Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

पंजाब
Home›पंजाब›केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

By hinditvnews
December 29, 2023
353
0
Meghwal

Punjab Politics: ‘केंद्र की योजनाओं में रुकावट डाल रही है AAP’, केंद्रीय कानून मंत्री मेघवाल ने पंजाब सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

Punjab Politics केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की योजनाएं लोगों तक पहुंचने में भगवंत मान सरकार रुकावट बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र ने जन कल्याण की कई योजनाएं चला रखी हैं। उन्होंने कहा कि व्यापारियों उद्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी।

HIGHLIGHTS

  1. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र ने जन कल्याण की कई योजनाएं चला रखी हैं।
  2. उद्योगपतियों-कारोबारियों के लिए भी केंद्र ने काफी योजनाएं दी हैं।
  3. द्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी। -मेघवाल

जालंधर। केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने गुरुवार को जालंधर में पंजाब सरकार पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र की योजनाएं लोगों तक पहुंचने में भगवंत मान सरकार रुकावट बन रही है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में केंद्र ने जन कल्याण की कई योजनाएं चला रखी हैं।

उद्योगपतियों-कारोबारियों के लिए भी केंद्र ने काफी योजनाएं दी हैं, लेकिन पंजाब में इसे जनता और कारोबारियों तक पहुंचाने में आम आदमी पार्टी की सरकार रुकावट बन रही है, जिस कारण लोगों को इन योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने कहा कि व्यापारियों, उद्योगपतियों की प्रगति के लिए केंद्र सरकार हर उचित कदम उठाएगी।

जिला प्रशासन के साथ की बैठक

जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री ने भाजपा नेताओं, कैंट बोर्ड, इंडस्ट्री व जिला प्रशासन के साथ बैठक भी की। इसके बाद केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने कैंट रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के चल रहे काम का भी जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि काम में तेजी लाएं। उन्होंने अधिकारियों से पूरे प्रोजेक्ट की जानकारी भी ली।

संगठन के मुद्दों पर चर्चा करते हुए पार्टी नेताओं से मेघवाल ने आह्वान किया कि जीत का मंत्र यही है कि पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाए। उन्होंने कहा कि सभी को एकजुट होकर पार्टी के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की जरूरत है। कार्यकर्ता ही संगठन का आधार हैं तथा बूथ से लेकर मंडल तक हमें पार्टी की नींव को मजबूत करने के लिए सभी को साथ लेकर चलना पड़ेगा।

डीसी अपनी निगरानी में शुरू करवाएं जन औषधि केंद्र : मेघवाल

केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने वीरवार को शहर में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने जिले के विकास तथा केंद्र सरकार की योजनाओं की समीक्षा की और इसका संपूर्ण लाभ लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

उन्होंने सिविल अस्पताल में पिछले दो साल से बंद पड़े जन औषधि केंद्र को शुरू करवाने के मामले के गंभीरता से लिया। उन्होंने डीसी विशेष सारंगल को स्पष्ट निर्देश दिए कि इस केंद्र को वे अपनी निगरानी में रखें। यहां की समस्याओं का समाधान कर सेवाएं शुरू करवाएं। इससे सिविल अस्पताल में आने वाले मरीजों को महंगे इलाज से राहत मिलेगी।

 

 

Share :
Tagsnews of arjuun ram meghwalnews of chandigarhnews of jalandharnews of punjabnews of punjab politics
Previous Article

नैनीताल का केव गार्डन बना पर्यटकों की ...

Next Article

सीबीएसई की 10वीं-12वीं की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Aap
    पंजाब

    Chandigarh: खत्म नहीं होगा आप-कांग्रेस का गठबंधन

    June 10, 2024
    By hinditvnews
  • Tower
    पंजाब

    Chandigarh: करीब 200 फीट ऊंचे टावर पर चढ़ा व्यक्ति, पंजाब के सीएम से मिलने की मांग रखी

    June 11, 2024
    By hinditvnews
  • Job
    पंजाब

    PPSC Recruitment 2024: आज से करें पंजाब में पशुचिकित्सा अधिकारियों भर्ती के लिए आवेदन

    March 1, 2024
    By hinditvnews
  • Exit Poll
    पंजाब

    Punjab Exit Poll 2024: एग्जिट पोल को कांग्रेस-आप ने नकारा

    June 3, 2024
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्लीपंजाब

    Pollution: ‘किसानों को बनाया जा रहा खलनायक

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Rinku
    पंजाब

    इकलौते सांसद के भाजपा में जाने से बिफरी आप,

    March 28, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Aayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPPSC: 162 मेडिकल ऑफिसरों का अंतिम परिणाम घोषित

  • Tambako
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बिना लाइसेंस के तंबाकू उत्पाद बेचने वाली दुकानों पर लगेगा ताला

  • Kangna
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    सत्ता संग्राम 2024: हिमाचल की सियासत से हमेशा दूर रहे हैं सेलिब्रिटी

Timeline

  • September 14, 2026

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

  • September 14, 2026

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Cmsukhu Ll

    Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, सीएम सुक्खू ने दी राहत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Cyber crime

    डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की ...

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.