Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Rotary Club of Chennai Legends and Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles to Schoolgirls in Chennai

  • AONMeetings Earns Recognition in 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific and Asia Regional Rankings for Video Conferencing

  • India's First Skill Census in Mumbai Suburban, Launched by the Guardian Minister

  • M3M Foundation Ignites Hope for Irular Women in Tamil Nadu's Remote Interiors

  • BPTP Capital City, Sector 94, Noida, Receives Recognised Sustainability Certifications

Weatherदिल्ली
Home›Weather›पांच-छह घंटे बारिश से दिल्ली-एनसीआर जलमग्न, आज दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टी

पांच-छह घंटे बारिश से दिल्ली-एनसीआर जलमग्न, आज दिल्ली में सभी स्कूलों की छुट्टी

By hinditvnews
August 1, 2024
156
0
Weather

पांच-छह घंटे बारिश से दिल्ली-एनसीआर जलमग्न

पांच घंटे की मूसलाधार बारिश ने बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया। सड़कों पर जलभराव से लोग घंटों जाम में फंसे रहे। गाजियाबाद में सड़क पर लगा होर्डिंग गिरने से मुकेश गोस्वामी (55) की मौत हो गई। वहीं, खोड़ा के निर्माणाधीन नाले में पानी भरने से मां तनुजा (22) और तीन साल के बेटे प्रियांश की डूब जाने से जान चली गई। ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर में जिम की छत गिरने से दो युवक घायल हो गए। मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया है, वहीं दिल्ली में स्कूलों की छुट्टी कर दी गई है। दिल्ली सरकार की मंत्री आतिशी ने कल देर रात इस बारे में आदेश जारी किया।   बारिश की वजह से दिल्ली आने वाली लगभग 10 उड़ानों का मार्ग बदला गया। दिनभर की उमस भरी गर्मी के बाद बुधवार की शाम करीब 6ः30 बजे शुरू हुई बरसात देर रात तक रुक-रुक कर जारी रही। अधिकांश सड़कें पानी में डूब गईं। बीते दिनों कोचिंग सेंटर के बेसमेंट में हादसे से चर्चा में आए दिल्ली के राजेंद्र नगर इलाके की सड़कों पर भी फिर वही डरावना मंजर देखने को मिला और लोग घुटनों तक पानी में चलकर जाते दिखे। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार रात साढ़े आठ बजे तक मयूर विहार में सबसे ज्यादा 119 एमएम बारिश दर्ज हुई। इसके अलावा सफदरजंग में 79.2 एमएम, दिल्ली विश्वविद्यालय में 77.5 एमएम, पूसा में 66.5 एमएम व पालम में 43.7 एमएम बारिश दर्ज हुई। नोएडा के सेक्टर 62 में 118.5 एमएम बारिश दर्ज की गई। बिगड़ते हालात को देखते हुए उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने प्रशासन को अलर्ट रहने का आदेश दिया। साथ ही, सभी कोचिंग सेंटर पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया।

दिनभर की उमस के बाद शाम को मौसम ने ली करवट
बुधवार को सुबह से धूप खिली रही। दिन में उमस भरी गर्मी से लोग बेहाल रहे। दिन के समय दिल्ली का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 37.8 डिग्री सेल्सियस रहा। शाम होते ही मौसम ने करवट ली और अचानक घने बादल छा गए। बारिश के बाद जलभराव से सबसे अधिक परेशानी वाहन चालकों, पैदल राहगीरों को झेलनी पड़ी।

राजधानी की सड़कें बनीं समंदर
बारिश के कारण दिल्ली के कनॉट प्लेस, करोल बाग, लाजपत नगर, सरोजिनी नगर, आरके पुरम, आईएनए, हौज खास, आश्रम, आईटीओ, मिंटो रोड, दरियागंज, तुर्कमान गेट, चांदनी चौक, बल्लीमारान, संगम विहार, बदरपुर समेत अन्य इलाकों में लोगों के घरों में पानी भर गया। कई गाड़ियां पानी में डूब गई हैं। कई अंडरपास व सब-वे में भी पानी भर गया।

नोएडा : प्राधिकरण के दावों की खुली पोल
दिल्ली से सटे नोएडा में दो घंटे की बारिश ने नोएडा प्राधिकरण के नालों की सफाई और जलभराव से बचाव के दावों की पोल खोल दी। सड़क पर दो-दो फीट तक पानी भर गया। भूतल पर बने फ्लैटों में ड्राइंग रूम तक पानी घुस गया। ममूरा, डीएनडी लूप, चिल्ला, गोल चक्कर, जीआईपी अंडरपास, सेक्टर-60 अंडरपास में जलभराव के कारण दो से तीन किमी लंबा जाम लग गया। कई जगह पेड़ गिरने से वाहन चालकों को दिक्कत का सामना करना पड़ा।

Share :
Tagsdelhi
Previous Article

अलीगढ़ में कार और कैंटर की भीषण ...

Next Article

दिल्ली के कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Images
    healthदिल्ली

    Health Alert: दिल्ली-एनसीआर में रहते हैं तो हो जाइए सावधान,

    September 5, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    राजेंद्र नगर कोचिंग मामला: बेसमेंट के चार सह मालिकों ने अब खटखटाया हाईकोर्ट का दरवाजा, जमानत याचिका दायर की

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • rajkumar
    rajnithiदिल्ली

    Delhi: दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद ने थामा भाजपा का दामन, छतरपुर विधायक ने भी छोड़ा AAP का ...

    July 10, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    फर्जी मुठभेड़ मामले में अपराध शाखा के 13 पुलिसकर्मियों पर केस, मानवाधिकार आयोग ने दिया था निर्देश

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • dtc
    दिल्ली

    जगतपुरी इलाके में DTC की बस में अचानक लगी आग, यात्रियों को तुरंत उतारा गया; दमकलकर्मियों ने पाया काबू

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • delhi
    दिल्ली

    दिल्ली के बुजुर्गों के लिए खुशखबरी, रुकी हुई पेंशन को शुरू करवा दिया’, आतिशी ने पोस्ट कर कही यह बात

    August 23, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mlafund
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    विधायक विकास निधि: सरकार ने प्रदेश के 10 जिलों को जारी किए 34.29 करोड़ रुपये

  • Download (73)
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HPERC:बिजली दरों में बढ़ोतरी नहीं चाहिए तो 3 मार्च तक दर्ज करवाएं सुझाव और आपत्तियां

  • Meeting
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet Meeting: आज की बैठक टली, 15 फरवरी को संभावित

Timeline

  • March 2, 2026

    Rotary Club of Chennai Legends and Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles to Schoolgirls in Chennai

  • March 2, 2026

    AONMeetings Earns Recognition in 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific and Asia Regional Rankings for Video Conferencing

  • March 2, 2026

    India's First Skill Census in Mumbai Suburban, Launched by the Guardian Minister

  • March 2, 2026

    M3M Foundation Ignites Hope for Irular Women in Tamil Nadu's Remote Interiors

  • March 2, 2026

    BPTP Capital City, Sector 94, Noida, Receives Recognised Sustainability Certifications

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Rotary Club Of Chennai Legends And Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles To Schoolgirls In Chennai

    Rotary Club of Chennai Legends and Rotary Dist 3234 Donate 225 Free Bicycles to Schoolgirls ...

    By hinditvnews
    March 2, 2026
  • Aonmeetings Earns Recognition In 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific And Asia Regional Rankings For Video Conferencing

    AONMeetings Earns Recognition in 30+ G2 Spring 2026 Reports, Including Asia Pacific and Asia Regional ...

    By hinditvnews
    March 2, 2026
  • India's First Skill Census In Mumbai Suburban, Launched By The Guardian Minister

    India's First Skill Census in Mumbai Suburban, Launched by the Guardian Minister

    By hinditvnews
    March 2, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.