Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

CHANDIGHARपंजाब
Home›CHANDIGHAR›दिल्ली चुनाव: पंजाब के 352 नेता दिल्ली में डेरा डालेंगे, CM मान सक्रिय”

दिल्ली चुनाव: पंजाब के 352 नेता दिल्ली में डेरा डालेंगे, CM मान सक्रिय”

By hinditvnews
January 10, 2025
310
0
Maan

दिल्ली विधानसभा चुनाव: पंजाब के 352 नेता दिल्ली में डालेंगे डेरा, सीएम मान भी सक्रिय; 20 के बाद होंगी रैलियां

हिंदी टीवी न्यूज़, चंडीगढ़ Published by: Megha Jain Updated Fri, 10 Jan 2025

पंजाब में आम आदमी पार्टी के 94 विधायक हैं और दिल्ली के प्रत्येक हलके में पंजाब के एक विधायक व संगठन में से एक नेता की ड्यूटी लगाई गई है। कार्यकर्ताओं को भी प्रचार का जिम्मा सौंपा गया है। इन विधायकों की तरफ से घर-घर जाकर पार्टी का प्रचार किया जाएगा, ताकि दिल्ली व पंजाब में लागू की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाया जा सके।

दिल्ली विधानसभा की 70 सीटों पर 5 फरवरी को मतदान की घोषणा होते ही राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी पंजाब के लिए भी यह चुनाव अहम है, क्योंकि दिल्ली में सत्ता पर काबिज होने के बाद ही पार्टी ने पंजाब में पैर पसारने शुरू किए थे।

इसी वजह से आप पंजाब का पूरा फोकस अब दिल्ली विधानसभा चुनाव के प्रचार पर है। इसके लिए पार्टी के 352 नेता आने वाले दिनों में दिल्ली में ही डेरा डालेंगे। पंजाब के अधिकर कैबिनेट मंत्री पहले ही प्रचार में उतर गए हैं। पंजाब में नगर निकायों के मेयर चुनाव के बाद अगले सप्ताह से आप पंजाब प्रधान अमन अरोड़ा भी वहां प्रचार शुरू कर देंगे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान भी वीरवार को दिल्ली पहुंच गए और पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के साथ उन्होंने मुख्य चुनाव अधिकारी से मुलाकात की। वह भी जल्द ही प्रचार में कूद जाएंगे। पार्टी नेताओं के अनुसार 20 जनवरी के बाद सीएम मान दिल्ली विधानसभा के हलकों में लगातार रैलियां करेंगे। इसके अलावा रोड शो का भी आयोजन किया जाएगा, जिसमें वह पार्टी प्रमुख केजरीवाल के साथ प्रचार करेंगे।

सीएम मान के अलावा 15 कैबिनेट मंत्री भी प्रचार में उतर गए हैं। उन्होंने राज्य में अपने कार्यों से समय निकालकर प्रचार शुरू कर दिया है। पंजाब के परिवहन मंत्री लालजीत भुल्लर ने दिल्ली के मालवीय नगर में प्रचार किया, जबकि उद्योग मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने भी जगह-जगह प्रचार शुरू कर दिया है। वित्त मंत्री हरपाल चीमा और स्पीकर कुलतार सिंह संधवां भी जल्द ही चुनावी कार्यक्रम शुरू कर देंगे।

मुफ्त बिजली और इलाज से लोगों को साधने का प्रयास

आप सरकार की तरफ से दिल्ली के बाद राज्य में भी फ्री बिजली योजना की शुरुआत की गई थी, जिसके तहत हर माह 300 यूनिट बिजली फ्री दी जा रही है। इसी तरह गरीब लोगों के इलाज के लिए आम आदमी क्लीनिक भी शुरू किए गए थे, जिनसे मतदाताओं को साधने का प्रयास किया जा रहा है।

आप पंजाब के 352 नेता दिल्ली में प्रचार करेंगे। इनमें से अधिकतर नेताओं ने अपना प्रचार शुरू भी कर दिया है। इसी तरह सीएम भगवंत मान के चुनावी कार्यक्रमों को भी जल्द ही जारी किया जाएगा। – नील गर्ग, वरिष्ठ प्रवक्ता, आप पंजाब

 

Share :
Tagschandigarhhindi newspunjab news
Previous Article

“ऋषिकेश: पेट्रोल की बोतल लेकर मोबाइल टावर ...

Next Article

पंजाब सरकार को हाईकोर्ट की फटकार: जजों ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Yogi
    उत्तर प्रदेश

    UP: लखनऊ डिफेंस कॉरिडोर में आधुनिक गोला-बारूद फैक्टरी, इंग्लैंड की कंपनी करेगी निवेश

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Safai
    हरियाणा

    Hisar: निगम की महिला सफाई कर्मचारी के साथ मारपीट

    October 25, 2024
    By hinditvnews
  • Rawat
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: हरीश रावत का भाजपा पर पलटवार, बोले- मानसिकता का शुद्धिकरण जरूरी

    September 4, 2026
    By hinditvnews
  • Weather report
    Weatherउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: देहरादून में लू के कारण पहली बार स्कूल बंद

    April 27, 2026
    By hinditvnews
  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    पंजाब: पांच साल सेवा पर सफाई सेवक नियमित, 1 अगस्त से बढ़ेगा वेतन

    July 29, 2026
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    राष्ट्रीय

    Budget 2024: ‘न खाता न बही, जो तुम बोलो वही सही…’ PM मोदी की मौजूदगी में जब खरगे ने पढ़ी ...

    February 2, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Supreem court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    चतुर्थ श्रेणी सेवानिवृत्ति: उम्र 58 से 60 करने पर सुप्रीम कोर्ट की रोक

  • himachal
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    स्कूलों के पानी की गुणवत्ता में दूसरे स्थान पर हिमाचल, बिहार-झारखंड की हालत सबसे खराब

  • Rohit
    Horoscopemanalinahanऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Guest Teacher Policy: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर बोले- गेस्ट टीचर रखना अस्थायी व्यवस्था

Timeline

  • November 9, 2026

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • November 9, 2026

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • November 9, 2026

    Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • November 9, 2026

    Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • November 9, 2026

    This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World ...

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.