Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

डिजिटल अरेस्ट कर रिटायर्ड अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

By hinditvnews
September 14, 2026
8
0
Cyber crime

हिमाचल: एक माह तक डिजिटल अरेस्ट रख सेवानिवृत्त अफसर से ठगे 33 लाख, मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसाने की धमकी

हिंदी टीवी, शिमला। Published by: Megha Jain Updated Mon, 14 Sep 2026

कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी को साइबर ठगों ने खुद को दूरसंचार कंपनी, पुलिस और सीबीआई अधिकारी बताकर करीब एक माह तक डिजिटल अरेस्ट रखा। शातिरों ने आधार कार्ड पर बैंक खाता खुलने और 6.8 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में इस्तेमाल होने का डर दिखाया। गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पीड़ित से 33 लाख रुपये आरटीजीएस के जरिए ट्रांसफर करवा लिए गए।

कांगड़ा जिले की तहसील धीरा के 64 वर्षीय सेवानिवृत्त अधिकारी को मनी लॉन्ड्रिंग केस में फंसने का डर दिखाकर साइबर ठगों ने एक माह तक डिजिटल अरेस्ट रखा। शातिरों ने इस दौरान खुद को दिल्ली की दूरसंचार कंपनी, पुलिस और सीबीआई का अधिकारी बताकर बुजुर्ग से 33 लाख रुपये ठग लिए। इस दौरान पीड़ित को घर से बाहर निकलने से पहले और वापस लौटने पर अपनी हर गतिविधि की सूचना देने के मजबूर किया गया। साइबर क्राइम पुलिस थाना धर्मशाला में दर्ज शिकायत के अनुसार 30 जुलाई को बुजुर्ग को एक फोन आया, जिसमें कॉल करने वाले ने दावा किया कि उनके आधार कार्ड पर आईसीआईसीआई बैंक में एक खाता खोला गया है।

इसका उपयोग 6.8 करोड़ रुपये के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में लेनदेन के लिए हुआ है। इसके बाद एक अन्य ठग ने खुद को आईपीएस अधिकारी बताते हुए कहा कि उनके नाम पर गिरफ्तारी वारंट जारी हो चुका है। इस मामले को रफा-दफा करने के एवज में उसने 70 लाख रुपये कमीशन लिया है। ठगी का दायरा बढ़ाते हुए कथित सीबीआई अधिकारी ने पीड़ित पर निगरानी रखने का नाटक किया और कहा कि उनकी सुरक्षा के लिए दो लोग तैनात किए गए हैं।

पीड़ित को निर्देश दिए गए कि वह हर एक-दो घंटे में अपनी कुशलता की जानकारी दें और घर से बाहर जाने या लौटने पर तुरंत अवगत कराएं। शातिरों ने बैंक खातों और मोबाइल की जांच का हवाला देकर प्रक्रिया को आसान बनाने के नाम पर सारी रकम एक विशेष खाते में ट्रांसफर करने को कहा। पीड़ित ने दबाव में आकर 12 अगस्त को 4 लाख और 20 अगस्त को 29 लाख रुपये आरटीजीएस के माध्यम से ठगों के खातों में भेज दिए।

लगातार एक महीने तक मानसिक प्रताड़ना झेलने के बाद 28 अगस्त की सुबह से ठगों के फोन और वीडियो कॉल अचानक बंद हो गए। इसके बाद पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। आगामी जांच जारी है।

साइबर ठगों से ऐसे बचें

  • एसपी कुलभूषण वर्मा ने कहा कि अफसर बन फोन पर धमकाने वालों पर भरोसा न करें।
  • गिरफ्तारी का डर दिखाकर पैसे मांगे जाने पर सतर्क रहें और किसी भी जांच के नाम पर अपनी रकम ट्रांसफर न करें।
  • ओटीपी, एटीएम पिन, बैंक खाते की पूरी जानकारी और पासवर्ड किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • ठगी से जुड़े मोबाइल नंबर, बैंक खाते के विवरण, चैट संदेश, लेन-देन की रसीद सुरक्षित रखें।

 

Share :
TagsDharamshala newshimachal pradeshhindi newskangra retired officer digital arrest cyber fraud 33 lakhshimla news
Previous Article

Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops ...

Next Article

Himachal: उपभोक्ताओं की शिकायतों पर सीधी सुनवाई, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Vistara Airline
    राष्ट्रीय

    पायलटों की सिक लीव के कारण विस्तारा का परिचालन प्रभावित, एक दर्जन से ज्यादा उड़ानें रद और कई विलंबित

    March 11, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Pradesh Mausam Ka Haal Rain Snowfall Imd Update Shimla Manali Weather News 1712149873
    Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल मौसम: ऊंचाई वाले इलाकों में कल-परसों बारिश-बर्फबारी के आसार

    February 16, 2026
    By hinditvnews
  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: 15 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, सीएम ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 10, 2026
    By hinditvnews
  • Himachal High Court
    उत्तराखण्ड

    Uttrakhand: उत्तराखंड कोर्ट में डिजिटल फाइल देखने की सुविधा

    January 2, 2026
    By hinditvnews
  • Nayab
    Chandigarh Newsहरियाणा

    Haryana: निकाय चुनाव से पहले सीएम नायब सैनी की दिल्ली में पीएम मोदी से मुलाकात

    February 27, 2025
    By hinditvnews
  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    यूसीसी: ‘उत्तराखंड में इसी माह लागू होगा समान नागरिक संहिता कानून

    January 9, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Congress
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल भेजेगी कांग्रेस

  • Apple
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: किसानों और बागवानों की आंखें नम कर रहा सूखा

  • Nainital High Court
    तकनीकीहिमाचल प्रदेश

    पहला जियो हेरिटेज डाइवर्सिटी पार्क, मंत्रिमंडल की बैठक आज, पढ़ें देश दुनिया की 10 बड़ी खबरें

Timeline

  • September 14, 2026

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

  • September 14, 2026

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

  • September 14, 2026

    Char Dham Yatra: बदरी-केदार वीआईपी दर्शन शुल्क व्यवस्था स्थगित, अगले साल होगी लागू

  • September 14, 2026

    हिमाचल: 194 डॉक्टरों की नई तैनाती, 76 मेडिकल ऑफिसर जॉब ट्रेनी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Tarun

    पंजाब: नहीं लगेंगे पावर कट, सभी पावर प्लांट चालू

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Bjp

    उत्तराखंड: भाजपा का बड़ा दांव, सामान्य सीटों पर आरक्षित चेहरों को मौका

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Congress 1

    उत्तराखंड: कांग्रेस का ‘काम मांगो’ अभियान, चमोली से शुरुआत

    By hinditvnews
    September 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.