Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

  • National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future

ऊनाशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›ऊना›खाद घोटाला: हिमाचल की सप्लाई पंजाब में महंगी बिक्री

खाद घोटाला: हिमाचल की सप्लाई पंजाब में महंगी बिक्री

By hinditvnews
December 22, 2025
232
0
Khaad

Corruption: हिमाचल की खाद पंजाब में हो रही ब्लैक, 270 की बोरी 400 में बिक्री; किसानों को कहा-स्टॉक नहीं

हिंदी टीवी, ऊना। Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Dec 2025

हिमाचल प्रदेश में भ्रष्टाचार किस कदर पनप रहा है। इसका खुलासा इस खबर में हो रहा है। ऊना में एक निजी कंपनी के बड़े गोदाम के विक्रेता यूरिया खाद को महंगे दामों पर पंजाब के होशियारपुर सहित अन्य जिलों में भेज रहे हैं। वहीं, जब किसान खाद लेने के लिए गोदाम में जाते हैं तो कहा जाता है कि स्टॉक खत्म हो गया है।

हिमाचल प्रदेश के किसानों के हिस्से की यूरिया खाद पड़ोसी राज्य पंजाब में ब्लैक हो रही है। किसान गोदामों के चक्कर काट रहे हैं, लाइनों में लग रहे हैं लेकिन उन्हें हर बार यही जवाब दिया जा रहा है कि स्टॉक खत्म हो गया है। दूसरी ओर, उन्हीं गोदामों से रात के अंधेरे में यूरिया की बोरियां गाड़ियों में भरकर पंजाब भेजी जा रही हैं। ऊना इस अवैध सप्लाई का बड़ा केंद्र बनकर उभरा है, जहां से रोजाना पिकअप और अन्य वाहनों में खाद लोड कर पंजाब के किसानों और उद्योगों तक पहुंचाई जा रही है।

इसी माह प्रदेशभर में गेहूं की फसल के लिए 3400 टन यूरिया खाद भेजी गई है। अकेले ऊना के लिए 850 टन भेजी गई है। इस हिसाब से नियमानुसार हर गोदाम में यूरिया खाद उपलब्ध होनी चाहिए, लेकिन जब किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं तो उन्हें यह कहकर लौटा दिया जा रहा है कि स्टॉक नहीं है। सूत्रों के अनुसार जिले में एक निजी कंपनी के बड़े गोदाम के विक्रेता यूरिया खाद को महंगे दामों पर पंजाब के होशियारपुर सहित अन्य जिलों में भेज रहे हैं।

270 रुपये में बिकने वाली यूरिया की 45 किलोग्राम की बोरी गोदाम से अवैध रूप से लगभग 300 रुपये में उठवाई जा रही है। इन बोरियों को पिकअप वाहनों में लोड कर देर रात या तड़के पंजाब भेजा जाता है। बताया जा रहा है कि वही बोरी पंजाब में 400 रुपये तक में बेची जा रही है।

पंजाब में महंगे दाम पर खरीद क्यों 
सूत्रों के अनुसार पंजाब में यूरिया व अन्य खादों की आपूर्ति सीमित है। बीते दशकों में अत्यधिक खाद और कीटनाशकों के इस्तेमाल से वहां की मिट्टी की गुणवत्ता प्रभावित हुई है, जिसके चलते आपूर्ति नियंत्रित की जाती है। इसके बावजूद पंजाब के किसान महंगे दामों पर भी यूरिया खरीदने को तैयार रहते हैं। इसके अलावा डीजल उत्सर्जन नियंत्रण, प्लास्टिक व रेजिन, डिटर्जेंट और फार्मास्यूटिकल्स जैसे उद्योगों में भी यूरिया का उपयोग होता है। पंजाब में उपलब्धता कम होने के कारण ऊना जिला से वहां यूरिया भेजा जा रहा है, जिसकी ऊंचे दामों पर तुरंत खरीद हो रही है।

केस स्टडी
एक किसान ने बताया कि कुछ दिन पहले उन्होंने गेहूं की फसल के लिए यूरिया खाद मांगी। लेकिन, एक निजी कंपनी के गोदाम के संचालक ने स्टॉक न होने की बात कहकर मना कर दिया। कुछ देर बाद उसी गोदाम से एक पिकअप गाड़ी में खाद लोड होती दिखाई दी। पूछताछ करने पर पता चला कि यह खेप पंजाब भेजी जा रही है, जहां ज्यादा मुनाफा मिलता है। स्थानीय स्तर पर बिक्री करने से संचालकों को कम फायदा होता है, इसलिए वे पंजाब के किसानों और उद्योगों के लिए ही बड़ी खेप मंगवाते हैं।
क्या कहते हैं किसान
किसान सतविंद्र सिंह, अंकुश कुमार, राजीव शर्मा, नरोत्तम शर्मा, कमल देव, अजयपाल और सुखविंद्र सिंह ने कहा कि इफको को अपने गोदाम संचालकों पर सख्ती करनी चाहिए। किसानों ने आरोप लगाया कि अधिकतर गोदामों में एक ही व्यक्ति को गाड़ियों या ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर खाद दी जाती है, जिसे सीधे पंजाब भेज दिया जाता है। खाद की आपूर्ति प्रदेश के किसानों के लिए की जाती है। इसे अन्य राज्यों में भेजना पूरी तरह गैरकानूनी है।

अधिकारी बोले, सख्त कार्रवाई की जाएगी
मामला संज्ञान में आया है। यह पूरी तरह से गैरकानूनी है। यदि कहीं भी इस तरह का मामला पकड़ा जाता है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। – माशोक अहमद, इफको ऊना के क्षेत्रीय प्रबंधक 
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Shimla: शिमला के कुफरी में सूखा, बर्फ ...

Next Article

Uttarakhand: रील विवाद पर सियासत, भाजपा का ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • News
    राष्ट्रीय

    Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Dead body
    उत्तराखण्ड

    देहरादून: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की संदिग्ध मौत

    December 17, 2025
    By hinditvnews
  • Heli Taxi
    उत्तराखण्ड

    केदारनाथ हेली सेवा: आज खुलेगी दूसरे चरण की टिकट बुकिंग

    June 10, 2026
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश

    Himachal: फर्जी वाहन पंजीकरण केस में आरोपी गौरव सोलन से गिरफ्तार

    May 2, 2026
    By hinditvnews
  • Modi
    PM MODIराष्ट्रीय

    समय बदल गया है, अब आतंकी अपने घरों में भी डरते हैं’, प्रधानमंत्री मोदी का विपक्ष पर तंज

    November 16, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल हाईकोर्ट: बकाया डीए पर राज्य सरकार को नोटिस

    May 1, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal Student
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नाॅन बोर्ड कक्षाओं की परीक्षाएं 4 मार्च से, डेटशीट जारी

  • Nadda
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार गृह जिला पहुंचे जेपी नड्डा

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल HC: भुगतान न होने पर शिक्षा निदेशक का वेतन रोका

Timeline

  • August 14, 2026

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

  • August 14, 2026

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

  • August 14, 2026

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

  • August 14, 2026

    Asian Paints Celebrates the Spirit of India Through the Colours We Call Our Own, this Independence Day

  • August 14, 2026

    National Symposium on Water in Delhi Calls for Collective Action to Secure India's Water Future

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    Handloom Hackathon 2026 Concludes with Breakthrough Innovations to Modernize India's USD 5 Billion Handloom Industry

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR 1,270.4 Cr and PAT Rising 65.8% YoY

    Finkurve Financial Services Delivers Strong Q1 FY27 Performance with AUM Growing 134.5% YoY to INR ...

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    ASBL is Redefining What it Means to Be the Best Builder in Hyderabad

    By hinditvnews
    August 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.