Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

  • Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026

  • Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

  • Reach Group Unveils Airia Business District, An Ecosystem of Grade A Office and Retail Spaces

  • BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›ग्राउंड रिपोर्ट: प्रत्याशियों के सामने भितरघात से निपटना चुनौती

ग्राउंड रिपोर्ट: प्रत्याशियों के सामने भितरघात से निपटना चुनौती

By hinditvnews
May 4, 2024
238
0
Rakesh

ग्राउंड रिपोर्ट: प्रत्याशियों के सामने भितरघात से निपटना चुनौती, चेहरे पुराने…बस चुनाव चिह्न बदले

अब चैतन्य ने भगवा ओढ़ा तो राकेश कालिया ने भाजपा को अलविदा कह दिया। प्रत्यािशयों को चिंता है कि क्या कार्यकर्ता उन्हें दिल से अपनाएंगे। उनके साथ चलेंगे।

गगरेट से वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस के विधायक बने चैतन्य शर्मा अब भाजपा के टिकट पर गगरेट से उपचुनाव में उतरे हैं। गगरेट से एक बार व चिंतपूर्णी विधानसभा से दो बार विधायक रह चुके राकेश कालिया भी कांग्रेस के टिकट पर चुनावी रण में हैं। 2022 के चुनाव में चैतन्य शर्मा पूर्व विधायक राकेश कालिया का टिकट काटकर कांग्रेस के उम्मीदवार बने थे और भाजपा के राजेश ठाकुर को रिकाॅर्ड मतों से हराया था। टिकट कटने से एआईसीसी के सचिव रहे कालिया नाराज हो गए और कांग्रेस से हाथ छुड़ाकर भाजपा का कमल थाम लिया था।

अब चैतन्य ने भगवा ओढ़ा तो राकेश कालिया ने भाजपा को अलविदा कह दिया। प्रत्यािशयों को चिंता है कि क्या कार्यकर्ता उन्हें दिल से अपनाएंगे। उनके साथ चलेंगे। जिनका कार्यकर्ता विरोध करते रहे, अब वे उनका नारा कैसे लगाएंगे। इस स्थिति में प्रत्याशियों के अलावा भाजपा और कांग्रेस के सामने भी भितरघात से निपटने की चुनौती है। दलबदल की इस बिसात पर दोनों दलों के दिलजले कार्यकर्ताओं ने प्रत्याशी और पार्टी दोनों के दिलों की धड़कन तेज कर दी है। गगरेट में टिकट आवंटन से पहले कांग्रेस के धरतीपुत्रों को टिकट देने का नारा बुलंद हुआ था, लेकिन कांग्रेस आला कमान ने राकेश कालिया को सशक्त उम्मीदवार मानते हुए फिर उन पर विश्वास जताया है।

भाजपा के पूर्व विधायक राजेश ठाकुर संगठन सर्वोपरि की तर्ज पर काम कर रहे हैं। गगरेट में मतदाता चुप्पी साधे हुए हैं। कोई भी अपने पत्ते नहीं खोल रहा है। दोनों ही दलों में भितरघात की आशंका के बीच कार्यकर्ताओं और नाराज नेताओं को समझाने-बुझाने का दौर भी जारी है। अब देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा दल भितरघात के डेंट को कंट्रोल करने में कामयाब होगा। यह भी तय है कि जिस दल में भितरघात ज्यादा होगा, उस दल काे नुकसान झेलना होगा।

दोनों की ताकत और कमजोरी
 राकेश कालिया, कांग्रेस
  • ताकत : ईमानदार छवि व गगरेट में पांच वर्ष तक विधायक रहना
  •  कमजोरी : टिकट में देरी, प्रचार अभी तक रफ्तार नहीं पकड़ पाया
  •  चुनौती : नेताओं को संगठित करना। टिकटार्थियों को एक मंच पर लाना
  •  अवसर : गगरेट में एक बार फिर अपने पैर मजबूत करना, मुख्यमंत्री सुक्खू से नजदीकी

चैतन्य शर्मा, भाजपा 
  • ताकत : कुशल चुनाव प्रबंधन और भाजपा का अपना कैडर
  • कमजोरी : दल बदलने के बाद दुष्प्रचार अभी कंट्रोल नहीं हुआ
  • चुनौती : भितरघात से बचना, कार्यकर्ताओं को अपने साथ जोड़े रखना, सीएम से सीधी टक्कर
  • अवसर : युवा होने के चलते भाजपा में लंबी पारी खेलने का मौका

भ्रष्टाचार के खिलाफ है मेरी जंग
भाजपा में शामिल हुए पूर्व विधायक ने गगरेट में डेढ़ वर्ष के कार्यकाल में सिर्फ भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया है। मुख्यमंत्री सुक्खू की सरकार को कमजोर करने का प्रयास किया है। इन्हीं विधायकों के कारण प्रदेश में उपचुनावों का बोझ पड़ा है। प्रदेश कांग्रेस सरकार को मजबूत करने के लिए चुनावी मैदान में आया हूं। गगरेट के विकास के लिए व भ्रष्टाचार के विरुद्ध मेरी लड़ाई जारी रहेगी। यह प्रत्येक गगरेट वासी के लिए एक भ्रष्टाचार के विरुद्ध जंग है। – राकेश कालिया, कांग्रेस प्रत्याशी

अंतरात्मा की आवाज सुन बदली पार्टी
सीएम की तानाशाही के खिलाफ अंतरात्मा की आवाज सुनकर राममंदिर के खिलाफ खड़े नेता के खिलाफ वोट किया था। बदले में असांविधानिक तरीके से छह विधायकों को निलंबित कर दिया गया। तानाशाही के खिलाफ जंग जारी रहेगी। यह आत्मसम्मान की लड़ाई है। गगरेट में विकास के नाम पर घोषणाएं ही हुईं। धरातल पर किसी कार्य को अमलीजामा पहनाने में मुख्यमंत्री असफल रहे हैं। मित्रों की सरकार ने अपने मित्रों को ही फायदे देकर जनता के हितों से खिलवाड़ किया है। – चैतन्य शर्मा, भाजपा प्रत्याशी

सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा के नाम पर डालेंगे वोट 
गगरेट के चुनावों में मूलभूत सुविधाएं जैसे सड़क, स्वास्थ्य व शिक्षा जैसे मुद्दे रहेंगे। जोह निवासी रामआसरा के अनुसार डेढ़ वर्ष बाद हो रहे उपचुनाव में दलगत राजनीति से उठ कर मतदान करेंगे। जो गगरेट का विकास करवाएगा, उसी के पक्ष में वोट करेंगे। गगरेट निवासी संजीव के अनुसार दोनों ही दलों के नेता दल बदल चुके हैं। अभी किसी एक के बारे में कहना जल्दबाजी होगी। घनारी के राजेश राजू के अनुसार अभी तक वोटर असमंजस में हैं। अभी समीकरण बनते बिगड़ते रहेंगे।

कांग्रेस विकास की लहर पर सवार
गगरेट विधानसभा में लोहारली चूरूडू पुल व गगरेट में करोड़ों रुपये की लागत से बन रहे सिविल अस्पताल को भाजपा चुनावी मुद्दा बनाकर मतदाताओं के बीच जा रही है। वहीं, कांग्रेस भी विकास के नाम पर लोगों के बीच में है। 15 महीने के काम गिनवाए जा रहे हैं।

Share :
Tagsnews of chetanya sharmanews of himachalnews of himachal politicsnews of himachal pradeshnews of rakesh kalianews of shimla
Previous Article

President Visit : हिमाचल के पांच दिवसीय ...

Next Article

Himachal Weather Today: हिमाचल में आज से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Ramlal
    धर्मशालालाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Assembly byelection: मारकंडा और चौधरी के मैदान में होने से त्रिकोणीय बना लाहौल-स्पीति

    May 18, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal
    कांगड़ाधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल में जमकर बर्फबारी

    November 21, 2023
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manaliकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हिमपात से प्रदेश में कड़ाके की ठंड

    November 27, 2023
    By hinditvnews
  • Teacher
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    अब सरकारी स्‍कूल के नोटिस बोर्ड पर डिस्‍पले होगी शिक्षकों की फोटो

    December 25, 2023
    By hinditvnews
  • Weather Update
    manaliकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमपात और बारिश के बाद बढ़ी ठिठुरन, गेहूं किसानों की हुई बल्ले-बल्ले

    December 5, 2023
    By hinditvnews
  • Star
    Lok Sabha Election 2024manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार प्रचारक नहीं चढ़े पहाड़

    May 27, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download (60)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: साढ़े पांच वर्ष की आयु में भी मिल जाएगा पहली कक्षा में दाखिला, अधिसूचना जारी

  • Dhaniram
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हिमाचल में आयुष्मान-हिमकेयर पर 770 करोड़ बकाया, मुफ्त इलाज प्रभावित

  • baddi
    हिमाचल प्रदेश

    झाड़माजरी में धमाके के साथ फटा फ्रिज, घर की दीवार ध्वस्त, तीन लोग घायल

Timeline

  • May 20, 2026

    BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

  • May 20, 2026

    Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at Times Drive Auto Summit and Awards 2026

  • May 20, 2026

    Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

  • May 20, 2026

    Reach Group Unveils Airia Business District, An Ecosystem of Grade A Office and Retail Spaces

  • May 20, 2026

    BRICS Chamber of Commerce & Industry Formally Appoints New Governing Body for 2026–2029 at 14th Annual General Meeting

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bpcl Announces 94 Percent Jump In Profit After Tax

    BPCL Announces 94 Percent Jump in Profit After Tax

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Ampere Magnus G Max By Greaves Electric Mobility Wins 'family Scooter Of The Year' At Times Drive Auto Summit And Awards 2026

    Ampere Magnus G Max by Greaves Electric Mobility Wins 'Family Scooter of the Year' at ...

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand For 10th Consecutive Year

    Muthoot Finance Ranked India's No. 1 Most Trusted Financial Services Brand for 10th Consecutive Year

    By hinditvnews
    May 20, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.