Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

दिल्ली
Home›दिल्ली›सहारा प्रमुख के निधन पर सेबी चीफ ने दी प्रतिक्रिया

सहारा प्रमुख के निधन पर सेबी चीफ ने दी प्रतिक्रिया

By hinditvnews
November 16, 2023
431
0
Sahara

Sahara: सहारा प्रमुख के निधन पर सेबी चीफ ने दी प्रतिक्रिया, बोलीं- नियामक के पास चलता रहेगा मामला

Sahara: उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम से इतर बुच ने संवाददाताओं से कहा कि सेबी के लिए यह मामला एक इकाई के आचरण से जुड़ा है और यह जारी रहेगा, भले ही कोई व्यक्ति जीवित हो या नहीं।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की प्रमुख माधवी पुरी बुच ने गुरुवार को कहा कि सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय के निधन के बाद भी सहारा का मामला पूंजी बाजार नियामक के समक्ष जारी रहेगा। उद्योग मंडल फिक्की के एक कार्यक्रम से इतर बुच ने संवाददाताओं से कहा कि सेबी के लिए यह मामला एक इकाई के आचरण से जुड़ा है और यह जारी रहेगा, भले ही कोई व्यक्ति जीवित हो या नहीं।

समूह के विवादास्पद संस्थापक रॉय का लंबी बीमारी के बाद मंगलवार को निधन हो गया था।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की चेयरपर्सन माधवी पुरी बुच से जब सहारा समूह के अवितरित धन को निवेशकों को लौटाने के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “उच्चतम न्यायालय के तहत एक समिति है और हम सभी कार्रवाई उसी समिति के तहत करते हैं। विज्ञापनों के कई दौरान के बाद जिसके पास (सहारा में) निवेश के सबूत थे, उन्हें अपना पैसा मिल गया।”

सेबी के पास पड़ी है 25 हजार करोड़ की धनराशि

दूसरी ओर, सहारा समूह के प्रमुख सुब्रत रॉय के निधन के बाद पूंजी बाजार नियामक सेबी के खाते में पड़ी 25,000 करोड़ रुपये से अधिक की गैरवितरित धनराशि भी एक बार फिर से चर्चा में है। रॉय समूह की कंपनियों के संबंध में कई विनियामक तथा कानूनी लड़ाइयों का सामना कर रहे थे। उन पर पोंजी योजनाओं में नियमों को दरकिनार करने का भी आरोप था। हालांकि सहारा समूह ने अपने ऊपर लगे आरोपों को हमेशा खारिज किया।

पूंजी बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने 2011 में सहारा समूह की दो कंपनियों सहारा इंडिया रियल एस्टेट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसआईआरईएल) और सहारा हाउसिंग इन्वेस्टमेंट कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एसएचआईसीएल) को वैकल्पिक रूप से पूर्ण परिवर्तनीय बांड (ओएफसीडी) के रूप में पहचाने जाने वाले कुछ बांडों के जरिए करीब तीन करोड़ निवेशकों से जुटाए गए धन को वापस करने का आदेश दिया था।

 

सुप्रीम कोर्ट ने निवेशकों को 15 प्रतिशत ब्याज के साथ राशि लौटाने को कहा था

नियामक ने आदेश में कहा था कि दोनों कंपनियों ने उसके नियमों और विनियमों का उल्लंघन करके धन जुटाया था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद उच्चतम न्यायालय ने 31 अगस्त 2012 को सेबी के निर्देशों को बरकरार रखा और दोनों कंपनियों को निवेशकों से एकत्र धन 15 प्रतिशत ब्याज के साथ वापस करने को कहा था। इसके बाद सहारा को निवेशकों को धन लौटाने के लिए सेबी के पास अनुमानित 24,000 करोड़ रुपये जमा करने को कहा गया। हालांकि समूह लगातार यह कहता रहा कि उसने पहले ही 95 प्रतिशत से अधिक निवेशकों को प्रत्यक्ष रूप से भुगतान कर दिया है।

सेबी ने 11 साल में दो कंपनियों के निवेशकों को 138.07 करोड़ रुपये लौटाए

पूंजी बाजार नियामक की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने सहारा समूह की दो कंपनियों के निवेशकों को 11 वर्षों में 138.07 करोड़ रुपये वापस किए। इस बीच पुनर्भुगतान के लिए विशेष रूप से खोले गए बैंक खातों में जमा राशि बढ़कर 25,000 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। सहारा की दो कंपनियों के अधिकतर बांडधारकों ने इसको लेकर कोई दावा नहीं किया और कुल राशि पिछले वित्त वर्ष 2022-23 में करीब सात लाख रुपये बढ़ गई, जबकि सेबी-सहारा पुनर्भुगतान खातों में इस दौरान शेष राशि 1,087 करोड़ रुपये बढ़ गई।

वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, सेबी को 31 मार्च, 2023 तक 53,687 खातों से जुड़े 19,650 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से “48,326 खातों से जुड़े 17,526 आवेदनों के लिए 138.07 करोड़ रुपये की कुल राशि लौटाई गई, जिसमें 67.98 करोड़ रुपये की ब्याज राशि भी शामिल है।’’ शेष आवेदन सहारा समूह की दोनों कंपनियों द्वारा उपलब्ध कराई जानकारी के जरिए उनका कोई पता नहीं लग पाने के कारण बंद कर दिए गए।” सेबी ने आखिरी अद्यतन जानकारी में 31 मार्च 2022 तक 17,526 आवेदनों से संबंधित कुल राशि 138 करोड़ रुपये बताई थी। सेबी ने कहा कि 31 मार्च 2023 तक राष्ट्रीयकृत बैंकों में जमा कुल राशि करीब 25,163 करोड़ रुपये है।

Share :
TagsBusinessBusiness diaryHindiSubrata's Death
Previous Article

स्‍टार्क और हेजलवुड ने बरपाया कहर, दक्षिण ...

Next Article

Uttarakhand Tunnel Rescue: ड्रिलिंग का काम रुका

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Share
    दिल्ली

    Share Market: सेंसेक्स 1800 अंक गिरा; निफ्टी 25250 से नीचे आया

    October 3, 2024
    By hinditvnews
  • Haryana
    हरियाणा

    Haryana Chunav: ताऊ के गढ़ में साख की लड़ाई, युवाओं की परीक्षा

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Supereem court
    दिल्ली

    SC-ST और OBC को लेकर लिया बड़ा फैसला

    October 6, 2023
    By hinditvnews
  • Surya
    दिल्लीराशिफल

    साल का अंतिम सूर्यग्रहण कल, भारत में दिखाई नहीं देगा

    September 20, 2025
    By hinditvnews
  • Rahul Gandhi
    दिल्ली

    Rahul Gandhi: अचानक दिल्ली के उत्तम नगर पहुंचे कांग्रेस नेता राहुल गांधी

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Delhi
    Weatherदिल्ली

    Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हाड़ कंपा देने वाली ठंड का सितम जारी

    January 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Dharamshala
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Assembly Winter Session 2024: धर्मशाला में कल से विधानसभा सत्र

  • 18 01 2024 Shimla Latest 23632308
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला की सड़कें होंगी चकाचक, निगम को मिले तीन करोड़; धोबी घाट के लिए भी जारी हुई इतनी राशि

  • Hrtc)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HRTC: हिमाचल में कॉलेज विद्यार्थियों के बनेंगे ऑनलाइन बस पास, सॉफ्टवेयर तैयार

Timeline

  • October 30, 2026

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

  • October 30, 2026

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

  • October 30, 2026

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

  • October 30, 2026

    Uttarakhand: बदरीनाथ से लौट रहे हेलीकॉप्टर के क्रैश होने की आशंका, पायलट लापता

  • October 30, 2026

    सीएजी रिपोर्ट: देवप्रयाग से हरिद्वार तक गंगा में प्रदूषण 32 गुना बढ़ा

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akhilesh yadav

    UP: अखिलेश का भाजपा पर तंज, पांच नहीं, 50 जिलों में हारी पार्टी

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Amit

    Haryana: अमित शाह 31 अक्तूबर की शाम पहुंचेंगे चंडीगढ़, पंचकूला में ठहराव

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Pu High Court

    मोहाली: औद्योगिक पार्क भूमि अधिग्रहण पर रोक 21 जनवरी तक बरकरार

    By hinditvnews
    October 30, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.