Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

पंजाब
Home›पंजाब›मुआवजे की मांग पर रार: किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनात, पंजाब में कई हिरासत में

मुआवजे की मांग पर रार: किसानों को चंडीगढ़ में घुसने से रोकने के लिए भारी पुलिस तैनात, पंजाब में कई हिरासत में

By hinditvnews
August 22, 2023
462
0
kissan union

पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की कुल 16 किसान जत्थेबंदियों ने आज ट्रैक्टर रैली और चंडीगढ़ घेराव का आह्वान किया है। करीब दस हजार किसानों के चंडीगढ़ की ओर कूच करने की योजना है। सोमवार से ही किसानों को रोकने के लिए उनकी धरपकड़ की जा रही है।

खराब हुई फसल के मुआवजे और अन्य मांगों को लेकर पंजाब-हरियाणा के किसान जत्थेबंदियों ने आज चंडीगढ़ में धरना देने का एलान किया हुआ है। वहीं किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पंचकूला और मोहाली से लगते शहर के 27 प्रवेशद्वार सील कर दिए हैं।
mohali

चंडीगढ़-जीरकपुर बॉर्डर पर भारी पुलिस फोर्स तैनात है। यहां आईटीबीपी, सीआरपीएफ के टुकड़ियां भी हथियारों के साथ मौजूद हैं। सीटीयू की बसें भी खड़ी की गई हैं ताकि अगर कोई किसान नेता या अन्य कोई उपद्रव करे तो उन्हें यहां से हटाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाया जा सके।

चंडीगढ़ पुलिस सेक्टर 31 थाना के एसएचओ राम रतन समेत डीएसपी क्राइम ब्रांच उदयपाल, इंडस्ट्रियल एरिया थाना एसएचओ जसपाल सिंह भुल्लर समेत अन्य पुलिसकर्मी बड़ी संख्या में मौके पर मौजूद हैं। पुलिस फोर्स की भारी तैनाती और वाहनों की चेकिंग के चलते चंडीगढ़-जीरकपुर मार्ग पर जीरकपुर की तरफ लगभग 2 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है।

मोहाली में चेकिंग
मोहाली में सेक्टर-52-53 और फर्नीचर मार्केट समेत अन्य सीमाओं से मोहाली आने-जाने वाले हर वाहन की पुलिसकर्मी जांच कर रहे हैं। पुलिस नहीं चाहती है कि प्रदर्शनकारी किसी भी वाहन में छुपकर किसी तरह वहां न पहुंच जाएं इसलिए सीमा पर सख्ती बढ़ा दी गई है। सीमा पर जांच के चलते थोड़ा जाम लग रहा है लेकिन अभी स्थिति सामान्य है।
chandigarh

फरीदकोट में छह किसान नेता हिरासत में
फरीदकोट में जिला पुलिस ने चंडीगढ़ धरने के मद्देनजर छह किसान नेताओं को हिरासत में लिया है, जिन्हें फिलहाल थानों में बिठाया गया है। इनमें भाकियू क्रांतिकारी के प्रांतीय उप प्रधान लाल सिंह गोलेवाला भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक फरीदकोट जिले से किसानों की चार ट्रैक्टर ट्रॉली चंडीगढ़ रवाना हुई जिनमें से दो को तलवंडी भाई को रोक लिया गया है।

किसानों को रोकने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने सीमाओं पर चार हजार और मोहाली पुलिस ने 1500 पुलिसर्मियों की ड्यूटी लगाई है। किसानों को शहर में दाखिल होने से रोकने के लिए सभी डिवीजन के डीएसपी की जिम्मेदारी लगाई है। पंजाब और हरियाणा के किसान चंडीगढ़ में घुसकर सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में धरना देना चाहते हैं। चंडीगढ़ पुलिस किसानों को बॉर्डर पर ही रोकने की योजना बना रही है। हालाकि पंजाब और हरियाणा में चंडीगढ़ आने वाले कई किसान नेताओं को हिरासत में ले लिया गया है।

चंडीगढ़ पुलिस ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बॉर्डर एरिया में रैपिड एक्शन फोर्स, इंडो-तिब्बतन बार्डर पुलिस, सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स के अलावा चंडीगढ़ पुलिस के जवान तैनात कर दिए हैं। एसएसपी कंवरदीप कौर ने साफ कर दिया है कि किसी भी हाल में किसानों को शहर में घुसकर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। ऐसे में उन्हें रोकने के लिए ज्यादा से ज्यादा फोर्स तैनात की जाएगी।

दूसरी ओर, एक अन्य अधिकारी ने कहा है कि यातायात में कोई दिक्कत न हो इसके लिए भी पूरी तैयारी की गई है। शहर में पंचकूला और मोहाली की तरफ से आने वाले रास्तों को सील करने के चलते कुछ सड़कों को जरूरत पड़ने पर डायवर्ट किया जाएगा। चंडीगढ़ पुलिस के अधिकारियों की मोहाली और पंचकूला के अधिकारियों से भी इस मुद्दे पर बैठक की है।

इससे पहले शहर के प्रशासक बीएल पुरोहित ने किसान जत्थेबंदियों के 11 प्रतिनिधियों से बीते रविवार को मुलाकात की थी और आश्वासन दिया था कि वह उनकी मांगों को केंद्र तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। बैठक में पंजाब पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। बता दें कि बीते 7 जनवरी से चंडीगढ़-मोहाली बार्डर पर कौमी इंसाफ मोर्चा बंदी सिखों की रिहाई के लिए धरना दे रहा है। इससे चंडीगढ़-मोहाली मार्ग बाधित है। बीते 8 फरवरी को मोर्चे के प्रदर्शनकारियों की पुलिस से हिंसक झड़प भी हुई थी।

मोहाली पुलिस भी तैयार, जीरकपुर सीमा पर बैरिकेडिंग
मोहाली पुलिस भी किसानों को रोकने के लिए तैयार है। जीरकपुर में चंडीगढ़ सीमा पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। कौमी इंसाफ मोर्चे के धरने के कारण पहले ही शहर में लोगों को काफी परेशानी हो रही है इसलिए प्रशासन नहीं चाहता है कि किसान फेज-8 स्थित गुरुद्वारा अंब साहिब पहुंचें और वहां से चंडीगढ़ के लिए कूच करें। इसके लिए पुलिस ने कई किसान नेताओं को नजरबंद कर दिया है।

कई जगह किसानों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस के आलाधिकारियों ने कई दौर की बैठकों के बाद रैपिड एक्शन फोर्स, अर्धसैनिक बल और पुलिस के 1500 जवानों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैनात किया गया है। इसके साथ ही डीएसपी स्तर के अफसरों की ड्यूटी भी लगाई है ताकि हालात बिगड़ने पर भी मौके के अनुसार तुरंत फैसला लेकर स्थिति को संभाल सकें। उधर, किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के कुछ सदस्यों की नाम न छापने की शर्त पर कहा कि सरकार उनके साथ धक्केशाही कर रही है। वह बाढ़ से खराब हुई किसानों की फसलों का मुआवजा लेने के लिए संघर्ष कर रहे हैं। सरकार की ओर से उन्हें सीमाओं पर रोकना गलत है।

Share :
Tagslatest news of chandigarhlatest news of mohalimohali newsnews of kissan unionnews of punjabtoday punjab news
Previous Article

हाईकोर्ट के आदेश माने होते तो नहीं ...

Next Article

Raju Punjabi passed away: देसी देसी ना ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Grmi
    पंजाब

    तपती गर्मी की चपेट में पंजाब: स्कूलों में छुट्टियों का एलान

    May 20, 2024
    By hinditvnews
  • Aap
    पंजाब

    Chandigarh: खत्म नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • New Project
    पंजाब

    Punjab Top 5 News: G20 Summit को लेकर पंजाब में रेड अलर्ट, बटाला में पुलिस और गैंगस्टरों के बीच मुठभेड़

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Ele
    पंजाब

    Lok Sabha Election 2024: अमृतसर में खुलवाया जाएगा अमेरिकी वाणिज्य दूतावास

    March 18, 2024
    By hinditvnews
  • Sameer
    पंजाब

    पाकिस्तान की बेटी ‘जावरिया खानम’ बहू बनने के लिए पहुंची भारत

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Laxhmi
    पंजाब

    Ram Mandir: 32 साल पहले कार सेवकों को लगाया था तिलक, अब प्राण-प्रतिष्ठा में लंगर की सेवा करेंगी

    January 11, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Semaint
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में सीमेंट के दाम बढ़ने का खतरा, पड़ोसी राज्यों से महंगा

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 18 से फिर सक्रिय होगा मानसून, 23 तक भारी बारिश का अलर्ट

  • hpbose
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPBOSE: 377 छात्रों को सप्लीमेंट्री परीक्षा का स्पेशल चांस

Timeline

  • November 5, 2026

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

  • November 5, 2026

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

  • November 5, 2026

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

  • November 5, 2026

    REVA University inaugurates Centre for Distance & Online Education

  • November 5, 2026

    OneSight EssilorLuxottica Foundation and Narayana Nethralaya Urge a Safe, Vision-Friendly and Animal-Friendly Diwali

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    Crompton's New Super Premium Fans Bring Design and Smart Comfort Together

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That Builds Wealth and Supports Goals Across all Life Stages

    Ageas Federal Life Insurance Launches Wealth Infinity Plan a Unit Linked Life Insurance Plan That ...

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    Northern Arc Diversified Debt Fund Raises Rs. 400 Crore+

    By hinditvnews
    November 5, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.