Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

  • Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल: मूसेवाला के घर से भी अमनदीप कौर का कनेक्शन

चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल: मूसेवाला के घर से भी अमनदीप कौर का कनेक्शन

By hinditvnews
April 6, 2025
378
0
Aman

चिट्टा तस्कर लेडी कांस्टेबल: मूसेवाला के घर से भी अमनदीप कौर का कनेक्शन; कॉल डिटेल से चौंकाने वाले खुलासे

हिंदी टीवी न्यूज़, बठिंडा (पंजाब) Published by: Megha Jain Updated Sun, 06 Apr 2025

चिट्टा तस्कर पंजाब पुलिस की महिला कांस्टेबल को रविवार को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से जज ने उसे फिर से दो दिन के अतिरिक्त रिमांड पर भेजा दिया है।

पंजाब के बठिंडा में ड्रग्स के साथ पकड़ी गई महिला पुलिस कर्मी अमनदीप कौर को लेकर रोजाना कई खुलासे हो रहे हैं। आरोपी महिला कांस्टेबल अभी पुलिस रिमांड पर है। रविवार को दो दिन का रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने उसे ड्यूटी मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया। वहां से जज ने उसे फिर से दो दिन के अतिरिक्त रिमांड पर भेजा दिया है।

वहीं नशा तस्कर अमनदीप कौर को लेकर एक और खुलासे हुए हैं। कुछ साल पहले ड्यूटी के दौरान अमनदीप कौर जब मानसा जिले में तैनात थी। उस दौरान उसकी ड्यूटी पंजाबी गायक सिदू मूस्सेवाला के घर पर भी लगी थी। अमनदीप कौर को सिद्धू मूसेवाला की घर की सिक्योरिटी में लगाया गया था। उस दौरान भी उसे वहां पर डयूटी सही तारीके से न करने के चलते उसके सुरक्षा प्रभारी ने अमनदीप कौर को वहां से हटा दिया था। अमनदीप के बारे में सुरक्षा प्रभारी ने उस समय मानसा के एसएसपी नानक सिंह को भी बताया था।

इसके अलावा अमनदीप के पार्टनर बलविंदर सिंह उर्फ सोनू जोकि अभी फरार चल रहा वह पिछले तीन माह में पंजाब के विभिन्न जिलों समेत पीएपी जालंधर तक जा चुका है। 

सुरक्षा प्रभारी की अमनदीप पर रहती की कड़ी नजर
सूत्रों का दावा है कि जब महिला पुलिस कर्मी मानसा के गांव मूस्सा में स्थित पंजाबी गायक मूस्सेवाला के घर पर तैनात थी। तो वहां पर भी बलविंदर सोनू उसके पास आता-जाता था। उक्त महिला कर्मी के इंचार्ज की इस पर गहरी नजर रहती थी। वह महिला कर्मी की हर गतिविधि पर नजर रखता था। जब सुरक्षा इंचार्ज राजिंदर को लगा कि अमनदीप कौर सही तारीके से ड्यूटी नहीं कर रही तो उसने आला अधिकारियों को आवगत करवाकर उसे मूस्सेवाला के घर पर ड्यूटी से हटा दिया था।
दो साल से पार्किंग में खड़ी थी इनोवा
सूत्रों का कहना है कि बलविंदर सिंह उर्फ सोनू जब एक इनोवा को एंबुलेंस बनाकर चलाता था तो उसी समय महिला कांस्टेबल अमनदीप कौर के साथ उसकी जान पहचान बढ़ी थी। जब सोनू उक्त महिला कर्मी अमनदीप कौर के संपर्क में आया तो दोनों पक्के तौर पर ही साथ रहने लगे थे। बठिंडा की विराट ग्रीन कॉलोनी में एक पार्किंग वाली जगह पर उसकी इनोवा पिछले दो साल से खड़ी थी। गाड़ी को सिर्फ कोई सामान रखने या उससे कोई सामान निकालने के लिए ही इस्तेमाल किया जाता था। बुधवार को जब अमनदीप कौर को गिरफ्तार किया गया तो उसके अगले ही दिन इनोवा को कोई व्यक्ति कॉलोनी की पार्किंग से ले गया। पुलिस उस इनोवा को भी ढूंढ रही है।

मुंबई तक जाता था आरोपी सोनू
सूत्रों के अनुसार पुलिस ने आरोपी चिट्टा तस्कर अमनदीप कौर और उसके पार्टनर सोनू की पिछले तीन माह की मोबाइल कॉल और लोकेशन डिटेल निकलवाई तो उसमें खुलासा हुआ कि सोनू इस समय दौरान पंजाब के अमृतसर, फिरोजपुर, फाजिलका, पटियाला, जालंधर समेत पीएपी के अलावा मुंबई तक जाता रहा है। इसके अलावा सोनू और अमनदीप कौर जोकि जिला पुलिस के एक अधिकारी के साथ भी फोन के जरीये लगातार संपर्क में रहे हैं। यह खुलासा कॉल डिटेल से हुआ है।
मीडिया से बचाकर अदालत में किया पेश
रविवार को चिट्टा तस्कर अमनदीप कौर का पुलिस रिमांड खत्म हुआ तो पुलिस ने मीडिया की नजरों से बचाकर आरोपी महिला को अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने महिला को फिर से दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। लेकिन किसी भी पुलिस अधिकारी ने अभी कोई खुलासा नहीं किया कि पिछले तीन दिन के पुलिस रिमांड दौरान आरोपी महिला ने किस तरह के खुलासे किए हैं।
Share :
TagsBhatinda Newschandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

पंजाब के दूध में मिलावट, कैंसर जैसी ...

Next Article

दृष्टिबाधितों का चक्का जाम: सचिवालय के बाहर ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • 09 11 2023 high court himachal pradesh 23577120
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: डॉक्टरों की डीएमई कैडर में तैनाती पर हाईकोर्ट की रोक

    September 11, 2026
    By hinditvnews
  • Amritpal
    Chandigarh Newsपंजाब

    Amritpal Singh: खडूर साहिब सांसद सदस्यता के लिए केंद्र ने बनाई कमेटी

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • News
    राष्ट्रीय

    Lasya Nanditha Died: BRS विधायक लस्या नंदिता की सड़क हादसे में गई जान, डिवाइडर से टकराई थी कार

    February 23, 2024
    By hinditvnews
  • Hp
    manalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय खत्म, अधिसूचना जारी

    February 26, 2025
    By hinditvnews
  • Bijli
    पंजाब

    उपभोक्ताओं को झटका: पंजाब में 10 फीसदी तक महंगी हो सकती है बिजली

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Indian Workers In Israel
    राष्ट्रीय

    Israel Job Drive: 1.32 लाख सैलरी, रहना-खाना फ्री… इजरायल में भारतीय श्रमिकों के लिए बंपर हायरिंग, अब तक इतने लोगों ...

    January 31, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • hpu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: छात्र आंदोलन के बाद HPU ने फीस में 10% कटौती, हॉस्टल शुल्क बढ़ोतरी वापस ली

  • Anurag Thakur
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पेट्रोल-डीजल महंगा,अनुराग ठाकुर का कांग्रेस पर हमला

  • Water
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में सूखे से 15 से 25 फीसदी पेयजल योजनाएं प्रभावित

Timeline

  • September 15, 2026

    बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

  • September 15, 2026

    Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

  • September 14, 2026

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

  • September 14, 2026

    Azbil to Showcase Building Automation Solutions as a Gold Sponsor at Data Centre World Asia 2026

  • September 14, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Bank

    बघाट बैंक: 120 डिफाल्टरों-गारंटरों के वारंट, 237 संपत्तियां होंगी अटैच

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea

    Himachal: वन भूमि अतिक्रमण पर हाईकोर्ट सख्त, केंद्र-राज्य को नीति बनाने का निर्देश

    By hinditvnews
    September 15, 2026
  • Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    Agoda Unveils 2026 Return Visitor Ranking: New Delhi Leads India, Tokyo Tops Asia

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.