Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›UP: शाहरुख पर विवादित बयान, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार उठाया

UP: शाहरुख पर विवादित बयान, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार उठाया

By hinditvnews
December 31, 2025
291
0
Sangeet

UP: संगीत सोम के कड़वे बोल, कहा-शाहरुख खान देश का गद्दार, बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाया

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी, मेरठ Published by: Megha Jain Updated Wed, 31 Dec 2025

दौराला में आयोजित जनसभा में पूर्व विधायक संगीत सोम ने बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार का मुद्दा उठाते हुए अभिनेता शाहरुख खान पर तीखा हमला बोला। उन्होंने विपक्ष और कथित राष्ट्रविरोधी गतिविधियों पर भी निशाना साधा।

मेरठ के सरधना से पूर्व विधायक ठाकुर संगीत सोम ने जन शताब्दी समारोह के तहत आयोजित अटल स्मृति सम्मेलन एवं मतदाता गहन पुनरीक्षण कार्यशाला में जनसभा को संबोधित करते हुए बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे कथित अत्याचारों का मुद्दा जोरशोर से उठाया।

उन्होंने कहा कि पड़ोसी देश में हिंदुओं का कत्लेआम किया जा रहा है, बहन-बेटियों के साथ बलात्कार हो रहे हैं और इसके बावजूद कुछ लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गालियां दे रहे हैं, जो बेहद निंदनीय है।

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व की सराहना
संगीत सोम ने कहा कि आज जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विदेश जाते हैं तो पूरी दुनिया, यहां तक कि अमेरिका भी उनका सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि विदेश यात्राओं में 140 करोड़ देशवासियों की भावनाएं साथ जाती हैं और भारत का मान बढ़ता है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं—फ्री राशन, घर-घर शौचालय और उज्ज्वला योजना के तहत मुफ्त गैस सिलेंडर से विरोधी दल बौखला गए हैं।

अभिनेता शाहरुख खान पर साधा निशाना
पूर्व विधायक ने फिल्म अभिनेता शाहरुख खान पर सीधा हमला बोलते हुए आरोप लगाया कि देश के कुछ लोग क्रिकेट और फिल्मों के जरिए राष्ट्रविरोधी ताकतों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बांग्लादेशी खिलाड़ियों को खरीदा जा रहा है और शाहरुख खान द्वारा एक बांग्लादेशी खिलाड़ी को साढ़े नौ करोड़ रुपये में खरीदने का आरोप लगाया। संगीत सोम ने अभिनेता को गद्दार बताते हुए कहा कि देश ने उन्हें पहचान दी है और अब ऐसे लोगों की देश को जरूरत नहीं है।

अपराध और कानून-व्यवस्था पर दावा

संगीत सोम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार बनने के बाद अपराधियों पर सख्त कार्रवाई हुई है। उन्होंने अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी का नाम लेते हुए दावा किया कि प्रदेश में गुंडों का सफाया किया गया है। वर्ष 2013 का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि उस समय बहन-बेटियां घर से बाहर निकलने में डरती थीं, जबकि आज हालात पूरी तरह बदल चुके हैं।

विपक्ष और चुनावी दावे
उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले ईवीएम को गलत बताया गया और अब मतदाता गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया को बदनाम किया जा रहा है। संगीत सोम ने दावा किया कि आगामी चुनाव में भाजपा साढ़े तीन सौ से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी, जबकि उत्तर प्रदेश में विपक्ष 20–30 सीटों तक सिमट जाएगा। उन्होंने कहा कि देश में गद्दारों की कमी नहीं है और ऐसे लोगों पर कड़ी नजर रखने की जरूरत है।

Share :
Tagshindi newsmeerut newsSangeet Som Newsuttar pradesh news
Previous Article

दिल्ली: LHMC में डॉक्टरों की भर्ती, आवेदन ...

Next Article

रेरा कार्यालय शिमला से कांगड़ा स्थानांतरण पर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 11 03 2024 Hati 23672027
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन मंदिरों से भी मिलती है ...

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Muskan
    उत्तर प्रदेश

    सौरभ हत्याकांड: जेल में सिलाई और खेती कर रहे मुस्कान-साहिल, कमाई का खुलासा

    May 24, 2025
    By hinditvnews
  • Cctv
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना परमिट गाड़ी चलाने पर चालान, एनएच पर लगेगा CCTV

    April 18, 2025
    By hinditvnews
  • Panchayat
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चिट्टा तस्करों पर चुनाव लड़ने पर रोक, संशोधन ड्राफ्ट मंजूर

    March 24, 2026
    By hinditvnews
  • Atari Boder
    Chandigarh Newsपंजाब

    अटारी समेत तीन बॉर्डर पर आज से फिर शुरू होगी बीटिंग रिट्रीट सेरेमनी

    May 20, 2025
    By hinditvnews
  • Igmc
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विश्व स्वास्थ्य दिवस: IGMC शिमला में जून से पैट स्कैन, रोबोटिक सर्जरी की तैयारी

    April 7, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Uttarakhand Forest Fire
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Forest Fire: हिमाचल में जंगलों की आग से घुट रहा दम

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    शिमला में कांग्रेस ने ED कार्यालय के बाहर दिया धरना, सेबी प्रमुख को पद से हटाने की रखी मांग

  • Hotel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल सरकार ने कब्जे में लिया होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल

Timeline

  • October 22, 2026

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

  • October 22, 2026

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

  • October 22, 2026

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

  • October 22, 2026

    SPF Demand Rises 60 percent, K-Beauty Grows 200 percent as Gen Z Leans Towards Ingredient-first, Preventive Beauty, Finds Myntra Report

  • October 22, 2026

    CreditAccess Grameen Limited – Second Quarter FY26-27 Results

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • 6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    6 Thoughtful Features That Make the VinFast MPV 7 a Great Family Car

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    Gurinder Bhatti Sets Sights on Building GB Realty's Real Estate Presence in Punjab

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on Natural Gas

    THINK Gas MD & CEO Meets Madhya Pradesh Chief Minister to Discuss VAT Reduction on ...

    By hinditvnews
    October 22, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.