पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर: स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में फरार आरोपी; DNA खोलेगा राज

पंजाबी इन्फ्लुएंसर मर्डर:स्विफ्ट में अपहरण, फॉर्च्यूनर में भागे आराोपी; मौत का राज खोलेगा डीएनए
हिंदी टीवी न्यूज, चंडीगढ़। Published by: Megha Jain Updated Thu, 10 Sep 2026
पंजाबी सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर की हत्या करने के मामले में आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने पूछताछ में कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। 3 और 4 जुलाई की रात आरोपियों ने इनफ्लुएंसर मंजीत कौर के साथ मारपीट की और जंगल में पेड़ से बांधकर आग लगा दी थी। 26 अगस्त को इलाज के दौरान मंजीत की मौत हो गई थी।
पंजाब की सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर मंजीत कौर के अपहरण और हत्या की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, वारदात की परतें उतनी ही खौफनाक होती जा रही हैं। सूत्रों के मुताबिक मंजीत की मौत मोरिंडा में नहीं, बल्कि चंडीगढ़ के सेक्टर-34 में ही हो गई थी।
आरोप है कि हत्या के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए शव को मोरिंडा ले जाकर ठिकाने लगाया गया। हालांकि पुलिस अभी इस दावे की तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से पुष्टि कर रही है।
सूत्रों के अनुसार आरोपियों ने पहले मंजीत को किसी पदार्थ में नशीला पदार्थ मिलाकर बेहोश किया। इसके बाद उसके ऊपर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाने की बात सामने आई है। पुलिस सूत्रों का दावा है कि गिरफ्तार कपूरथला निवासी परमिंदर सिंह उर्फ पिंदा ने पूछताछ में घटनाक्रम से जुड़ी ये जानकारियां दी हैं। पुलिस उसके बयानों को तकनीकी और वैज्ञानिक साक्ष्यों से वेरीफाई करने में जुटी है।
रिंकू से विवाद… फिर सेक्टर-34 के पार्क के पीछे ले गए
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ा सवाल है-क्या यही वह जगह है जहां मंजीत ने आखिरी सांस ली? इसकी पुष्टि के लिए पुलिस सेक्टर-34 और आसपास के इलाकों का मोबाइल डंप डाटा, कॉल डिटेल, टावर लोकेशन और सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। जांच टीम यह भी पता लगा रही है कि वारदात के वक्त कौन-कौन लोग आसपास मौजूद थे और घटना के बाद आरोपी किस रास्ते से निकले।
सहेली ने एप से बुलाया…
शुभी और रिंकू दोनों भाग हुए हैं। पुलिस को शक है कि हत्याकांड की साजिश में छह से अधिक लोग शामिल हो सकते हैं। किसी ने मंजीत को बुलाने, किसी ने उसे काबू करने और किसी ने वारदात के बाद शव ठिकाने लगाने या आरोपियों को फरार कराने में भूमिका निभाई हो सकती है।
डीएनए खोलेगा पितृत्व और साजिश का राज?
पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि बच्चे का पिता कौन है और क्या मंजीत की गर्भावस्था या बच्चे के पिता से जुड़ा कोई विवाद हत्या की वजह बना? साथ ही यह भी जांचा जा रहा है कि मंजीत की गर्भावस्था की जानकारी किन लोगों को थी और क्या इसे लेकर किसी को आपत्ति थी।
स्विफ्ट से अपहरण, फॉर्च्यूनर ने खोली एक और कड़ी
मां को था रिंकू-पिंदा पर शक
मंजीत की मां ने शुरुआत से ही रिंकू और पिंदा पर शक जताया था। अपहरण वाली रात की कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन खंगालने के दौरान पुलिस को पिंदा की मौजूदगी से जुड़े सुराग मिले। इसके बाद उसे मंगलवार देर रात सेक्टर-38 मोटर मार्केट के पास से गिरफ्तार किया गया। बुधवार को जिला अदालत में पेश किए गए पिंदा को अदालत ने चार दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस अब उससे अपहरण, बंधक बनाने, मारपीट, आग लगाने, शव ठिकाने लगाने, वाहनों के इस्तेमाल और फरार आरोपियों के बारे में पूछताछ कर रही है।
मृतका की मां और बहन के बयान मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज किए जा चुके हैं। इस मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी हुई है। मामला अंडर इन्वेस्टिगेशन है। आरोपी रिमांड पर है और उसे पूछताछ की जा रही है। -गुरजीत कौर, डीसीपी साउथ















