Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

शिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था शिमला शिव बावड़ी में तबाही

पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था शिमला शिव बावड़ी में तबाही

By hinditvnews
March 21, 2024
193
0
Shiv Bawdi

Scientists Report: पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था शिमला शिव बावड़ी में तबाही, 20 लोगों की गई थी जान

शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में हुई तबाही का कारण बादल फटना नहीं था। वैज्ञानिकों ने इसका कारण समरहिल में पहाड़ी के नीचे जमा पानी को बताया है।

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के शिव बावड़ी मंदिर में हुई तबाही का कारण बादल फटना नहीं था। वैज्ञानिकों ने इसका कारण समरहिल में पहाड़ी के नीचे जमा पानी को बताया है। पहाड़ी के नीचे इकट्ठा यह वही पानी था जो शिव बावड़ी तक आता था। घटना के दिन जोरदार बारिश से पानी का दबाव बढ़ने से भूस्खलन हुआ। पिछले साल 14 अगस्त को शिव बावड़ी मंदिर में हुए भूस्खलन में 20 लोगों की मौत हो गई थी।

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय के यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (यूआईटी) समरहिल और वैज्ञानिक एवं औद्योगिक अनुसंधान परिषद (सीएसआईआर) रुड़की के वैज्ञानिकों ने भूस्खलन की यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के उपग्रह सेंटिनल-एक से इस घटना की जांच करवाई है। इसमें शिव बावड़ी मंदिर में हुई त्रासदी का मुख्य कारण बादल फटना नहीं बताया है। जांच में पता चला है कि समरहिल में पहाड़ के नीचे भूजल का संग्रह था, जिससे शिव बावड़ी में पानी आता था। काफी समय से हो रही बारिश से यह पानी बढ़ा, जिससे पहाड़ी में दबाव बढ़ गया।

ऐसी की गई जांच
पानी का दबाव चट्टानें नहीं झेल पाईं और 14 अगस्त को सुबह सात बजे समरहिल-बालुगंज के ऊपरी हिस्से में भूस्खलन हुआ। वैज्ञानिकों ने शोध के लिए पहले समरहिल की मिट्टी के सैंपल की जांच की और साथ ही ड्रोन के जरिये भूस्खलन की दिशा का अध्ययन किया। वैज्ञानिकों ने भारतीय उन्नत अध्ययन संस्थान के सीसीटीवी के फुटेज की भी जांच की। बारिश के आंकड़ों का आकलन किया। इसके बाद सेंटिनल-एक से इलाके की भू-तापीय छवियों का अध्ययन किया। यूआईटी के वैज्ञानिक महेश शर्मा ने बताया कि यह भूस्खलन बादल फटने वाले भूस्खलन से अलग है। जांच टीम में सीएसआईआर रुड़की के वैज्ञानिक सुवम दास, अनिध्य पेन, शांतनु सरकार, देवी प्रसन्न कानूनगो शामिल रहे। वैज्ञानिकों ने खुलासा किया कि इस क्षेत्र में दोबारा भूस्खलन की संभावना को नहीं नकारा जा सकता।
कब कितनी बारिश हुई
13 अगस्त को समरहिल में 60 और 14 अगस्त को 160 मिलीमीटर बारिश हुई थी। इतनी ज्यादा बारिश होने से शिव बावड़ी में पानी के साथ मलबा 34 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से मंदिर की ओर बहने लगा। मंदिर में उस वक्त 20 लोग मौजूद थे। सुबह 7:20 बजे मलबा दो सड़कों और रेलवे ट्रैक को तोड़ता हुआ मंदिर को तबाह कर आगे बढ़ा।
Share :
Tagsnews of cm sukkhunews of himachalnews of himachal pradeshnews of land slide in shimlanews of shimlanews of shiv bawdi mandir shimla
Previous Article

कांग्रेस के अयोग्य घोषित विधायकों के भाजपा ...

Next Article

हिमाचल कांग्रेस में अब भी सब कुछ ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Teacher
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Teachers Bharti: हिमाचल में सरकारी टीचर बनने का सुनहरा अवसर

    March 15, 2024
    By hinditvnews
  • Anurag
    Lok Sabha Election 2024ऊनाशिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Satpal Singh Raizada पर कांग्रेस ने खेला दांव

    May 1, 2024
    By hinditvnews
  • 12 08 2023 Himachal Cabinet Meeting 23499561
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Sukhu Govt: एक को मंत्री बनाने, चार विधायकों को कैबिनेट रैंक देने की तैयारी

    March 4, 2024
    By hinditvnews
  • Lok Sabha
    Lok Sabha Election 2024धर्मशालामंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Lok Sabha Chunav Result: हिमाचल प्रदेश में शुरुआती रुझानों में भाजपा चारों सीटों पर आगे

    June 4, 2024
    By hinditvnews
  • Gobar1
    धर्मशालाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र, BJP ने सुक्खू सरकार को याद दिलाई गारंटियां

    December 20, 2023
    By hinditvnews
  • Cbi
    मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Mandi Crime: वृद्धों के खाते से लाखों रुपये निकाल लगाया चूना

    December 30, 2023
    By hinditvnews

You may interested

  • 07 07 2023 Shimla News 23464090
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: सचिवालय कर्मचारियों के लिए पहचान पत्र की मांग

  • himachal school news
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: नेल पॉलिश, टैटू, खुली या तंग मोरी की पैंट-सलवार पहन स्कूल आने पर रोक

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    CM Sukkhu:बेबी इन्फ्लूएंजा पर प्रदेश सरकार की नजर

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.