Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›धर्मशाला जेल: कैदी के हमले में 15 सुरक्षा कर्मी घायल

धर्मशाला जेल: कैदी के हमले में 15 सुरक्षा कर्मी घायल

By hinditvnews
August 17, 2026
46
0
Hp

Dharamshala Jail: कैदी ने तोड़ा खिड़की का शीशा, टुकड़े से सुरक्षा कर्मियों पर हमला; 15 घायल

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 17 Aug 2026

धर्मशाला की लाला लाजपत राय जिला कारागार में रविवार को कैदियों और सुरक्षा कर्मियों के बीच हिंसक झड़प हो गई। घटना के दौरान 11 जेल सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल हुए। पुलिस के अनुसार कहासुनी के बाद एक कैदी ने खिड़की का शीशा तोड़कर उसके टुकड़े से सुरक्षा कर्मियों पर हमला किया। गंभीर रूप से घायल चार कर्मचारियों और एक कैदी को टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लाला लाजपत राय जिला कारागार धर्मशाला में रविवार दोपहर को कैदियों ने सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हिंसक झड़प में 11 जेल सुरक्षा कर्मी और चार कैदी घायल हो गए। गंभीर घायल चार जेल कर्मचारियों और एक कैदी को प्राथमिक उपचार के बाद टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। हमलावर कैदी हत्या के प्रयास सहित विभिन्न गंभीर आपराधिक मामलों में विचाराधीन है।

पुलिस के अनुसार रविवार दोपहर को जेल परिसर में कैदियों की चिकित्सीय टीम की ओर से नियमित स्वास्थ्य जांच की जा रही थी, उसी दौरान कैदियों और जेल सुरक्षा कर्मियों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। देखते ही देखते कहासुनी हिंसक झड़प में बदल गई। इसी बीच तैश में आकर एक कैदी ने अपना सिर खिड़की पर दे मारा, जिससे खिड़की का कांच टूट गया।
कांच टूटने के बाद कैदी ने टूटे शीशे का टुकड़ा उठाकर अपने गले पर रख लिया और आत्महत्या करने की धमकी देने लगा।    सुरक्षा कर्मी जब उसे बचाने और रोकने के लिए आगे बढ़े तो अन्य कैदी भी उनके साथ भिड़ गए व सुरक्षा कर्मियों पर हमला बोल दिया। इस दौरान कैदी ने खिड़की के टूटे कांच से सुरक्षा कर्मियों पर हमला कर दिया। इस हमले में चार सुरक्षा कर्मियों के पेट, चेहरे, बाजू सहित शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर घाव आए। बीच-बचाव और झड़प के दौरान सात अन्य कर्मियों को भी चोटें आई हैं।
धर्मशाला जेल में कैदियों की ओर से मारपीट करने की सूचना मिलते ही धर्मशाला थाना पुलिस मौके पर पहुंची। गंभीर घायलों को टांडा मेडिकल कॉलेज भेजा गया है। जेल प्रशासन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच जारी है। – कुलभूषण वर्मा, पुलिस अधीक्षक, कांगड़ा
नाहन में विचाराधीन बंदियों के दो गुट भिड़े
आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन में शनिवार शाम किसी बात को लेकर कहासुनी के बाद विचाराधीन बंदियों के दो गुटों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। कारागार के ब्लॉक-ए में हुई इस घटना में कुछ विचाराधीन बंदियों को चोटें आई हैं। कारागार प्रबंधन की शिकायत पर पुलिस थाना सदर नाहन में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
Share :
Tagsdharamshala jail prisoners attack security staff 15 injuredDharamshala newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

हिमाचल: मेडिकल भांग की खेती सस्ती होगी, ...

Next Article

शिमला हादसा: टोलैंड-खलीनी में दो पुलिसकर्मियों की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Anurag Thakur Minister
    पंजाब

    चंडीगढ़ में खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय कार्यालय, अनुराग ठाकुर बोले- फिल्म जगत को पायरेसी मुक्त करने के लिए सरकार ...

    February 26, 2024
    By hinditvnews
  • Rape
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Kullu: शिक्षक पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, पॉक्सो में केस दर्ज

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Aeroplane
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    IND vs AFG: धर्मशाला वनडे से दिल्ली-कांगड़ा फ्लाइट किराया आसमान पर

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Train
    हरियाणा

    हरियाणा: पीएम मोदी दिखाएंगे संत रविदास एक्सप्रेस को हरी झंडी

    July 16, 2026
    By hinditvnews
  • gold price
    उत्तराखण्ड

    पीएम की सोना न खरीदने की अपील पर नाराज सराफा कारोबारी, उत्तराखंड में प्रदर्शन

    May 14, 2026
    By hinditvnews
  • Dead body
    हरियाणा

    बहादुरगढ़: दीवार गिरने से महिला की मौत, लोहारहेड़ी में दर्दनाक हादसा

    June 22, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Kangna
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Kangana Ranaut: सांसद कंगना रणौत ने मंडी में अपने कार्यालय का किया शुभारंभ, कांग्रेस पर बोला जुबानी हमला

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एचपी पंचायत चुनाव: चुनाव कराने पर हाईकोर्ट में सरकार ने क्या कहा?

  • Bear
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    सिरमौर: रेणुका जू में नर भालू को मिली मादा साथी

Timeline

  • October 1, 2026

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

  • October 1, 2026

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

  • October 1, 2026

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

  • October 1, 2026

    MYCPE ONE Awarded in the Service Export: EdTech Category at the Payoneer India Cross-Border Excellence Awards 2026

  • October 1, 2026

    Operation Toofan Goes to the Grassroots: Kerala Launches its Largest Mass Mobilisation Against Drugs, 'Toofan Thaddesham', in Every Ward of the State

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    Bisleri International Receives Mahatma Award 2026 for CSR Excellence

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • A Global Milestone: SRM University AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in AP

    A Global Milestone: SRM University-AP Debuts in THE World University Rankings 2027, Ranks 1st in ...

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    MBD Group Marks 70th Establishment Day, Celebrates 70 Years of Learning, Growth and Impact

    By hinditvnews
    October 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.