Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

  • Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa's Culture, Music, and Heritage

  • Youth-Centric Debut Film 'Jeena Dil Se' Opens Strong with Rs 1.06 Crore on Day 1

  • Digilogic Systems Limited Logs Highest Ever Profits

  • Open House 2026 at Anant National University Showcases Design Beyond Aesthetics and Decoration

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›झांसी में बड़ा हादसा: महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 शिशुओं की मौत

झांसी में बड़ा हादसा: महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज में लगी भीषण आग, 10 शिशुओं की मौत

By hinditvnews
November 16, 2024
235
0
Jhansi News

 उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने…

 उत्तर प्रदेश के झांसी में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां पर महारानी लक्ष्मी बाई मेडिकल कॉलेज के एसएनसीयू में भीषण आग लगने से 10 नवजात शिशुओं की झुलसने एवं दम घुटने से मौत हो गई है। आग लगने के बाद अस्पताल में अफरा तफरी मच गई। घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद रेस्क्यू कर बच्चों को गया निकाला।

मंडलायुक्त बिमल कुमार दुबे ने बताया कि जिस वार्ड में आग लगी थी और वहां 55 नवजात भर्ती थे। 45 नवजात को सुरक्षित निकाल लिया गया। उनका इलाज चल रहा है। हादसे की सूचना मिलते ही कई दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंच गईं। सेना को भी बुला लिया सेना एवं दमकल ने मिलकर आग बुझाई। बच्चों को सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार दिया जा रहा है वे जल्द ठीक हो जाएंगे। देर रात डिप्टी सीएम रवाना हुए आज सुबह डिप्टी सीएम बृजेश पाठक मेडिकल कॉलेज पहुंच गये हैं। इस घटना पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने दुख जताया है।

PunjabKesari
जांच कमेटी का किया गठन
बता दें कि शुक्रवार रात एनआईसीयू वार्ड में आग लगते ही मौके पर अफरा तफरी मच गयी और वहां मौजूद स्टाफ तथा लोग जिन भी बच्चों को लेकर निकल सके उन्हें लेकर निकले। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल प्रशासन, बचाव टीम और दमकम विभाग की गाडियां मौके पर पहुंची। हालात इतने भीषण थे कि खिडकियों की जालियां तोड़कर शिशुओं को बाहर निकाला गया। जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में मौजूद स्टाफ के द्वारा प्रथम द्दष्टया बताया गया कि इस वार्ड के दो हिस्से हैं अधिक क्रिटिकल बच्चों को रखने वाली अंदर वाली यूनिट और कम क्रिटिकल बच्चों वाली बाहर की यूनिट। अंदर की यूनिट से संभवत: शॉट सकिर्ट से साढे दस बजे आग लगी। बाहर वाली यूनिट से लगभग सभी बच्चों को बचा लिया गया है। अंदर की यूनिट से भी कई बच्चों को बचाया गया लेकिन प्रथम द्दष्टया दस बच्चों की मौत हो गयी है। समय रहते दमकल और बचाव टीम मौके पर पहुंच गयी थी। गंभीर रूप से घायल को उपचार दिया जा रहा है। कमिश्नर और डीआईजी की अध्यक्षता में एक जांच कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसके संबंध में मुख्यमंत्री द्वारा रिपोटर् मांगी गयी है।

सीएम योगी ने जताया दुख 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहन दुख जताते हुए दिवंगत आत्माओं की सद्गति के लिए प्रार्थना की है और अधिकारी को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्य चलाने के आदेश दिये हैं। उन्होंने टवीट कर लिखा ‘‘ जनपद झांसी स्थित मेडिकल कॉलेज के एनआईसीयू में घटित एक दुर्घटना में हुई बच्चों की मृत्यु अत्यंत दुखद एवं ह्रदयविदारक है। जिला प्रशासन तथा संबंधित अधिकारियों को युद्धस्तर पर राहत एवं बचाव कार्यों को संचालित कराने के निर्देश दिये हैं। प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को सद्गति एवं घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्रदान करें।”

डिप्टी सीएम पाठक पहुंचे मेडिकल 
सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री एवं चिकित्सा मंत्री ब्रजेश पाठक मेडिकल कॉलेज पहुंच गये हैं। उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य भी हैं। झांसी के मंडलायुक्त और पुलिस उप महानिरीक्षक को हादसे की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने हादसे पर दुख जताते हुए जांच कर 12 घंटे में रिपोर्ट देने को कहा है। हालात का जायजा लेने के बाद उप मुख्यमंत्री पाठक ने कहा कि नवजात शिशुओं की मौत बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। हम परिजनों के साथ मिलकर नवजातों के शव की पहचान करने की कोशिश कर रहे हैं। पहली जांच प्रशासनिक स्तर पर होगी जो स्वास्थ्य विभाग करेगा और दूसरी जांच पुलिस प्रशासन करेगा। अग्निशमन विभाग टीम भी इसका हिस्सा होगी। तीसरा मजिस्ट्रियल जांच के भी निर्देश दिये गये हैं। आग लगने के कारणों की जांच की जाएगी। अगर कोई खामी पाई गई तो जो भी जिम्मेदार होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और किसी को भी बख्शा नहीं जाएगा। सरकार बच्चों के परिजनों के साथ है। फरवरी में फायर सेफ्टी ऑडिट हुआ था। जून में एक मॉक ड्रिल भी किया गया था। यह घटना कैसे हुई और क्यों हुई इस बारे में जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकेगा

Share :
Tagsjhansi uttar pradeshtoday news
Previous Article

इस साल 950 मीट्रिक टन कंसंट्रेट बेचेगी ...

Next Article

समय बदल गया है, अब आतंकी अपने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sansad
    राष्ट्रीय

    Monsoon Session Live: ‘IPC, CrPC व एविडेंस एक्ट में होगा बदलाव’, अमित शाह का एलान; स्थायी समिति को भेजे जाएंगे

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • Rbi
    Mumbai

    भारतीय रिजर्व बैंक को मिली बम से उड़ाने की धमकी

    December 13, 2024
    By hinditvnews
  • Teachers Day For Boxing
    खेलधर्मशाला

    मुक्केबाजी का ऐसा जनून, जिस स्कूल में गए वहां बनवा दिया बॉक्सिंग रिंग

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • America President
    दिल्लीराष्ट्रीय

    अमेरिकी राष्ट्रपति बाइडेन कल भारत आएंगे

    September 7, 2023
    By hinditvnews
  • Director Subhash Ghai
    फ़िल्ममनोरंजन

    ‘मेरे मित्र और गुरु ओशो’, शिक्षक दिवस पर सुभाष घई ने ओशो को दी श्रद्धांजलि

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • Tunel
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Tunnel Rescue: ड्रिलिंग का काम रुका

    November 18, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • 17 01 2024 Nzwin 23631287
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    Himachal: खूंखार पिटबुल डॉग का कहर… चार साल के बच्चे का सिर नोच डाला, मासूम लड़ रहा मौत से जंग

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी को 20 साल की सजा, ₹10 हजार जुर्माना

  • Nalaghrh
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    नालागढ़ में धमाका: पुलिस थाने के पास जोरदार ब्लास्ट

Timeline

  • May 30, 2026

    Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

  • May 30, 2026

    Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa's Culture, Music, and Heritage

  • May 30, 2026

    Youth-Centric Debut Film 'Jeena Dil Se' Opens Strong with Rs 1.06 Crore on Day 1

  • May 30, 2026

    Digilogic Systems Limited Logs Highest Ever Profits

  • May 30, 2026

    Open House 2026 at Anant National University Showcases Design Beyond Aesthetics and Decoration

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kirtilals Presents A Refined Signature Lounge Experience At Coimbatore Crosscut Road Store

    Kirtilals Presents a Refined Signature Lounge Experience at Coimbatore Crosscut Road Store

    By hinditvnews
    May 30, 2026
  • Goa Statehood Day Comes Alive At Galgotias University Through A Vibrant Celebration Of Goa's Culture, Music, And Heritage

    Goa Statehood Day Comes Alive at Galgotias University Through a Vibrant Celebration of Goa's Culture, ...

    By hinditvnews
    May 30, 2026
  • Youth Centric Debut Film 'jeena Dil Se' Opens Strong With Rs 1.06 Crore On Day 1

    Youth-Centric Debut Film 'Jeena Dil Se' Opens Strong with Rs 1.06 Crore on Day 1

    By hinditvnews
    May 30, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.