Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

cricketIndia News
Home›cricket›‘धोनी-कपिल ने खिलाड़ियों को बर्बाद किया’, पठान के वायरल वीडियो पर दिग्गज क्रिकेटर के पिता का बयान

‘धोनी-कपिल ने खिलाड़ियों को बर्बाद किया’, पठान के वायरल वीडियो पर दिग्गज क्रिकेटर के पिता का बयान

By hinditvnews
September 5, 2025
184
0
Lrfan Dhoni

करियर के अंतिम चरण और एमएस धोनी की कप्तानी के दौरान टीम

भारतीय क्रिकेट जगत में इन दिनों इरफान पठान का एक पुराना वीडियो सुर्खियों में है। इस वीडियो में पठान ने अपने करियर के अंतिम चरण और एमएस धोनी की कप्तानी के दौरान टीम से बाहर होने पर खुलकर बात की थी। अब इस वीडियो पर दिग्गज क्रिकेटर युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि सिर्फ इरफान ही नहीं, बल्कि गौतम गंभीर, वीरेंद्र सहवाग और हरभजन सिंह भी खुलकर इस बारे में बोल चुके हैं कि धोनी की कप्तानी में उनके साथ कैसा व्यवहार हुआ। इसके साथ ही उन्होंने कपिल देव और बिशन सिंह बेदी पर भी निशाना साधा।

इरफान का पुराना वीडियो
दरअसल, इरफान का जो पुराना वीडियो वायरल हुआ, वह लगभग पांच साल पुराना है। एक स्पोर्ट्स चैनल से बात करते हुए उन्होंने एक सीरीज के दौरान अपनी भूमिका और कप्तान धोनी के साथ बातचीत का जिक्र किया। उन्होंने 2012 में टीम से बाहर होने के लिए धोनी का नाम लिए बिना उन्हें जिम्मेदार ठहराते हुए कहा था, ‘मुझे किसी के कमरे में हुक्का लगाने या बेवजह बातें करने की आदत नहीं है। सब जानते हैं। कई बार चुप रहना बेहतर होता है। मेरा काम मैदान पर प्रदर्शन करना था और मैंने वही किया।

‘ सोशल मीडिया पर जुड़ा धोनी से मामला
इस बयान के ‘हुक्का’ हिस्से को सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने सीधे धोनी से जोड़ दिया और यह बात चर्चा में आ गई कि धोनी खिलाड़ियों के सात हुक्का पीते थे। देखते ही देखते यह वीडियो वायरल हो गया और चर्चा का विषय बन गया। पठान ने 2012 में आखिरी बार भारत के लिए खेला था। उस मैच में उन्होंने पांच विकेट भी लिए थे, लेकिन इसके बावजूद उन्हें टीम में जगह नहीं मिली। लंबे समय से यह सवाल उठता रहा है कि आखिर उन्हें बाहर क्यों किया गया।

योगराज सिंह का बड़ा बयान
अब पूर्व क्रिकेटर और युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने इस पूरे विवाद पर बड़ा बयान दिया है। योगराज ने एक स्पोर्ट्स वेबसाइट से बातचीत में कहा, ‘यह सिर्फ इरफान पठान की बात नहीं है। गंभीर ने बोला, सहवाग ने कहा, हरभजन ने भी कहा कि उन्हें मक्खी की तरह टीम से मसल दिया गया। इस पर एक ज्यूरी बैठनी चाहिए कि ऐसा क्यों हुआ। धोनी जवाब नहीं देना चाहते और जो जवाब नहीं देना चाहता, उसकी आत्मा दोषी होती है।’

पूर्व कप्तानों पर भी साधा निशाना
योगराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने पूर्व कप्तानों कपिल देव और बिशन सिंह बेदी को भी कटघरे में खड़ा किया। योगराज ने कहा, ‘मैं उन लोगों के बारे में बोल सकता हूं जिनके साथ रहा हूं। बिशन सिंह बेदी, कपिल देव और अब एमएस धोनी। इन्होंने खिलाड़ियों के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया। जो गलत है, वो गलत है। दो गलत मिलकर कभी सही नहीं हो सकते। खुलकर कहता हूं कि हमारे कप्तानों ने हमारी टीम और खिलाड़ियों को बर्बाद किया।

‘ पुराने विवाद भी आए सामने
धोनी और कपिल देव पर आरोप लगाना कोई नई बात नहीं है। योगराज पहले भी कई बार इन दोनों को निशाने पर ले चुके हैं। उन्होंने एक इंटरव्यू में यहां तक दावा किया था कि उन्होंने एक बार कपिल देव को बंदूक की नोक पर ले लिया था, क्योंकि उन्हें टीम से बाहर करने के पीछे कपिल की भूमिका बताई जाती थी। इसके अलावा वह बेटे युवराज का करियर बर्बाद करने का दोष धोनी के सिर पर मढ़ चुके हैं। हालांकि, योगराज कई बार धोनी की जमकर तारीफ भी करते दिखते हैं।

Share :
Tagsbreaking newscricket news todayhindi tv newstoday news
Previous Article

अयोध्या पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री, पीएम-सीएम कार्यालय ...

Next Article

ढाबे पर खाना खाने गए युवक की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Rudraprayag Accident: बांसवाड़ा के पास हादसा…सड़क से 15 फीट नीचे गिरा वाहन

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • hydrabad airport
    राष्ट्रीय

    Hyderabad: Airport पर बम होने की मिली सूचना,

    August 29, 2023
    By hinditvnews
  • Himachal News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जीएसटी कटौती से 40 से 50 रुपये तक सस्ता होगा सीमेंट, हिमाचल प्रदेश में पंजाब से महंगे हैं दाम

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • Weather
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: कोहरे का कहर, पांवटा में स्कूल समय बदला, अलर्ट जारी

    January 9, 2025
    By hinditvnews
  • Rjd
    राष्ट्रीय

    बिहार में पोस्टर वार: ‘बंटोगे तो कटोगे’ पर RJD का जवाब, ‘भाजपा से सटोगे तो कटोगे’

    November 15, 2024
    By hinditvnews
  • Cm Sukhu News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विपक्ष के हर तीर को काटते रहे मुख्यमंत्री सुक्खू

    September 3, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • mandi
    मंडीहिमाचल प्रदेश

    जोगेंद्रनगर बस स्टैंड के वाटर कूलर से वायरस की तरह फैले पीलिया ने ली 6 लोगों की जान

  • Peraglider
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    बीड़-बिलिंग में पैराग्लाइडिंग के अवैध ट्रेनिंग स्कूल, लगातार हो रहे हादसों पर सख्त हुआ पर्यटन विभाग

  • Sukkhu
    manaliधर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला में एक साल का लेखा-जोखा जनता के सामने रखेगी प्रदेश सरकार

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.