमाचलवासियों के चेहरे, सूख से मिलेगी राहत और बढ़ेगा कारोबार; चार दिन का येलो अलर्ट जारी

  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: प्री प्राइमरी स्कूलों में 6,297 भर्ती, नर्सरी-KG बच्चों की देखभाल

  • Earthquake
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में भूकंप: मंडी केंद्र, तीव्रता 3.4

Timeline

  • January 14, 2026

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • January 14, 2026

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • January 14, 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • January 14, 2026

    Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • January 14, 2026

    Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zebpay Introduces Sips To Promote Disciplined, Long Term Bitcoin Investing

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • University Of Aberdeen Opens Admissions For First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship Of Rs. 2 Lakh For All Students Applying By Jan 31

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. ...

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Vinfast Ends 2025 On A High And Hits The Ground Running In 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.