Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ओपीएस के लिए अब अनुबंध सेवाकाल की होगी गिनती

कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ओपीएस के लिए अब अनुबंध सेवाकाल की होगी गिनती

By hinditvnews
June 11, 2024
257
0
Sukkhu

OPS in Himachal: कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, ओपीएस के लिए अब अनुबंध सेवाकाल की होगी गिनती

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद  राज्य सरकार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने ओपीएस पर एक कार्यालय आदेश जारी किया है।

हिमाचल प्रदेश में अनुबंध अवधि के कारण जिन कर्मचारियों की दस साल की नियमित सेवा पूरी न हुई हो, उन्हें अब ओपीएस का लाभ मिलेगा। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद अब राज्य सरकार के वित्त विभाग के प्रधान सचिव देवेश कुमार ने इस पर एक कार्यालय आदेश जारी किया है। इस आदेश के अनुसार हालांकि केवल उन्हीं अनुबंध कर्मचारियों को पेंशन का लाभ मिलेगा।  जिनका चयन हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग या कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर के माध्यम से अनुबंध नीति में हुआ हो। एक शर्त यह होगी कि अभी जिन कर्मचारियों ने ओपीएस के बजाय एनपीएस का विकल्प लिया है, वे अनुबंध सेवा की पेंशन गणना करने के पात्र नहीं होंगे। अनुबंध और नियमित सेवा के बीच कोई ब्रेक न हो।

ऐसे सभी कर्मचारियों को अपने विभागाध्यक्ष के माध्यम से 30 दिन में विकल्प देना होगा। नियमित हुए बगैर अनुबंध अवधि में ही मृत्यु हो गई है, तो पेंशन का लाभ नहीं मिलेगा।राज्य सरकार ने मई 2003 से हिमाचल में एनपीएस को लागू किया था। 31 मार्च 2023 को फिर से ओल्ड पेंशन शुरू की गई। सुप्रीम कोर्ट से आयुर्वेद विभाग की शीला देवी केस में एक फैसले के बाद 10 जून को  वित्त विभाग ने कार्यालय आदेश जारी किए हैं। इससे अनुबंध अवधि  पेंशन देने के लिए कंसीडर होगी। जिन्हें अब ऐसे कर्मचारियों या पेंशनरों की 10 साल की नियमित सेवा अनुबंध अवधि के कारण पूरी नहीं हुई, यह लाभ उन्हें मिलेगा। आयुर्वेद विभाग से शीला देवी केस में 7 अगस्त 2023 को आए सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार राज्य सरकार को ऐसे कर्मचारियों की अनुबंध अवधि पेंशन के लिए गिनना होगी, जो अनुबंध से सीधे नियमित हुए। इस फैसले को कुछ शर्तों के साथ लागू करने का निर्णय लिया है।

बिजली बोर्ड कर्मियों, पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त जारी
हिमाचल प्रदेश बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों के लिए महंगाई भत्ते की 4 फीसदी महंगाई भत्ते की किस्त जारी की गई है। बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक मनोज कुमार ने इस संबंध में कार्यालय आदेश जारी कर दिए हैं।   राज्य सरकार के कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 फीसदी महंगाई भत्ता पहले ही दिया जा चुका है। यानी इसे अब बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों को भी 34 से बढ़ाकर 38 प्रतिशत किया गया है। इसे बिजली बोर्ड के कर्मचारियों और पेंशनरों को एक अप्रैल से दिया जाएगा। अप्रैल 2024 से लेकर जून 2024 के बीच अतिरिक्त महंगाई भत्ता दिया जाएगा।  कर्मचारियों को इसे जून महीने के वेतन और पेंशनरों को पेंशन में दिया जाएगा। जबकि एक जुलाई 2022 से लेकर 31 मार्च 2024 के बीच का एरियर देने के लिए अलग से आदेश निकाले जाएंगे।

नौतोड़ भूमि के आवंटन के लिए राज्यपाल से किया आग्रह
वहीं प्रदेश सरकार ने जनजातीय क्षेत्रों के लोगों को नौतोड़ भूमि उपलब्ध करवाने के लिए एक बार फिर राज्यपाल से हिमाचल में लागू वन संरक्षण अधिनियम (एफसीए) से छूट देने का आग्रह किया है।    जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने बताया कि पूर्व कांग्रेस सरकार ने अपने कार्यकाल में नौतोड़ अधिनियम को लागू करने का फैसला किया था जो कि 2018 तक लागू रहा।   साल 2017 में जब भाजपा सरकार सत्ता में आई उस समय 2018 में मात्र एक ही केस नौतोड़ का मंजूर किया गया। हिमाचल प्रदेश नौतोड़ भूमि नियम 1968 में 20 बीघा से कम भूमि वाले पात्र लाभार्थियों को 20 बीघा सरकारी भूमि प्रदान करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत जनजातीय लोगोें को लाभान्वित किया गया है।  जगत सिंह नेगी ने बताया कि गत शुक्रवार को पुनः राज्यपाल से निवेदन कर जनजातीय लोगों की इस मांग को प्रस्तुत किया गया ताकि पात्र लाभार्थियों को नौतोड़ भूमि प्रदान की जा सके।
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachal pradeshnews of OPS in Himachalnews of shimla
Previous Article

Water Crisis Delhi: ‘हिमाचल ने नहीं रोका ...

Next Article

Himachal News: हिमाचल को मिल सकता है ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Unity
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: अनाज मंडी और ट्रांसपोर्ट को शहर से बाहर शिफ्ट करने की तैयारी… यूनिटी मॉल के प्रोजेक्ट को आज केंद्र ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Loksabha
    Lok Sabha Election 2024कांगड़ाकिन्नौरकुल्लूबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश के विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के तीन उम्मीदवारों ने जीता ‘रण’

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • 6 Bagi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के छह बागी विधायक भाजपा में शामिल

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Cm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    राज्य सहकारी बैंक उपभोक्ताओं के लिए बनाएं वन टाइम सेटलमेंट नीति

    January 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dil
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    एक ब्रेन डेड मरीज दे सकता है आठ लोगों को नई जिंदगी

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • hrtc news
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Delhi-Manali-Leh Bus: 30 घंटे, 1026 KM…HRTC की दिल्ली-मनाली-लेह बस सेवा का आगाज

    June 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Una
    ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    बाज नहीं आ रहे खालिस्तानी, अब हिमाचल के चिंतपूर्णी में लिखे विवादित नारे

  • Indian Army
    agniveerarmy bhartiहिमाचल प्रदेश

    मिलिट्री स्टेशन अवेरीपट्टी उम्मीदवारों को प्रवेश में अग्निवीरों की भर्ती पत्र जारी

  • Chitta
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चिट्टे के लेनदेन से जुड़े 20 हजार बैंक खातों की जांच, बड़ी कार्रवाई की तैयारी

Timeline

  • April 11, 2026

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

  • April 11, 2026

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

  • April 11, 2026

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

  • April 11, 2026

    दिल्ली: बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर मुंशी से 25 लाख लूटे

  • April 11, 2026

    मथुरा नाव हादसा: देवराहा बाबा आश्रम के पास एक और शव मिला, मृतकों की संख्या 11 हुई

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Oppo F33: Everything To Know About The Most Feature Rich F Series Phone Yet

    OPPO F33: Everything to Know About the Most Feature-Rich F-Series Phone Yet

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Chitkara University Partners With Jan Ai To Drive Inclusive Innovation And Ai Led Entrepreneurship

    Chitkara University Partners with JAN AI to Drive Inclusive Innovation and AI-Led Entrepreneurship

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Punjab Kings

    PBKS vs SRH: पंजाब ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी, प्लेइंग-11 देखें

    By hinditvnews
    April 11, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.