Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

  • Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

  • यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

  • हरियाणा: 28 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, कई डीएसपी बदले

  • झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी, सीएम मान ने मानी परिवार की मांग

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›चंडीगढ़: रोष मार्च में हरसिमरत कौर हिरासत में, हंगामा

चंडीगढ़: रोष मार्च में हरसिमरत कौर हिरासत में, हंगामा

By hinditvnews
September 5, 2026
40
0
Kaur

चंडीगढ़ में अकाली दल महिला विंग का रोष मार्च: पुलिस ने सांसद हरसिमरत काैर को हिरासत में लिया, जबरदस्त हंगामा

हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Sat, 05 Sep 2026

सीएम भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर पांच करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोपों पर सियासत गरमाई हुई है। हालांकि डाॅ. काैर ने आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया है। उन्होंने आरोप लगाने वालों को इन्हें साबित करने की चुनौती देते हुए कहा था कि उनके खिलाफ राजनीतिक रूप से निशाना साधने का प्रयास किया जा रहा है।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर पर लगे कथित भ्रष्टाचार के आरोपों के विरोध में शिरोमणि अकाली दल की महिला इकाई ने शनिवार को चंडीगढ़ में रोष मार्च निकाला।

प्रदर्शनकारी महिलाएं सीएम आवास की तरफ बढ़ीं। पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनो पक्षों के बीच टकराव हो गया। भारी हंगामे के बीच पुलिस ने सांसद हरसिमरत काैर बादल को हिरासत में ले लिया।
सांसद हरसिमरत कौर बादल के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अकाली महिला कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ने का प्रयास किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए रास्ते में बैरिकेडिंग कर भारी सुरक्षा व्यवस्था की है।
अकाली दल का आरोप है कि मुख्यमंत्री की पत्नी पर पांच करोड़ रुपये मांगने के गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। पार्टी इस मामले को लेकर लगातार सरकार पर हमलावर है। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने भी इन आरोपों का संज्ञान लेते हुए पंजाब के मुख्य सचिव और पुलिस महानिदेशक से जांच कर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है। हालांकि, ये आरोप अभी जांच के दायरे में हैं और अदालत में साबित नहीं हुए हैं।
मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ता सरकार के खिलाफ नारेबाजी करती रहीं। पुलिस ने बैरिकेड लगाकर उन्हें मुख्यमंत्री आवास की ओर जाने से रोकने की कोशिश की। प्रदर्शनकारियों और पुलिस के आमने-सामने आने की स्थिति में माहौल तनावपूर्ण होने की आशंका है।
हरसिमरत कौर बादल पहले भी इस मामले को लेकर सरकार पर निशाना साध चुकी हैं। उन्होंने एनएचआरसी के हस्तक्षेप को आरोपों की गंभीरता का संकेत बताते हुए मामले की जांच की मांग की थी।
पुलिस ने प्रदर्शनकारी महिलाओं को रोका जिसके बाद उन्होंने सड़क पर बैठकर धरना शुरू कर दिया।

दूसरी ओर, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं भाजपा नेता परनीत कौर ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री और उनके परिवार से जुड़े गंभीर आरोपों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता में बैठे लोगों पर लगे आरोपों को राजनीतिक बताकर खारिज करने के बजाय जांच एजेंसियों को सच्चाई सामने लानी चाहिए।

Share :
Tagschandigarh newsCorruption allegations Dr. Gurpreet Kaur Akali Dal women wing holds protest march harsimrat kaur badalhindi newspunjab news
Previous Article

उत्तराखंड: मानसून से गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग बेहाल, बदरीनाथ ...

Next Article

चंडीगढ़: पीयू को टॉप यूनिवर्सिटी बनाने में ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    चमोली: वाण में राजजात यात्रा तैयारियों की समीक्षा करेंगे सीएम धामी

    May 12, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    JaipurRajasthan

    राजस्थान मौसम: 24 मई से फिर भीषण हीटवेव का अलर्ट, गर्मी बढ़ेगी

    May 23, 2026
    By hinditvnews
  • himachal high court
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंबा नप चुनाव परिणाम पर हाईकोर्ट की रोक

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Chitta
    Chandigarh Newsबिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: चंडीगढ़ की छात्रा को नशे के जाल में फंसाकर मंगवाए लाखों के गहने

    June 3, 2026
    By hinditvnews
  • Kedarnath
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand Weather: केदारनाथ में बर्फबारी, मौसम विभाग की चेतावनी, कल का मिजाज जानें

    April 12, 2025
    By hinditvnews
  • Ram Mandir
    धार्मिकपंजाब

    चहुंओर राम ही राम: स्वागत के लिए पंजाब भी तैयार, 1500 से ज्यादा LED पर लाइव प्रसारण; 3,400 क्विंटल लड्डूओं ...

    January 22, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Books
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आधार-बैंक लिंक न होने से 34 हजार छात्रवृत्तियां अटकीं, शिक्षा विभाग अलर्ट

  • Renuka Dham
    सिरमौरहिमाचल प्रदेश

    Renuka Dam: रेणुका बांध और सुरंगों की भूमि जांचने पहुंचे वैज्ञानिक, मिट्टी के 100 सैंपल जांच में पाए गए ठीक

  • Download
    खेलहिमाचल प्रदेश

    National Games 2023: 5 हजार मीटर दौड़ में उड़नपरी सीमा ने जीता स्वर्ण पदक, परिजनों में खुशी का माहौल

Timeline

  • October 20, 2026

    Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

  • October 20, 2026

    Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

  • October 20, 2026

    यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

  • October 20, 2026

    हरियाणा: 28 आईपीएस-एचपीएस अधिकारियों के तबादले, कई डीएसपी बदले

  • October 20, 2026

    झोटा हत्याकांड की जांच सीबीआई को सौंपी, सीएम मान ने मानी परिवार की मांग

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zaitoon Honours Over 210 Long Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

    Zaitoon Honours Over 210 Long-Serving Employees with Gold Coins and Motorcycles on its 17th Anniversary

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

    Propshell Wins "Plotted Developer of the Year 2026" at ET Now.in Realty Conclave & Awards

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Death

    यूपी: हॉस्टल के कमरे में मृत मिली एमबीबीएस छात्रा, सहमीं साथी छात्राएं

    By hinditvnews
    October 20, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.