Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›Uttarakhand Tunnel Rescue: ड्रिलिंग का काम रुका

Uttarakhand Tunnel Rescue: ड्रिलिंग का काम रुका

By hinditvnews
November 18, 2023
480
0
Tunel

Uttarakhand Tunnel Rescue: ड्रिलिंग का काम रुका, इंदौर से आज पहुंचेगी स्पेशल मशीन; जानिए कितना लगेगा समय

Uttarakhand Tunnel Rescue उत्तरकाशी टनल हादसे में रेस्क्यू ऑपरेशन फिलहाल रोक दिया गया है। एक शीर्ष के अधिकारी ने बताया कि सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 41 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए चल रहा ड्रिलिंग कार्य शनिवार को रोक दिया गया था क्योंकि बचाव दल मलबे में 25 मीटर तक पहुंच गए हैं। फिलहाल रेस्क्यू में खई दिक्कतें आ रही हैं।

एजेंसी, उत्तरकाशी। सिल्क्यारा सुरंग में फंसे श्रमिकों को बाहर निकालने के लिए चल रहे बचाव अभियान में लगातार चुनौती पेश आ रही है। शनिवार को सुरंग में ड्रिलिंग कार्य को रोक दिया गया। दरअसल, सुरंग बनाने के लिए पाइप बिछाने के दौरान एकाएक सुरंग के भीतर पहाड़ दरकने की तेज आवाज सुनाई दी। इससे बचाव दल के सदस्यों व अन्य व्यक्तियों में हड़कंप मच गया। इसको देखते हुए ड्रिलिंग का काम रोक दिया गया है।

एक शीर्ष के अधिकारी ने बताया कि सिल्क्यारा सुरंग के अंदर फंसे 40 श्रमिकों तक पहुंचने के लिए चल रहा ड्रिलिंग कार्य शनिवार को रोक दिया गया था, क्योंकि बचाव दल मलबे में 25 मीटर तक घुस गए थे। गौरतलब है कि, दीपावली के दिन निर्माणाधीन सिल्क्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद से शनिवार तक मजदूर छह दिनों से फंसे हुए हैं। आज सातवें दिन भी इन्हें सुरक्षित निकालने के लिए कोशिश जारी है।

ड्रिलिंग का कार्य है बंद

सुरंग बनाने वाली कंपनी एनएचआईडीसीएल के निदेशक अंशू मनीष खुल्को ने कहा कि फंसे हुए श्रमिकों तक पहुंचने के लिए ड्रिलिंग का कार्य फिलहाल निलंबित है। इसे रोकने के पीछे का कारण मशीन की खराबी नहीं है।

अंशू मनीष खुल्को ने बताया कि इस सुरंग में फंसे हुए श्रमिकों को निकालने के लिए पाइपलाइन डालने का काम पिछले तीन दिनों से चल रहा था। अब तक केवल 25 मीटर पाइप बिछाने का काम पूरा हुआ है। लगातार जारी रेस्क्यू में कई मुसीबतें आ रही हैं। कभी मशीन खराब हो रही है, तो कभी सुरंग भसक रही है।

इंदौर से आ रही है मशीन

उत्तरकाशी में चल रहे इस रेस्क्यू ऑपरेशन पर जानकारी देते हुए कंपनी के अधिकारियों ने कहा कि ढह गई सुरंग के 40 मीटर तक शॉटक्रेटिंग (कंक्रीट छिड़काव) के साथ खुदाई का काम चल रहा है और 10 मीटर पर एक गुहा बन गई है। यहां रास्ता बनाने का काम किया जा रहा है। पाइप डाली जा रही है, जिससे फंसे हुए मजदूरों को बाहर निकाला जाएगा। अधिकारी ने बताया कि मध्य प्रदेश के इंदौर से मांगी गई एक और हेवी-ड्यूटी ड्रिलिंग मशीन शनिवार को पहुंचेगी।

एनएचआईडीसीएल कर रही है टनल का निर्माण

अधिकारी ने बताया कि एनएचआईडीसीएल के प्रबंध निदेशक के शनिवार को घटना स्थल पर पहुंचने की उम्मीद है। निदेशक आएंगे और ऑपरेशन का जायजा लेंगे और जानकारी देंगे। एनएचआईडीसीएल वह कंपनी है जो इस टनल को बना रही है। 4531 मीटर लंबी सिल्क्यारा सुरंग सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय की चारधाम परियोजना का हिस्सा है और राडी पास क्षेत्र के तहत गंगोत्री और यमुनोत्री को जोड़ेगी। बता दें कि इस टनल को बनाने की लागत 853.79 करोड़ रुपये है।

 

Share :
Tagstoday newsuttarkashi newsuttrakhand news
Previous Article

सहारा प्रमुख के निधन पर सेबी चीफ ...

Next Article

Himachal News: सावधान! बंद होने जा रहा ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: मंत्रिमंडल की बैठक टली, सीएम आज दिल्ली, कल जम्मू चुनाव प्रचार के लिए करेंगे रोड शो

    September 11, 2024
    By hinditvnews
  • Rishikesh Air
    उत्तराखण्ड

    Rishikesh News: एयरपोर्ट पर 27, 28 अक्तूबर से लागू होगा विंटर शेड्यूल

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Tracers
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand Trekking Accident: हर तरफ अंधेरा, 20 घंटे ड्राई फ्रूट खाकर किया गुजारा- ट्रेकरों ने सुनाई आपबीती

    June 6, 2024
    By hinditvnews
  • CM dhami
    उत्तराखण्ड

    मुख्यमंत्री ने लोगो और वेबसाइट को किया लॉन्च

    September 2, 2023
    By hinditvnews
  • Guldar Terror
    उत्तराखण्ड

    Uttarkashi News: पहाड़ों में गुलदार की दस्तक से बढ़ी दहशत, लोगों में भय का माहौल, गंगोत्री हाइवे पर टहलता आया ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    उत्तराखण्ड

    Haldwani: दुष्कर्म के आरोपी भाजपा नेता की बड़ी मुश्किलें

    September 4, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • election,himachal election
    Himachal Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal News: ‘कांग्रेस के सत्ता में आते ही विकास कार्य होते हैं ठप’, अनुराग ठाकुर ने हिमाचल सरकार पर साधा निशाना

  • Cm Sukhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: 30 नेताओं के आपराधिक मामले खत्म करने हाईकोर्ट पहुंची हिमाचल सरकार, जानें किसके खिलाफ कितने केस

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    सीपीएस की पत्नी के टिपर व पोकलेन का चालान, 75 हजार जुर्माना वसूला

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.