Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

manaliWeatherकिन्नौरकुल्लूमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›manali›बर्फबारी से ठिठुरे हिमाचलवासी, 4 दिन तक खराब रहेगा मौसम

बर्फबारी से ठिठुरे हिमाचलवासी, 4 दिन तक खराब रहेगा मौसम

By hinditvnews
November 28, 2023
540
0
Fresh snow

Himachal Weather: बर्फबारी से ठिठुरे हिमाचलवासी, बारिश और बढ़ाएगी ठंड; 4 दिन तक खराब रहेगा मौसम

Himachal Weather Today हिमाचल प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राजधानी शिमला में सोमवार को ठंड काफी ज्यादा रही। शहर में दिसंबर जैसी ठंड नवंबर में ही देखने को मिल रही है। आने वाले समय में शहर में मौसम का तापमान और ज्यादा गिर सकता है। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है।

HIGHLIGHTS

  1. बर्फबारी से ठिठुरे हिमाचलवासी, बारिश और बढ़ाएगी ठंड
  2. आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना
  3. नवंबर में ही पड़ रही दिसंबर जैसी ठंड

 शिमला। Himachal Weather Today: हिमाचल प्रदेश के ऊंचे स्थानों पर कड़ाके की ठंड पड़ रही है। पर्वतीय क्षेत्रों में हो रही बर्फबारी ने लोगों की परेशानियां बढ़ा दी है।

राजधानी शिमला में सोमवार को ठंड काफी ज्यादा रही। शहर में ठंड बढ़ने से लोग भी गर्म कपड़ों में लिपटे दिखे। मौसम विभाग ने आगामी चार दिनों तक बारिश की संभावना जताई है। ऐसे में सोमवार को वर्षा तो नहीं हुई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे।

नवंबर में ही पड़ रही दिसंबर जैसी ठंड

शहर में ठंडी हवाएं चलने से मौसम काफी ठंडा हो गया। सोमवार को रिज मैदान पर लोग ही नहीं बल्कि पर्यटक भी जैकेट व स्वेटर में दिखे। बीते दिनों शहर में दोपहर के समय अच्छी धूप खिलती रही है, लेकिन सोमवार को बादल छाने की वजह से ठंड बढ़ रही।

शहर के बाजार में भी छोटे बच्चों से लेकर सभी महिलाएं कोटी व शाल में दिखीं। वहीं कई लोग बाजार में खुले आसमान के नीचे आग सेंकते रहे। शहर में दिसंबर जैसी ठंड नवंबर में ही देखने को मिल रही है। आने वाले समय में शहर में मौसम का तापमान और ज्यादा गिर सकता है।

नहीं थमेगा बर्फबारी का सिलसिला

चंबा सहित इसके अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे। दोपहर तक बादलों के बीच हल्की धूप भी खिलती रही, लेकिन शाम के समय मौसम का मिजाज और ज्यादा बदल गया। पहाड़ों की ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात वहीं माध्यम व निचले क्षेत्रों में बूंदाबांदी होने के साथ ठंडी हवाएं चलीं।

snow

पहाड़ों की चोटियों पर ताजा हिमपात होने के साथ निचले क्षेत्रों में चली ठंडी हवाओं से चंबा ठंड की चपेट में आ गया है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार आगामी तीन से चार दिन तक पहाड़ों की चोटियों पर बर्फबारी व मैदानों में वर्षा के साथ ठंडी हवाएं चलने की संभावना है।

रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजुम दर्रों में हो रहा बर्फबारी

हिमाचल के रोहतांग, बारालाचा, शिंकुला व कुंजुम दर्रों में सोमवार सुबह से हिमपात (Snowfall in Himachal) हो रहा है। शाम तक करीब चार इंच ताजा हिमपात हुआ है। इस कारण रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद है।

दिन में मनाली में हल्की वर्षा हुई। अन्य क्षेत्रों में बादल छाए रहे और शीतलहर चली। प्रदेश में हाड़ कंपा देने वाली ठंड पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ का असर 28 नवंबर को भी रहेगा और हिमपात व वर्षा की संभावना है।

जमने लगे झरने व नाले

जनजातीय जिला लाहुल स्पीति सहित मनाली के ऊंचाई वाले ग्रामीण क्षेत्रों में तापमान में भारी गिरावट आई है। तापमान लुढ़कने से जनजातीय जिला लाहुल स्पीति में प्राकृतिक झरने और पानी के स्रोत जमना शुरू हो गए हैं। पर्यटन स्थल सिस्सू के सामने बहने वाला झरना जम गया है।

गुफा होटल से कोकसर व ग्राम्फु तक के सभी नाले जमकर ठोस हो गए हैं। जिस्पा घाटी के तिनो, छिका, रारिक, योचे, दारचा समदो में प्राकृतिक झरने जम गए है। रात को तापमान माइनस 10 डिग्री से नीचे पहुंच रहा है।

 

Share :
Tagsnew of himachal weathernews of kullunews of manalinews of shimlanews of spitiweather update of himachal pradesh
Previous Article

UP Weather Update: बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई ...

Next Article

CM Sukkhu:बेबी इन्फ्लूएंजा पर प्रदेश सरकार की ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Sukkhu
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आयाराम-गयाराम और धनबल की राजनीति करने वालों ने देवभूमि के जनादेश से धोखा किया

    March 23, 2024
    By hinditvnews
  • Crime,scene,tape,with,blurred,forensic,law,enforcement,background,in
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिमला जिले के चौपाल क्षेत्र में स्कूल की 11 छात्राओं से छेड़छाड़

    June 20, 2024
    By hinditvnews
  • Sukkhu
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: सीएम सुक्खू के निशाने पर कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वाइन करने वाले बागी विधायक

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Congress
    शिमलाहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: तीन-तीन प्रत्याशियों का पैनल भेजेगी कांग्रेस

    June 12, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जुब्बल में सड़क से 300 मीटर गहरी खाई में गिरी कार

    January 10, 2024
    By hinditvnews
  • Forest Fire
    चंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Forest Fire: हिमाचल में 24 घंटों में 29 और जंगलों में लगी आग

    June 3, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Mashroom
    सोलनहिमाचल प्रदेश

    मानसून में मशरूम

  • Dalai
    धर्मशालाहिमाचल प्रदेश

    धर्मशाला: कैलाश सत्यार्थी बोले– मैक्लोडगंज को ‘दलाई लामा तीर्थ स्थल’ नाम देने की मांग

  • Court Shimla 4c1e8264d54fffe1c92f9f0790555eea
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: पूर्व डीजीपी कुंडू मामले में निशांत की याचिका खारिज

Timeline

  • October 31, 2026

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

  • October 31, 2026

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

  • October 31, 2026

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

  • October 31, 2026

    Manipal University Jaipur Celebrates Day 1 of its Grand 13th Convocation; Over 4,100 Students Conferred Degrees Across Two-Day Ceremony

  • October 31, 2026

    Varun Dhawan is the 'Sizzl'ing Face of Licious

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    Kasturba Hospital, Manipal wins FICCI Healthcare Excellence Award 2026 for Excellence in Community Engagement

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    Kauvery Hospital Launches a Comprehensive Suite of Advanced ECMO and Multiorgan Life Support Services

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand a Chance to Win a Motorcycle

    From Dream to Reality: This Diwali, Test Ride a Jawa, Yezdi or BSA and Stand ...

    By hinditvnews
    October 31, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.