देहरादून: बिटकॉइन में रोज $300-500 कमाई का लालच, गंवाए 13.35 लाख

देहरादून: मुनाफे के बदले गले पड़ गई मुसीबत,बिटकॉइन में रोज 300 से 500 डॉलर कमाई का लालच, गंवा दिए 13.35 लाख
हिंदी टीवी न्यूज, देहरादून। Published by: Megha Jain Updated Wed, 23 Sep 2026
बिटकॉइन में निवेश कर हर दिन मोटी कमाई का सपना दिखाकर एक व्यक्ति को लाखों रुपये का चूना लगा दिया गया। वेबसाइट पर मुनाफे की रकम बढ़ती दिखाई देती रही, लेकिन जब पीड़ित ने पैसे निकालने चाहे तो निकासी ही रोक दी गई।
बिटकॉइन कारोबार में मोटा मुनाफा कमाने का झांसा देकर एक व्यक्ति से 13.35 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। आरोपी ने 10 हजार डॉलर के निवेश पर रोजाना 300 से 500 डॉलर तक मुनाफा दिलाने का लालच दिया। पीड़ित ने अलग-अलग तारीखों में बैंक खातों के माध्यम से 13,35,323 रुपये आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के कारोबार खाते में जमा कर दिए। बाद में वेबसाइट पर उसके खाते में करीब 20 हजार डॉलर की रकम दिखाई गई, लेकिन रकम निकालने की कोशिश करने पर निकासी रोक दी गई। शिकायत के आधार पर डालनवाला पुलिस ने कार्तिक अग्रवाल और आईएमटी मार्केट डॉट कॉम के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।














