Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

  • 18th BML Munjal Awards for 'Business Excellence Through Learning and Development'

  • International Schools Partnership (ISP) India Announces Strategic Collaboration with the Office of Admissions and Outreach, O.P. Jindal Global University

eudctionदिल्ली
Home›eudction›दिल्ली के कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की तैयारी, रिहायशी इलाकों से हटाकर नरेला ले जाने की चर्चाएं

दिल्ली के कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की तैयारी, रिहायशी इलाकों से हटाकर नरेला ले जाने की चर्चाएं

By hinditvnews
August 1, 2024
181
0
dehli

दिल्ली के कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की तैयारी

राजेंद्र नगर हादसे ने प्रशासनिक व्यवस्था की नींद उड़ा दी है। तीन छात्रों की जान जाने के बाद अब शासन-प्रशासन की चिंता जगजाहिर है। राज निवास, दिल्ली सरकार, स्थानीय निकाय, फायर विभाग समेत सभी महकमों में बैठकों का दौर चल रहा है। इसमें अब नई बात सामने आ रही है कि कोचिंग संस्थानों को दिल्ली के रिहायशी इलाकों से हटाकर कहीं

और शिफ्ट कर दिया जाए।मंगलवार को राज निवास में इसे लेकर एक बैठक भी हुई, जिसकी पुष्टि बड़े कोचिंग संस्थानों के डायरेक्टर ने की। बैठक में 1998-1999 में हरियाणा के बॉर्डर पर बसाए गए नरेला

उपनगर काे विकल्प के तौर पर सामने रखा गया। यहीं पर राजेंद्र नगर, मुखर्जी नगर, कटवरिया सराय, लक्ष्मी नगर समेत दूसरी जगहों पर चलने वाले कोचिंग संस्थानों को शिफ्ट करने की योजना है। इससे दिल्ली के घने बसे रिहायशी इलाकों को खाली कराया जा सकेगा। हालांकि, जानकारों की राय है कि कोचिंग को दूसरी तरफ ले जाना आसान नहीं होगा।

सरकार के लिए भी इतना आसान नहीं
जमे-जमाए दिल्ली के कोचिंग सेंटरों को दूसरी जगह शिफ्ट करना इतना आसान नहीं होगा। नरेला या बुराड़ी जैसे इलाकों में अगर सभी कोचिंग संस्थानों के लिए जगह आवंटित की जाती है, तो उसे विकसित करने में लंबा समय लगेगा जबकि सिविल सेवा या अन्य नौकरियों की प्रवेश परीक्षा पूरे साल चलती है। लिहाजा अगर बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार करने में एक या दो साल लग गए तो लाखों अभ्यार्थियों का भविष्य अंधकारमय हो जाएगा। दूसरी तरफ सवाल यह भी है कि इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार होने में वक्त लगता है और जहां कोचिंग संस्थान हैं वहीं उन्हें पढ़ाई करवाने की मंजूरी मिली तो फिर से इस तरह का हादसा नहीं हो इसकी भी गारंटी नहीं है। मुखर्जी नगर और राजेंद्र नगर की घटना ने सभी की आंखें खोल दी हैं।

फिलहाल नरेला की स्थिति
तीन उप-नगरों द्वारका, रोहिणी और नरेला की परिकल्पना डीडीए ने 1987 में राष्ट्रीय राजधानी में किफायती आवास की बढ़ती मांग के मद्देनजर की थी। द्वारका और रोहिणी में तो
बसावट हो गई लेकिन नरेला के फ्लैट आज भी खंडहर हो रहे हैं। हरियाणा बॉर्डर पर बसे इस उपनगर में क्राइम भी बहुत बड़ी समस्या है। नरेला की मध्य दिल्ली से दूरी 40
किलोमीटर से भी अधिक है। मेट्रो तो प्रस्तावित है लेकिन कब तक इस उपनगर को मुख्य दिल्ली से जोड़ेगी यह अधर में है। रिहायश शुरू होने लगी तब इतनी दूर जाने के बजाय
लोग तंग जगहों में रहने में खुश थे, बशर्ते कि वे शहर के बीच में हों। सीवेज सिस्टम ठीक है और न ही प्रदूषण पर नियंत्रण। कनेक्टिविटी का भी अभाव है। थियेटर या मॉल्स जैसा
कोई मनोरंजन नहीं है। खराब इनफ्रास्ट्रक्चर ने नरेला को अपराध की एक नर्सरी बनाया है। तीसरी रिंग रोड योजना एक दशक पहले तैयार की गई थी, जो अभी तक अधर में ही है।

बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ ध्यान देना होगा
सरकार अगर इस तरह की योजना बना रही है तो सबसे बड़ी आवश्यकता बेसिक इंफ्रास्ट्रक्चर की तरफ ध्यान देना होगा। यह भी देखना होगा कि उस जगह को विकसित करने में
ज्यादा वक्त नहीं लगे, क्योंकि छात्रों का भविष्य इससे जुड़ा हुआ है। छात्रों के स्वास्थ्य के लिहाजा से और सुरक्षा के लिहाज से भी बेहतर होना चाहिए। छात्रों की एक समस्या
आवासीय भी है। लिहाजा सस्ता फ्लैट होना चाहिए जहां वह कम खर्च में रहकर पढ़ाई कर सकें। भूमि आवंटन का एक बेसिक सॉल्यूशन होना चाहिए, जो भी जगह सरकार की तरफ से तय की जाए, वहां बुनियादी सुविधा बेहद ही आवश्यक है।
–मणिकांत सिंह, डायरेक्टर, द स्टडी एन इंस्टीट्यूट फॉर आईएएस

एक से दूसरी जगह शिफ्ट करना ही समस्या का समाधान नहीं
छात्रों की पढ़ाई के लिए सबसे जरूरी सुरक्षा है। बेसिक सिविक इंफ्रास्ट्रक्चर होना जरूरी है। जहां भी भूमि आवंटन कोचिंग संस्थानों के लिए किया जाए, वहां हॉस्टल और लाइब्रेरी की सुविधा बच्चों के लिए जरूरी है। हॉस्टल इसलिए जरूरी है क्योंकि दिल्ली में बड़ी समस्या किराये का मकान है जो छात्रों से अधिक कीमत वसूलते हैं। एक जगह से दूसरी जगह ही शिफ्ट करना समस्या का समाधान नहीं है। समाधान तब है जब पढ़ाई के माहौल के लिए बुनियादी सुविधा अन्य राज्यों से पढ़ाई के लिए दिल्ली आने वाले छात्रों को दी जाए। खाने का इंतजाम भी बेहतर होना चाहिए। अस्पतालों की व्यवस्था होनी चाहिए। यह सच्चाई है कि दिल्ली में इस तरह का स्कोप नहीं है। गुरुग्राम या अन्य जगह भी हो सकता है। हर इंसान जो दिल्ली आता है वह आईएएस नहीं बन जाता है यह भी एक सच्चाई है। सबसे जरूरी है सुरक्षा। संभव हो तो छात्र घर पर रहकर भी पढ़ाई करें।

Share :
Tagsdehli
Previous Article

पांच-छह घंटे बारिश से दिल्ली-एनसीआर जलमग्न, आज ...

Next Article

अब SC-ST के रिजर्वेशन में बन सकेगी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • dehli
    दिल्ली

    दिल्ली में पैसों के लिए ई-रिक्शा पर चढ़े बच्चे, विदेशी पर्यटकों का किया पीछा

    July 19, 2024
    By hinditvnews
  • Supreme Court
    दिल्ली

    Quota Sub-classification: एससी आरक्षण में उप-वर्गीकरण का मतलब क्या है, सुप्रीम कोर्ट के फैसले से फायदा किसे?

    August 2, 2024
    By hinditvnews
  • Weather Update
    Weatherदिल्लीमौसम

    Delhi Weather Update: IMD ने दिया अच्छी बारिश का अपडेट, लेकिन दिल्ली-NCR में खिली तेज धूप

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • lok saba
    election 2024Lok Sabha Election 2024उत्तर प्रदेश

    अखिलेश यादव बोले- मानसून के बाद सर्दियों का भी ऑफर आएगा; यूपी सरकार पर कसा तंज

    July 22, 2024
    By hinditvnews
  • Lok Nayak Hospital
    hospitalदिल्ली

    Delhi: जीटीबी में मरीज की हत्या के बाद भी अस्पतालों की सुरक्षा व्यवस्था लचर, कहीं भी नहीं दिखी अतिरिक्त चौकसी

    July 17, 2024
    By hinditvnews
  • dehli
    दिल्ली

    Coaching Center Case : हाईकोर्ट की दिल्ली पुलिस को फटकार, कहा- महत्वपूर्ण समय नष्ट किया, कार्यप्रणाली पर सवाल

    August 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ayog
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल पंचायत चुनाव: बूथ के बाहर हुड़दंग पर जेल और जुर्माना

  • Shiv
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पुलिस कांस्टेबल का स्टेट काडर बनाने का विधेयक राष्ट्रपति को मंजूरी के लिए भेजा

  • Rohtang
    HoroscopemanalinahanNetflixOTTWeatherकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: रोहतांग दर्रा के साथ ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी शुरू

Timeline

  • June 17, 2026

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

  • June 17, 2026

    Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

  • June 17, 2026

    IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

  • June 17, 2026

    18th BML Munjal Awards for 'Business Excellence Through Learning and Development'

  • June 17, 2026

    International Schools Partnership (ISP) India Announces Strategic Collaboration with the Office of Admissions and Outreach, O.P. Jindal Global University

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • How Saya Gold Avenue Became One Of Ncr's Most Coveted Residential Addresses

    How Saya Gold Avenue Became One of NCR's Most Coveted Residential Addresses

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Blue Dart Marks 30 Years of Aviation Operations, Powering Speed, Reliability and Network Certainty

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Iba Highlights Beverage Industry's Growing Role In Waste Management And Recycling

    IBA Highlights Beverage Industry's Growing Role in Waste Management and Recycling

    By hinditvnews
    June 17, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.