Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Max Fashion Celebrates 20 Years with Max Kids Festival Inspired by Disney and Pixar's Toy Story 5

  • ICCPL Group Eyes to Cross Over 7,000 Real Estate Marketing Campaigns by FY 2026–27

  • Cosmo Foundation Supported Global Fair Play Movement in India to Promote Integrity, Respect and Inclusion in Sport

  • TimbuckDo Signs MoU with Karnataka DCTE to Boost Student Employability and Gig Opportunities

  • From Greater Noida to the Globe: Galgotias Students Crack World Innovation Platforms

कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर रोक बरकरार

रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर रोक बरकरार

By hinditvnews
January 1, 2026
128
0
Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

HP High Court: रेरा के दफ्तर को शिमला से कांगड़ा स्थानांतरित करने पर रोक बरकरार

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Thu, 01 Jan 2026

रेरा दफ्तर को शिमला से कांगड़ा शिफ्ट करने वाले आदेश पर अंतिम रोक को हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने बरकरार रखा है।

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) के कार्यालय को शिमला से धर्मशाला (कांगड़ा) स्थानांतरित करने के राज्य सरकार के फैसले पर कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य न्यायाधीश की खंडपीठ ने रेरा दफ्तर को शिमला से कांगड़ा शिफ्ट करने वाले आदेश पर अंतिम रोक को बरकरार रखा है। सुनवाई में कोर्ट को बताया गया कि हिमाचल प्रदेश में रेरा के तहत पंजीकृत कुल प्रोजेक्ट्स में से 80 फीसदी प्रोजेक्ट्स केवल  सोलन, शिमला और सिरमौर जिले में ही हैं। इसके विपरीत कांगड़ा जिले में केवल 20 प्रोजेक्ट्स पंजीकृत हैं। सरकार की ओर से दायर जवाब में यह सामने आया कि रेरा में कुल 43 स्वीकृत पदों के मुकाबले 36 कर्मचारी ही कार्यरत हैं। इनमें से भी 19 कर्मचारी आउटसोर्स पर कार्यरत हैं।

हाईकोर्ट ने कहा कि इतने कम स्टाफ वाले संस्थान को शिफ्ट करने से कोई बड़ा लाभ नहीं होगा। यदि दफ्तर धर्मशाला शिफ्ट होता है, तो डेवलपर्स को पहले वहां संपर्क करना होगा और फिर अन्य अनुमतियों के लिए वापस शिमला आना होगा। यह प्रक्रिया उनके लिए अत्यंत कठिन होगी। महाधिवक्ता ने तर्क दिया कि यह फैसला शिमला को डी-कंजस्ट (भीड़ कम करने) और कांगड़ा के विकास के लिए लिया गया है।

वेतन पुनर्निर्धारण के मामले में एकल जज के फैसले पर रोक
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट की खंडपीठ ने एकल जज के उस फैसले पर रोक लगा दी है, जिसमें एक सेवानिवृत्त कर्मचारी के वेतन कटौती और एरियर भुगतान से जुड़े आदेश दिए गए थे। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश बिपिन चंद्र नेगी की खंडपीठ ने सरकार की एलपीए को सुनवाई के लिए स्वीकार करते हुए एकल पीठ के 28 जुलाई को दिए फैसले के क्रियान्वयन और निष्पादन पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत ने प्रतिवादी कर्मचारी को नोटिस जारी किया है। मामले की सुनवाई 30 मार्च को होगी। यह मामला लोक निर्माण विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी विजय कुमार छिब्बर से जुड़ा है। एकल जज ने कर्मचारी के पक्ष में फैसला सुनाते हुए वेतनमान में की गई कटौती को रद्द कर दिया था। एकल पीठ का मानना था कि सेवानिवृत्ति (31 दिसंबर 2016) के 6 साल बाद वेतन कम करना न्यायोचित नहीं है।

खाद्य सुरक्षा और सैंपलिंग व्यवस्था पर सरकार से तलब किया जवाब 
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य में खाद्य सुरक्षा मानकों और खाद्य नमूनों (फूड सैंपल) के एकत्रीकरण को लेकर कड़ा संज्ञान लिया है। मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया और न्यायाधीश जिया लाल भारद्वाज की खंडपीठ ने मामले में सरकार को नोटिस जारी कर जवाब तलब किया है। कोर्ट के समक्ष पेश किए गए तथ्यों में कंडाघाट प्रयोगशाला में टेस्ट किए जा रहे नमूनों की संख्या को एक तालिका के माध्यम से दर्शाया गया था। अदालत ने इस बात पर चिंता जताई कि क्या राज्य में की जा रही सैंपलिंग की प्रक्रिया पर्याप्त और पारदर्शी है। अदालत ने राज्य सरकार को आदेश दिया है कि जवाब में स्पष्ट किया जाए कि क्या खाद्य नमूनों की जांच रिपोर्ट को सार्वजनिक डोमेन में डाला जाता है। यह भी बताया जाए क्या राज्य में लिए जा रहे नमूनों की न्यूनतम संख्या प्रदेश की कुल जनसंख्या के अनुपात में सही है। यह भी बताना होगा कि किन-किन जिलों से ये सैंपल लिए जा रहे हैं।

सरकारी कर्मियों की भर्ती और सेवा शर्तें अधिनियम पर बहस पूरी 
हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारियों की भर्ती और सेवा की शर्तें (संशोधन) विधेयक को चुनौती देने वाली याचिका पर राज्य सरकार की ओर से बुधवार को महाधिवक्ता ने अपना पक्ष रखा। उन्होंने अदालत को बताया कि अधिनियम बनाने का उद्देश्य रेगुलर और कॉन्ट्रैक्ट कर्मचारियों को अलग-अलग करना है। अधिनियम में अनुबंध सेवाओं को कहीं पर भी स्थान नहीं दिया गया है। ताज मोहम्मद मामले में पारित फैसले के बाद यह अधिनियम को बनाया गया है। कोर्ट ने अनुबंध कर्मचारियों को नियुक्ति की तारीख से भी वित्तीय लाभ देने का फैसला सुनाया था। बताया गया कि इसका फायदा उन्हें भी मिल रहा है जिनकी नियुक्तियां आर एंड पी रूल्स के मुताबिक नहीं हुई थी। उन्होंने कहा कि इस अधिनियम के बाद सरकार अब जो भी नियुक्ति पत्र दे रही है, वह नए अधिनियम के अनुसार है।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newskangra newsshimla news
Previous Article

UP: शाहरुख पर विवादित बयान, बांग्लादेश में ...

Next Article

एम्स बिलासपुर में अत्याधुनिक जेल डॉक्युमेंटेशन सिस्टम ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Weather
    manalinahanWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: लाहौल में बर्फबारी, कुल्लू में बारिश

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: सीएम मान ने प्रह्लाद जोशी से मिलकर खराब फसल का जायजा लेने के लिए टीम भेजने की मांग की

    April 10, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    Chandigarh Newsशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: एक माह बाद मनीमाजरा से चिट्टा सप्लायर गिरफ्तार, शिमला में भी दर्ज है केस

    April 9, 2025
    By hinditvnews
  • Dulhan
    पंजाब

    “दगाबाज दुल्हनिया: तीन साल तक ऑनलाइन प्यार, दुबई से बरात लेकर पहुंचे दीपक, मैरिज पैलेस पहुंचते ही उड़े होश”

    December 7, 2024
    By hinditvnews
  • Aachar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर भाजपा और माकपा ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    March 19, 2024
    By hinditvnews
  • Drone Latest
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: ड्रोन से पहुंचेंगी मरीजों की रिपोर्ट और सैंपल

    May 19, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla News
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    शिमला में दिनभर हाई वोल्टेज ड्रामा, शाम को यूकां कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस ले गई

  • Shimla1
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कराहते पहाड़: अंग्रेजों की सुरक्षित राजधानी शिमला आज बदहाल, ब्रिटिशकाल भवन अब भी मजबूत

  • Images (5)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CPS Appointment Case: सीपीएस मामले में सरकार को हिमाचल हाईकोर्ट ने आज तक पक्ष रखने का दिया समय

Timeline

  • May 27, 2026

    Max Fashion Celebrates 20 Years with Max Kids Festival Inspired by Disney and Pixar's Toy Story 5

  • May 27, 2026

    ICCPL Group Eyes to Cross Over 7,000 Real Estate Marketing Campaigns by FY 2026–27

  • May 27, 2026

    Cosmo Foundation Supported Global Fair Play Movement in India to Promote Integrity, Respect and Inclusion in Sport

  • May 27, 2026

    TimbuckDo Signs MoU with Karnataka DCTE to Boost Student Employability and Gig Opportunities

  • May 27, 2026

    From Greater Noida to the Globe: Galgotias Students Crack World Innovation Platforms

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Max Fashion Celebrates 20 Years With Max Kids Festival Inspired By Disney And Pixar's Toy Story 5

    Max Fashion Celebrates 20 Years with Max Kids Festival Inspired by Disney and Pixar's Toy ...

    By hinditvnews
    May 27, 2026
  • Iccpl Group Eyes To Cross Over 7,000 Real Estate Marketing Campaigns By Fy 2026–27

    ICCPL Group Eyes to Cross Over 7,000 Real Estate Marketing Campaigns by FY 2026–27

    By hinditvnews
    May 27, 2026
  • Cosmo Foundation Supported Global Fair Play Movement In India To Promote Integrity, Respect And Inclusion In Sport

    Cosmo Foundation Supported Global Fair Play Movement in India to Promote Integrity, Respect and Inclusion ...

    By hinditvnews
    May 27, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.