Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Uncategorized
Home›Uncategorized›छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक और झटका; रेलवे ने कैंसिल की 24 ट्रेनें, 2 का रूट बदला,

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक और झटका; रेलवे ने कैंसिल की 24 ट्रेनें, 2 का रूट बदला,

By hinditvnews
November 15, 2024
137
0
Train

छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को एक और झटका; रेलवे ने कैंसिल की 24 ट्रेनें, 2 का रूट बदला, देखें लिस्ट

Train Cancelled News: अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं और ट्रेन से यात्रा करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है। दरअसल, बिलासपुर और कटनी के बीच तीसरी लाइन पर काम किया जा रहा है।

 

इसके तहत बिलासपुर-कटनी सेक्शन के नौरोजाबाद रेलवे स्टेशन को तीसरी लाइन से जोड़ने के लिए 24 से 30 नवंबर तक यार्ड रिमॉडलिंग का काम किया जाएगा, जिसके चलते रेलवे ने छत्तीसगढ़ से पास होने वाली 24 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया है।

आपको बता दें, कुछ दिन पहले रायपुर डिवीजन के चलते हथबंध-तिल्दा नेवरा सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज कंस्ट्रक्शन के लिए बॉक्स पुशिंग के लिए रिलीविंग गर्डर की लॉन्चिंग की वजह से रेलवे ने छत्तीसगढ़ से पास होने वाली 9 ट्रेनों को कैंसिल कर दिया था।

वहीं, अब एक बार फिर 24 ट्रेनों के कैंसिल होने से लोगों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है। अगर आप भी ट्रेन से ट्रेवल करने का प्लान बना रहे हैं तो घर से निकलने से पहले एक बार दी गई लिस्ट जरूर चेक कर लें।

देखें लिस्ट-

  • बिलासपुर से चलने वाली 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस 22 से 30 नवंबर 2024 तक कैंसिल रहेगी।
  • इंदौर से चलने वाली 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस 23 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक कैंसिल रहेगी।
  • बिलासपुर से 21 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक रन करने वाली ट्रेन नंबर 18236 बिलासपुर-भोपाल एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • भोपाल से 23 नवंबर से 02 दिसंबर 2024 तक चलने वाली ट्रेन संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • जबलपुर से चलने वाली 11265 जबलपुर-अंबिकापुर एक्सप्रेस 23 से 30 नवंबर 2024 तक कैंसिल रहेगी।
  • अंबिकापुर से चलने वाली 11266 अंबिकापुर-जबलपुर एक्सप्रेस 24 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक कैंसिल रहेगी।
  • बिलासपुर से रन करने वाली 18247 बिलासपुर-रीवा एक्सप्रेस 22 से लेकर 30 नवंबर तक कैंसिल रहेगी।
  • रीवा से चलने वाली 18248 रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस 23 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक कैंसिल रहेगी।
  • रीवा से 25, 27 और 29 नवंबर 2024 को चलने वाली 11751 रीवा-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • चिरमिरी से 26, 28 और 30 नवंबर 2024 को चलने वाली 11752 चिरमिरी-रीवा पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • लखनऊ से 25 और 28 नवंबर 2024 को रन करने वाली 12535 लखनऊ-रायपुर गरीब रथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • रायपुर से 26 और 29 नवंबर 2024 को चलने वाली 12536 रायपुर-लखनऊ गरीब रथ एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 26 और 29 नवंबर 2024 को दुर्ग से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22867 दुर्ग-निजामुद्दीन एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 27 और 30 नवंबर 2024 को निजामुद्दीन से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 22868 निजामुद्दीन-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 24 और 26 नवंबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली 18203 दुर्ग-कानपुर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 25 और 27 नवंबर 2024 को कानपुर से चलने वाली 18204 कानपुर-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 24 नवंबर 2024 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 18213 दुर्ग-अजमेर एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 25 नवंबर 2024 को अजमेर से रवाना होने वाली ट्रेन संख्या 18214 अजमेर-दुर्ग एक्सप्रेस कैंसिल रहेगी।
  • 24 से 30 नवंबर 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 08269 चिरमिरी-चंदिया रोड पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 24 से 30 नवंबर 2024 तक चंदिया रोड से रन करने वाली 08270 चंदिया रोड-चिरमिरी- पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 26, 28 और 30 नवंबर 2024 को चिरमिरी से चलने वाली 05755 चिरमिरी-अनूपपुर पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 26, 28 और 30 नवंबर 2024 को अनूपपुर से रन करने वाली 05756 अनूपपुर-चिरमिरी पैसेंजर स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 23 से लेकर 30 नवंबर 2024 तक कटनी से रन करने वाली 06617 कटनी-चिरमिरी मेमू स्पेशल कैंसिल रहेगी।
  • 24 नवंबर से 01 दिसंबर 2024 तक चिरमिरी से चलने वाली 06618 चिरमिरी-कटनी मेमू स्पेशल कैंसिल रहेगी।

बदले हुए मार्ग से चलने वाली ट्रेनें

23 से 29 नवंबर 2024 तक बरौनी से चलने वाली 15231 बरौनी-गोंदिया एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बरौनी-कटनी-जबलपुर-नैनपुर-बालघाट-गोंदिया होकर चलेगी।

23 से 29 नवंबर 2024 तक गोंदिया से चलने वाली 15232 गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया-बालघाट-नैनपुर-जबलपुर-कटनी-बरौनी होकर चलेगी।

यात्रियों ने बयां किया दर्द

रेलवे के इस फैसले से कुछ यात्री नाराज भी दिखे। इन ट्रेनों से यात्रा करने वाले यात्रियों ने बताया कि ट्रेनों के बार-बार रद्द होने और रूट डायवर्ट होने से उनकी परेशानी काफी बढ़ गई है। स्थिति यह है कि उन्हें जाना कहीं और है लेकिन रेलवे उन्हें कहीं और ले जाता है। इससे उन्हें मानसिक और आर्थिक रूप से काफी परेशानी उठानी पड़ती है।

समस्या को लेकर लोगों का कहना है कि इंटरलॉकिंग और लाइन कमीशनिंग का काम पहले भी हुआ है, लेकिन तब ट्रेनें रद्द नहीं की गईं। जबकि रेलवे का कहना है कि इस काम के बाद ट्रेनों की स्पीड और समय में सुधार होगा। यात्रियों को हुई असुविधा के लिए माफी भी मांगी गई है। वहीं, 2 ट्रेनों का रूट बदला गया है

Share :
Tagshindi newsTrain Cancelled News
Previous Article

आज से खुल जाएंगे सबरीमाला मंदिर के ...

Next Article

J&K में 370 की बहाली पर हमने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Mashroom
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: देश में पहली बार मटन का स्वाद देने वाली मशरूम हो रही तैयार, शोध की सफलता के बाद आएगी ...

    January 25, 2024
    By hinditvnews
  • Cybercrime
    उत्तराखण्ड

    UCC Portal: एक साथ 30 हजार एंट्री में भी नहीं अटकेगी वेबसाइट

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: ऐश्वर्या की सियासी पारी शुरू, बोलीं- हर जिम्मेदारी निभाऊंगी, पूरे करूंगी मां के सपने

    April 4, 2025
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    India Newsराष्ट्रीय

    Rahul Gandhi: प्राइवेट यूनिवर्सिटी में नहीं हुई राहुल गांधी की एंट्री, छात्रों से भी नहीं मिल पाए; भाजपा पर लगाए ...

    January 23, 2024
    By hinditvnews
  • Vinesh
    हरियाणा

    हरियाणा में हाई प्रोफाइल नामांकनों का दिन: रेसलर विनेश फोगाट का भरेंगी नामांकन

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र 2024: 16 दिसंबर को तपोवन का दौरा करेंगे विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया

    December 13, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Download
    Himachal Tourists placesशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सैलानियों को आकर्षित करने के लिए हिमाचल पर्यटन निगम ने कमरों की बुकिंग पर दी छूट

  • Weather
    Weatherऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather Today: शीतलहर ने छुड़ाई कंपकंपी, 12.4 डिग्री तक लुढ़का तापमान; धुंध और कोहरे की भी मार झेल रहा हिमाचल

  • Cm
    हिमाचल प्रदेश

    नौकरी का मौका, विभिन्न विभागों में भरेंगे 1,093 पद

Timeline

  • March 9, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, 2026

  • March 9, 2026

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

  • March 9, 2026

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

  • March 9, 2026

    Grassroot-level Initiatives Take Center Stage in this Humans of Bombay Feature

  • March 9, 2026

    Whatfix Introduces AI Roleplay Training in Mirror, the Only Platform Combining Adaptive AI conversations with Real System Simulations

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce At 6th Lineman Diwas On March 7, 2026

    Central Electricity Authority Recognizes Power Sector Frontline Workforce at 6th Lineman Diwas on March 7, ...

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders With Felicitation On International Women's Day

    Fortis Hospital Bannerghatta Road Celebrates Women Community Leaders with Felicitation on International Women's Day

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • What Is The Best Eco Friendly Refrigerator To Buy This Summer?

    What Is the Best Eco-Friendly Refrigerator to Buy This Summer?

    By hinditvnews
    March 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.