Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

उत्तराखण्ड
Home›उत्तराखण्ड›बदल गया हल्द्वानी का जोशी विहार… छह साल में पलायन कर गई 60 हिंदू फैमिली, बचे परिवार भी अगले महीने छोड़ देंगे अपना घर

बदल गया हल्द्वानी का जोशी विहार… छह साल में पलायन कर गई 60 हिंदू फैमिली, बचे परिवार भी अगले महीने छोड़ देंगे अपना घर

By hinditvnews
February 26, 2024
410
0
Joshi Vihar

बरेली रोड पर मंडी गेट के ठीक सामने शनि बाजार को सड़क जाती है। रेलवे फाटक से 200 मीटर पहले एक रास्ता जोशी विहार कालोनी को जाता है। इस कालोनी में एंट्री करते ही बड़ा सा प्रवेश द्वार बना है जिस पर लिखा है- रजा गेट न्यू फ्रेंड्स कालोनी। यह गेट कुछ साल पहले तब बना जब मुस्लिम समुदाय के लोगों का बसना शुरू हुआ।हल्द्वानी। बनभूलपुरा के आसपास का क्षेत्र भी डेमोग्राफिक चेंज की जद में आ चुका है। शनि बाजार क्षेत्र से सटे जोशी विहार में रामपुर, पीलीभीत व स्वार के मुस्लिमों की बसासत बढ़ती जा रही है। आलम ये है कि पिछले छह वर्ष में 60 हिंदू परिवार जोशी विहार से पलायन कर चुके हैं। इस कालोनी में मात्र तीन हिंदू परिवार बचे हैं। इन्होंने भी अपने मकानों का सौदा कर दिया है और अगले महीने मकान छोड़कर चले जाएंगे।

बरेली रोड पर मंडी गेट के ठीक सामने शनि बाजार को सड़क जाती है। रेलवे फाटक से 200 मीटर पहले एक रास्ता जोशी विहार कालोनी को जाता है। इस कालोनी में एंट्री करते ही बड़ा सा प्रवेश द्वार बना है, जिस पर लिखा है- रजा गेट न्यू फ्रेंड्स कालोनी । यह गेट कुछ साल पहले तब बना, जब मुस्लिम समुदाय के लोगों का बसना शुरू हुआ।

गेट से अंदर घुसते ही सड़क के दोनों ओर बने मकानों में मुस्लिम समुदायों के लोग रहते हैं। यहां से अंदर पहुंचने पर जोशी, नैनवाल, साहू व गुप्ता परिवार रहते थे, जो अब यहां से पलायन कर गढ। जोशी विहार में अब तीन जोशी परिवार ही बचे हैं। बाकी 60 परिवार छह साल में पलायन कर चुके हैं। मुस्लिम समुदाय के 150 परिवार स्थानीय निवासी बन गए हैं। इनके पास आधार कार्ड समेत सभी दस्तावेज व जमीन की रजिस्ट्री भी है। अब तो सत्ता भी इनके हाथ में है।

वर्ष 2018 में नगर निगम में आए वार्ड 59 के निवर्तमान पार्षद रईस अहमद हैं। इससे पहले मनोज मठपाल ग्राम प्रधान थे। यहां रहने वाले देवेंद्र जोशी बताते हैं कि उनके दादा ने यहां जमीन खरीदी थी। बाद में हिंदू परिवार बसे। उनके दादा ने जरूरतमंद लोगों को कम दाम पर जमीन उपलब्ध कराईं। उस जमीन को लोगों ने कुछ बाहरी लोगों को बेचना शुरू कर दिया। कई लोग मजबूरी में जमीन औने-पौने दाम पर बेचकर गए।

ये रहा है जोशी विहार का इतिहास

वर्ष 1954 में अल्मोड़ा जिले के ग्राम धनखोली निवासी रामदत्त जोशी व देवीदत्त जोशी हल्द्वानी आए थे। दोनों भाइयों ने मिलकर गौजाजाली क्षेत्र के पास कई एकड़ जमीन खरीदी और कालोनी का नाम रखा जोशी विहार। रामदत्त व देवीदत्त दोनों के पांच-पांच बेटे हुए।

बच्चे अलग हुए तो जमीन के कई हिस्से हो गए। कई भाइयों ने जमीन बेचना शुरू कर दिया। पिछले छह साल में यहां डेमोग्राफिक चेंज हुआ। रामपुर से आए मलिक नाम के एक व्यक्ति ने सबसे पहले एक मकान खरीदा। बाद में मुस्लिम समुदाय के बसने का दायरा बढ़ता गया। आज 150 मुस्लिम परिवार यहां रह रहे हैं।

कुछ ने लालच में बेची जमीन, बाकी की मजबूरी

लोगों के पलायन के पीछे दो कारण हैं। पहला- कुछ लोगों ने लालच में जमीन बेच दीं। दूसरा कारण लोगों के पास जमीन बेचने की मजबूरी हो गई। जिन लोगों ने यहां पर एक लाख की जमीन खरीदी, वह बाद में एक करोड़ की बेच गया। अधिकांश लोग गंदगी व मुस्लिम समुदाय के बढ़ने पर जमीन बेचकर चले गए। भाजपा से जुड़े व पूर्व ग्राम प्रधान मनोज मठपाल बताते हैं कि यहां जमीन 4500 रुपये स्क्वायर फीट के हिसाब से बिक रही है।

50 लाख में किया मकान सौदा

रामदत्त जोशी के पोते व भुवन जोशी के बेटे देवेंद्र जोशी कहते हैं कि कौन अपना घर बेचना चाहता है। शनि बाजार से आने वाला नाला बरसात में उफान पर आता है। जिसमें मांस व गंदगी बहकर घर के आगे आ जाती है। घर छोड़ना उनकी मजबूरी हो गई है। 50 लाख में पुस्तैनी जमीन व घर बेच दिया।

डेमोग्राफिक चेंज हुआ है तो इसे दिखवाया जाएगा। लोग यहां से क्यों गए, इस संबंध में लोगों से बातचीत करेंगे। – पारितोष वर्मा, एसडीएम

हमारा काम लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन करना है। यह काम पूरे जिले में चल रहा है। समय-समय पर चेकिंग की जाती है। जोशी विहार में रहने वाले लोगों का सत्यापन किया जाएगा। –

Share :
Tagsnainitalहल्द्वानी
Previous Article

देहरादून के बाद पंतनगर से भी हवाई ...

Next Article

केदारनाथ की गुफा, लक्षद्वीप की Sea बीच; ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Curfew
    उत्तराखण्ड

    Haldwani Update: बनभूलपुरा क्षेत्र में आज से कर्फ्यू खत्म, DM ने जारी किया आदेश; अब ऐसे हैं हालात

    February 20, 2024
    By hinditvnews
  • Nainital
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में यह सीट बनी थी कांग्रेस का गढ़, पर पिछले दो चुनावों से हिलने लगा सियासी किला; क्या इस ...

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Voter Card
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड में 1.77 लाख मतदाता पहचान पत्र निरस्त, दून में सबसे ज्यादा लोग वोटर लिस्ट से हुए बाहर; जानें क्या ...

    February 8, 2024
    By hinditvnews
  • Sunil
    उत्तराखण्ड

    सुनील शेट्टी ने लिया जंगल सफारी का आनंद, जिप्सी चालकों की मुराद पूरी

    April 28, 2025
    By hinditvnews
  • Nainital High Court
    उत्तराखण्ड

    मुकेश बोरा का अरेस्टिंग स्टे हाईकोर्ट से खारिज, गिरफ्तारी के लिए पांच टीमों का गठन; पढ़ें क्या है पूरा मामला

    September 19, 2024
    By hinditvnews
  • Haldwani Violence
    उत्तराखण्ड

    Haldwani Violence: हल्द्वानी के बवाल में छह की मौत, उपद्रवियों को गोली मारने के आदेश; बाजार-स्कूल बंद

    February 9, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • CM SUKHU HIMACHAL
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal Cabinet खाली रहेंगे मंत्रियों के पद

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हाईकोर्ट सख्त: मेडिकल दावों के निपटारे के लिए 3 दिन में अतिरिक्त डॉक्टर तैनात करने के आदेश

  • Weather update
    manaliकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालामंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: चोटियों पर हिमपात से प्रदेश में कड़ाके की ठंड

Timeline

  • October 13, 2026

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

  • October 13, 2026

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

  • October 13, 2026

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

  • October 13, 2026

    कर्णप्रयाग: भाजपा की बढ़ी मुश्किलें, अस्पताल से स्कूल तक आंदोलन

  • October 13, 2026

    देहरादून: वशीकरण के नाम पर ठगी, फर्जी दस्तावेजों से खाते खुलवाने की तैयारी

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Akshay

    अक्षय कुमार केस: एमएनएस नेता रिहा, कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं हुआ

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in

    जयपुर: पूर्व सांसद के बेटे की संदिग्ध मौत, पत्नी पर हत्या का आरोप

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Yogi

    UP: बरेली में सीएम योगी बोले- अब यूपी सुरक्षित, ग्राम प्रहरियों को सौगात

    By hinditvnews
    October 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.