Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

उत्तर प्रदेश
Home›उत्तर प्रदेश›परिवार ने खाया जहर, एंबुलेंस में देर से बची जिंदगियां; यूपी में संवेदनाओं की कमी

परिवार ने खाया जहर, एंबुलेंस में देर से बची जिंदगियां; यूपी में संवेदनाओं की कमी

By hinditvnews
January 14, 2025
86
0
Jahar

परिवार ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत: अटकती रही एंबुलेंस, अंदर तड़पती रहीं जिंदगियां; यूपी में मर गईं संवेदनाएं

हिंदी टीवी न्यूज़, सहारनपुर Published by: Megha Jain Updated Tue, 14 Jan 2025

सहारनपुर में देहरादून हाईवे पर हरोड़ा गांव के पास बाइक सवार दिव्यांग दंपती ने तीन बच्चों समेत जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम एक बच्चे की मौत हो गई। सोमवार देर रात महिला ने भी दम तोड़ दिया।

सहारनपुर में तीन बच्चों के साथ जहरीला पदार्थ निगलने के मामले में सोमवार देर रात पत्नी रजनी ने भी निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। जबकि पति विकास की हालत गंभीर बनी हुई है और दोनों बेटियों की हालत स्थिर है। मंगलवार सुबह भीम आर्मी के राष्ट्रीय महासचिव कमल वालिया भी कार्यकर्ताओं के साथ निजी अस्पताल में पहुंचे। आरोप लगाया कि जिला अस्पताल में लापरवाही के कारण सोमवार शाम डेढ़ वर्षीय विवेक की मौत हो गई थी। वहां से उन्हें समय से एंबुलेंस उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने फाइनेंस कंपनियों पर भी कार्रवाई की मांग की है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं बच्चे के शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया गया और देर रात दफना दिया गया।

बता दें, कि नंदी फिरोजपुर गांव के रहने वाले विकास ने सोमवार दोपहर हरोड़ा गांव के पास अपने तीन बच्चों परी, पलक, विवेक और पत्नी रजनी को जहर देकर खुद भी जहरीला पदार्थ ले लिया था। जिससे उनकी हालत बिगड़ गई थी। सोमवार शाम को मासूम विवेक की मौत हो गई थी। देर रात रजनी ने भी दम तोड़ दिया।

अटकती रही सिस्टम की एंबुलेंस, अंदर सिसकती रहीं सांसें
उधर, जिंदगी के लिए छटपटा रहे तीन मासूम और दंपती के साथ जिला अस्पताल में जो हुआ वह मानवीय संवेदनाओं को झकझोर कर देने वाला था। पहले ट्रामा सेंटर के अंदर डॉक्टर सिर्फ प्राथमिक उपचार तक सीमित रहे। हद तो तब हो गई जब रेफर करने के लिए 108 एंबुलेंस में लिटा दिया गया और दोनों एंबुलेंस के ड्राइवरों को लखनऊ से आइडी ही नहीं मिली, जिस कारण 20 मिनट तक वहीं खड़े रहे और अंदर तीन मासूम और दंपती तड़पते रहे।

आधा घंटे तक चली कागजी कार्रवाई
दरअसल, दोपहर करीब डेढ़ बजे पांचों पीड़ितों को जिला अस्पताल में लाया गया। वहां पर ट्रामा सेंटर में चार बेडों पर उन्हें लिटाया और प्राथमिक उपचार शुरू कर दिया। पूरा परिवार तड़पता रहा, लेकिन उन्हें आईसीसीयू में भर्ती करना भी उचित नहीं समझा। वहां पर मौजूद डॉक्टर बार-बार कहते नजर आए कि रेफर करो। इसके बाद रेफर के लिए कागजी कार्रवाई शुरू हुई, जो करीब आधा घंटे तक चली। कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद दो 108 एंबुलेंस बुलवाई गई। एक एंबुलेंस में विकास और एक बेटी, जबकि दूसरी एंबुलेंस में रजनी और दोनों छोटे बच्चों को लिटा दिया गया।

20 मिनट बाद चली बच्चों वाली एंबुलेंस
ड्राइवरों ने बताया कि लखनऊ से आइडी मिलने के बाद ही चलेंगे। वह बार-बार लखनऊ फोन कर आइडी मांगते रहे। इस प्रक्रिया में करीब 20 मिनट लगे। 20 मिनट बाद बच्चों वाली एंबुलेंस चली गई। जिस एंबुलेंस में दंपती थे वह महज 10 मीटर दूर जाकर फिर खड़ी हो गई। बताया कि आइडी में कोई समस्या है। करीब पांच मिनट तक खड़ी रही और तब जाकर मेडिकल के लिए रवाना हुई। इस दौरान परिजन और वहां मौजूद हर व्यक्ति यह कहता नजर आया कि पांच जिंदगी का सवाल है, जल्दी लेकर जाओ।

यह होती है आइडी
किसी एंबुलेंस को बाहर भेजने से पहले लखनऊ से आइडी पासवर्ड मिलता है। उसमें कॉलर की डिटेल होती है। आइडी में गाड़ी व मोबाइल नंबर दर्ज होता है। क्योंकि हर एंबुलेंस में जीपीएस सिस्टम लगा है। लखनऊ से हरी झंडी मिलने पर एंबुलेंस रवाना होती है।

सहमे रहे दूसरे मरीज, मची रही चीख-पुकार
ट्रामा सेंटर में पांचों की चीख-पुकार सुनकर दूसरे बेड पर भर्ती मरीज भी सहमे नजर आए। छजपुरा गांव की महिला सुमन भी वहां पर भर्ती थी। उसके पास वाले बेड पर एक तरफ विकास और दूसरी तरफ बेड पर विकास की पत्नी रजनी थी। दोनों बार-बार उल्टियां कर रहे थे। इसी तरह दूसरी तरफ बेड पर भर्ती एक मरीज पूरे सवा घंटे तक कंबल के अंदर मुंह ढककर लेटा रहा। किसी ने भी यह नहीं सोचा कि दूसरे मरीजों को एक तरफ कर दिया जाए। इतनी चीख-पुकार सुनककर उन पर क्या बीत रही होगी, वह भी तो मरीज ही थे।

यह भी पहुंचे
मामले का पता चलते ही सीएमओ डॉ. प्रवीण कुमार, एसीएमओ डॉ. कपिल देव, दो बाल रोग विशेषज्ञ, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण और एसपी सिटी व्योम बिंदल भी मौके पर पहुंचे।

बार-बार पेट पर हाथ मारता रहा डेढ़ वर्षीय विवेक
ट्रामा सेंटर में करीब सवा घंटा ऐसा बीता कि कुछ देर के लिए विकास, रजनी, दोनों बेटी परी और पलक भी चुप हो गए, लेकिन सबसे छोटा डेढ़ वर्षीय मासूम विवेक तड़पता रहा। वह बार-बार पेट पर हाथ मार रहा था। मासूम को इस हालत में देखकर वहां पर मौजूद हर व्यक्ति यही कह रहा था कि आखिर इसका क्या कसूर था। विकास ने यह गलत किया। बच्चों की क्या गलती थी जो इन्हें इस हालत में पहुंचा दिया।

हम तो मरने के लिए निकले थे, कर्ज के दबाव से तंग आ गया
जिला अस्पताल में भर्ती विकास की हालत सबसे ज्यादा खराब थी। जब उससे पूछा गया कि कहां जा रहे थे और ये सब क्यों किया तब उसने लड़खड़ाते शब्दों में कहा हम तो मरने के लिए निकले थे, जिंदा रहकर भी क्या करें। कर्ज के दबाव ने बर्बाद कर दिया है। बस बच्चों को बचा लो। रजनी भी बार-बार कह रही थी कि मेरे बच्चों को बचा लो। जब पूछा गया कि जहर क्यों खाया तो बोली कि क्या करते, तंग आ चुके थे।

तीन बच्चों के साथ दिव्यांग दंपती ने खाया जहर, मां-बेटे की मौत
सहारनपुर में देहरादून हाईवे पर हरोड़ा गांव के पास बाइक सवार दिव्यांग दंपती ने तीन बच्चों समेत जहरीला पदार्थ खा लिया। सभी को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। देर शाम एक बच्चे की मौत हो गई। सोमवार देर रात महिला ने भी दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दंपती ने सात-आठ फाइनेंस कंपनियों से करीब पांच लाख रुपये का लोन ले रखा था, जिसके चलते यह कदम उठाया है।

देहात कोतवाली क्षेत्र के नंदी फिरोजपुर गांव निवासी विकास (45) गांव में ही जूते, चप्पल बनाने का काम करता है। इसके अलावा आसपास के क्षेत्र में फेरी भी लगाता है। विकास एक पैर से दिव्यांग है। उसकी पत्नी रजनी भी दिव्यांग थी। सोमवार सुबह विकास बाइक पर पत्नी और तीन बच्चों परी (6), पलक (3) और विवेक (डेढ़ वर्ष) को साथ लेकर घर से निकला। दोपहर करीब 12 बजे हाईवे पर हरोड़ा गांव के नजदीक बाइक रोकी, जहां पांचों की हालत बिगड़ने लगी और वह उल्टी करने लगे। वहां पर भीड़ इकट्ठा हो गई। पता चला कि विकास ने पहले तीनों बच्चों को सल्फास दी, इसके बाद पत्नी और खुद भी सल्फास निगल ली। इसी दौरान वहां से गुजर रहे नागल निवासी बाबर ने पांचों को अपनी कार से पहले हरोड़ा सीएचसी और फिर जिला अस्पताल पहुंचाया।

 

Share :
Tagshindi newsSaharanpuruttar pradesh
Previous Article

Haryana Weather: घना कोहरा, 19 जनवरी तक ...

Next Article

Himachal Weather: पांच दिन बारिश-बर्फबारी, शीतलहर से ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Dhami
    उत्तराखण्ड

    Uttarakhand: सीएम धामी बोले-भ्रष्टाचार में शामिल लोगों पर होगी कठोर कार्रवाई

    October 7, 2024
    By hinditvnews
  • Lake
    उत्तराखण्ड

    Nainital: कम बारिश से झीलों का जलस्तर घटा, नैनीझील में 4 सालों का सबसे कम स्तर

    February 7, 2025
    By hinditvnews
  • Medical
    उत्तर प्रदेश

    झांसी अग्निकांड: जांच पर जांच… नहीं आई किसी पर आंच, अब तक न हुई एफआईआर

    November 18, 2024
    By hinditvnews
  • 17 01 2024 Anurag Thakur News 23631294
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    अनुराग ठाकुर: 2026 करोड़ रुपये के शराब घोटाले में केजरीवाल समेत साथी शामिल

    January 15, 2025
    By hinditvnews
  • Agra
    उत्तर प्रदेश

    राणा सांगा विवाद: सपा सांसद के घर करणी सेना का हमला, बुलडोजर से तोड़फोड़, पथराव में कई पुलिसकर्मी घायल

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Pu High Court
    Chandigarh Newsपंजाब

    बेटी के हत्यारे पिता को हाईकोर्ट ने बरी किया, मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया

    February 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla News
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: दो सियासी दुश्मनों का दोस्ताना…याद रखेगा जमाना

  • shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुन्नी के दोघरी में एक और क्षत-विक्षत शव बरामद, समेज आपदा में लापता हुए थे 36 लोग

  • Tunnel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    कैथलीघाट-ढली फोरलेन: का 20 फीसदी कार्य पूरा

Timeline

  • January 14, 2026

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

  • January 14, 2026

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. 2 Lakh for All Students Applying by Jan 31

  • January 14, 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

  • January 14, 2026

    Sentient Animals Like Elephants Deserve More Respect, says New Study by World Animal Protection

  • January 14, 2026

    Anurag Sinha Marks Resolute Return on Screen with Taskaree, Shines with a Stellar Performance in Netflix's Worldwide Release

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Zebpay Introduces Sips To Promote Disciplined, Long Term Bitcoin Investing

    ZebPay Introduces SIPs to Promote Disciplined, Long-Term Bitcoin Investing

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • University Of Aberdeen Opens Admissions For First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship Of Rs. 2 Lakh For All Students Applying By Jan 31

    University of Aberdeen Opens Admissions for First Mumbai Campus Cohort; Launches Pioneer Scholarship of Rs. ...

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Vinfast Ends 2025 On A High And Hits The Ground Running In 2026

    VinFast Ends 2025 on a High and Hits the Ground Running in 2026

    By hinditvnews
    January 14, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.