गहलोत के बयान से ब्यूरोक्रेसी में हलचल, CMO अफसरों पर दबाव का आरोप

गहलोत के इशारे से ब्यूरोक्रेसी में क्यों मची खलबली?: बोले-सीएमओ के अफसर बना रहे दबाव
हिंदी टीवी न्यूज, जयपुर। Published by: Megha Jain Updated Thu, 17 Sep 2026
निकाय चुनाव के बाद बोर्ड गठन पर गहलोत के आरोपों से सियासत गरमा गई है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अफसरों का भाजपा के लिए काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि CMO से एक अफसर नगरीय निकायों में भाजपा का बोर्ड बनाने के लिए दबाव बना रहा है।
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के नतीजों के बाद बोर्ड गठन को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरोप लगाया है कि भाजपा बोर्ड बनाने के लिए पुलिस और प्रशासनिक मशीनरी का इस्तेमाल कर रही है। गहलोत ने मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से कलेक्टरों और एसडीएम पर दबाव बनाए जाने का भी दावा किया है।













