Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›जीएसटी घटा: शिमला में कारोबारियों और ग्राहकों को राहत

जीएसटी घटा: शिमला में कारोबारियों और ग्राहकों को राहत

By hinditvnews
September 22, 2025
75
0
Gst

Shimla: जीएसटी दरें घटने से सस्ता मिलेगा सामान, राजधानी में बंपर कारोबार का अनुमान, जानें क्या बोले लोग

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 22 Sep 2025

जीएसटी दरें घटने से राजधानी में तीन महीने से ठंडा पड़ा कारोबार भी सोमवार से रफ्तार पकड़ने लगा।

त्योहारी सीजन शुरू होने के साथ ही जीएसटी दरें घटने से राजधानी में तीन महीने से ठंडा पड़ा कारोबार भी सोमवार से रफ्तार पकड़ने लगा। शहर के कारोबारी और आम शहरवासी त्योहारी सीजन के बीच जीएसटी दरें घटने से काफी उत्साहित हैं। कारोबारियों का कहना है कि जीएसटी दरों में हो रहे बदलाव से सामान सस्ता हो जाएगा। इससे कारोबार में तेजी आएगी। जीएसटी दरें घटने से इस बार वाहनों का बंपर कारोबार होने वाला है। शहर के दोपहिया और कारों के शोरूम में नवरात्र से पहले ही 400 वाहनों की बुकिंग हो चुकी है।

सोमवार से इनकी डिलीवरी शुरू हो जाएगी। शहर के सर्राफा और इलेक्ट्रिॉनिक कारोबारियों ने भी ग्राहकों को लुभाने के लिए अक्तूबर तक आकर्षक ऑफर निकाल दिए हैं। कारोबारियों के अनुसार कारोबार के लिहाज से शारदीय नवरात्र से दिवाली तक चलने वाला त्योहारी सीजन सबसे अहम रहता है। इसके लिए शहर के कारोबारियों ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। शहर में मई-जून से अब तक कारोबार ठंडा पड़ा था। भारी बारिश, पर्यटकों की आमद घटने, त्योहार और शादी समारोहों के कम मुहूर्त होने से शहर के बाजार लगभग खाली थे। अब पहले नवरात्र के साथ ही शहर के बाजारों में भी सोमवार से रौनक लौटने की उम्मीद है।

सर्राफा-इलेक्ट्रिॉनिक कारोबार
नवरात्र के दौरान गहनों की खरीदारी शुभ मानी जाती है। शहर के गहना कारोबारियों ने खरीदारी पर छूट देने के साथ गिफ्ट पैक के भी ऑफर निकाले हैं। इलेक्ट्रिॉनिक और मोबाइल कारोबार में भी तेजी आने की उम्मीद है। मालरोड के इलेक्ट्रिॉनिक कारोबारी कवि खन्ना का कहना है कि जीएसटी दरें घटने से इस बार बंपर कारोबार की उम्मीद है। प्रेशर कुकर, बर्तन, डिशवॉश से लेकर बच्चों की पेंसिल तक सस्ती हो जाएगी।

वाहनों का होगा बंपर कारोबार
राजधानी में इस बार वाहनों का बंपर कारोबार होने की उम्मीद है। शहर में वाहनों के 10 से ज्यादा शोरूम हैं जिनमें 400 से ज्यादा वाहनों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। जीएसटी दरें घटने और मारुति के कारों के दाम गिराने से इनकी बुकिंग में तेजी आई है। तारादेवी स्थित गोयल मोर्ट्स में ही 250 से ज्यादा वाहनों की बुकिंग हो चुकी है। मैनेजर राकेश ठाकुर ने कहा कि मारुति की कारें सस्ती हुई हैं। के टेन गाड़ी 4.23 लाख से घटकर अब 3.69 लाख रुपये में मिलेगी। ब्रीजा समेत अन्य मॉडल भी सस्ते हुए हैं।

ये सामान इस बार मिलेगा सस्ता
जीएसटी दरें घटने से इस बार राजधानी के बाजारों में कार, एसी, पनीर, घी, साबुन, शैंपू आदि सस्ते होंगे। खाने-पीने की चीजें जैसे छेना, पनीर, रोटी, चपाती, परांठा पर भी अब कोई टैक्स नहीं लगेगा। इलेक्ट्रॉनिक सामान टीवी, एसी आदि भी सस्ता हो जाएगा। इसके अलावा सीमेंट, जरूरी दवाइयां भी सस्ते होंगे।

सामान सस्ता होने से मिलेगा फायदा
जीएसटी घटने से इलेक्ट्रिॉनिक का सामान सस्ता होगा। इससे महंगाई के दौर में लोगों को राहत मिलेगी। त्योहारों में लोग इनकी खरीदारी भी खूब करते हैं। संदीप

पनीर और खाने-पीने का सामान होगा सस्ता
सरकार ने पनीर समेत खाने-पीने की कई चीजों में जीएसटी को घटाया है। इससे ये सस्ते हो जाएंगे। उम्मीद है आने वाले दिनों में इसका असर बाजार में दिखने लगेगा। कुसुम

त्योहारी सीजन में बढ़ेगी खरीदारी
त्योहारी सीजन के बीच जीएसटी घटने से कारोबार बढ़ेगा। नवरात्र और दिवाली के उपलक्ष्य में लोग सबसे ज्यादा खरीदारी करते हैं। इससे न सिर्फ लोगों को फायदा होगा बल्कि कारोबार भी बढ़ेगा। सुभाष

Share :
Tagshimachal newshimachal pradeshhindi newsshimla news
Previous Article

Himachal: सावधान! आईफोन छूट वाले विज्ञापन बना ...

Next Article

पूर्व बैंक अधिकारी से 23 करोड़ की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: निजी बस पर मलबा गिरा, खाई में गिरने से बाल-बाल बची, दो घायल

    February 22, 2025
    By hinditvnews
  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    KCCB लोन घोटाला: सीबीआई करेगी तफ्तीश, प्रबंधन ने लिखा पत्र

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Petrol
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाइड्रो कार्बन फ्यूल बनेगा पेट्रोल-डीजल का विकल्प, केंद्र से पेटेंट मंजूर

    February 12, 2025
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: चयन आयोग से 2,000 पदों पर भर्ती, आयु सीमा में मिलेगी छूट

    March 5, 2025
    By hinditvnews
  • hp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPRCA: भर्ती नियम बदले, CCTV निगरानी में होंगी परीक्षाएं

    September 25, 2025
    By hinditvnews
  • Dalai Lama
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Reman Megsese Award 2024: तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा को मिला रेमन मैग्सेसे पुरस्कार

    September 5, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Kuldeep
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    BREAKING: हिमाचल के 3 निर्दलीय विधायकों का इस्तीफा मंजूर

  • Chitta
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Chitta Mafia: 3 तस्करों को मुर्गा बना कर पीटा, रैंज अफसर का बेटा बोला- ‘कभी-कभी पीता हूं’

  • Bilaspur
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    नियमों को ताक पर रख पायलट ने स्कूटी सहित भरी उड़ान

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.