Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›मंडी शिवधाम: मार्च से निर्माण शुरू, बनेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग

मंडी शिवधाम: मार्च से निर्माण शुरू, बनेगा देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग

By hinditvnews
February 27, 2025
302
0
Mandi

Mandi Shivdham: मार्च में शुरू होगा मंडी शिवधाम का निर्माण, देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग बनेगा

हिंदी टीवी न्यूज़, शिमला Published by: Megha Jain Updated Thu, 27 Feb 2025

प्रदेश की छोटी काशी मंडी में भव्य शिवधाम बनाने का कार्य ढाई साल बाद अगले महीने से शुरू होने जा रहा है।

हिमाचल प्रदेश की छोटी काशी मंडी में भव्य शिवधाम बनाने का कार्य ढाई साल बाद अगले महीने से शुरू होने जा रहा है। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम (एचपीटीडीसी) ने शिवधाम के 12 ज्योतिर्लिंग की प्रतिकृति संरचनात्मक निर्माण, साइट विकास और ज्योतिर्लिंग के कनेक्टिविटी रोड के लिए करीब 31.5 करोड़ का नया टेंडर आमंत्रित किया है। अब 5 मार्च को शिवधाम निर्माण के लिए नए सिरे से टेंडर खुलेंगे। अभी तक शिवधाम में पांच ज्योतिर्लिंगों का निर्माण हो गया है। सात ज्योतिर्लिंग अभी और विकसित किए जाने हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने 27 फरवरी, 2021 को कांगणीधार (मंडी) में शिवधाम ड्रीम प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया था। पहले चरण में करीब 50.22 करोड़ के बजट का प्रावधान रखा गया।

महाराष्ट्र की कंपनी ने करीब एक साल में साढ़े नौ हेक्टेयर क्षेत्र में त्रियम्बकेश्वर, मल्लिकार्जुन, ओमकारेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर ज्योतिर्लिंग का ढांचा तैयार किया। छठे, सातवें और आठवें ज्योतिर्लिंग के मंदिरों के भवन का आधारभूत ढांचा 60 फीसदी ही तैयार हो पाया था कि कंपनी के खिलाफ अनियमितताएं पाई गईं। सितंबर 2022 से निर्माण कार्य ठप पड़ा है। अगस्त 2024 में इस पूरे प्रोजेक्ट के दोबारा से टेंडर लगाए गए। लेकिन कंपनियों के आपसी विवाद और दस्तावेजों में खामियों के कारण अब अदालत के आदेश पर टेंडर प्रक्रिया दूसरी बार भी रद्द कर दी गई। अब निगम ने इस पूरे प्रोजेक्ट का टेंडर नए सिरे से किया है। एचपीटीडीसी के महाप्रबंध अनिल तनेजा ने बताया कि शिवधाम प्रोजेक्ट के टेंडर 5 मार्च खोलकर आवंटित किए जाएंगे।

भव्य दिव्य शिव धाम, बेजोड़ होगा स्वरूप
शिवधाम में प्रवेश के लिए कैलाश द्वार पर भगवान गणेश की भव्य प्रतिमा पर मंडी कलम चित्रशैली और काष्ठकुणी शैली की झलक भी दिखेगी। शिव वंदना के नाम से ओरिएंटेशन सेंटर होगा। गंगा कुंड, मानसरोवर कुंड, मोक्ष पथ, बिल्वपत्र कुंड, रुद्रा और डमरू मंडल सहित शिव स्मृत्ति म्यूजियम तथा एक बड़ा शिवलिंग स्थापित होगा। शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन भी करवाए जाएंगे। माता पार्वती और कार्तिकेय की प्रतिमाएं भी होंगी। शिवलिंग बनने के बाद शहर के लोगों के लिए यह आस्था का प्रमुख केंद्र बन जाएगा।

देश का दूसरा सबसे ऊंचा शिवलिंग बनेगा
देश में सबसे ऊंचा शिवलिंग केरल के तिरुवनंतपुरुम में माहेश्वरम श्रीशिवा पार्वती मंदिर में है। इसकी ऊंचाई 111.2 फीट है। इससे कम 108 फीट का शिवलिंग भूतेश्वर महादेव मंदिर छत्तीसगढ़ में है। मंडी के शिवधाम में 108 फीट ऊंचा शिवलिंग बनेगा। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से मंडी देश-दुनिया की धार्मिक-सांस्कृतिक पर्यटन मानचित्र पर उभरेगा।
Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsmandi newsshimla news
Previous Article

MC Shimla Budget Live: 24 घंटे पानी, ...

Next Article

Himachal: HPRCA: 1,423 पदों की भर्ती अटकी, ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • weadher
    Weatherपंजाब

    औद्योगिक क्षेत्र बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ (बीबीएन) के उद्योगपति बिजली शुल्क में बढ़ोतरी के अलावा प्रदेश में ट्रांसपोर्टेशन के अधिक खर्चे और यूनियनों ...

    January 24, 2024
    By hinditvnews
  • Rekha
    उत्तराखण्ड

    उत्तराखंड: कामकाजी महिलाओं के लिए सात हॉस्टल, बजट स्वीकृत, जानें कब होंगे तैयार

    March 26, 2025
    By hinditvnews
  • Kangra Tea
    कांगड़ाहिमाचल प्रदेश

    International Tea Day: अब पालमपुर से बिकेगी कांगड़ा चाय, बेयर हाउस की तैयारी

    May 21, 2025
    By hinditvnews
  • Download (84)
    हिमाचल प्रदेश

    Gucchi Mushroom: अब कमरे में भी तैयार हो सकेगी गुच्छी, खुंब निदेशालय का पांच साल बाद शोध हुआ सफल

    March 12, 2024
    By hinditvnews
  • Shimla
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Snowfall: सड़कों पर बर्फ जमने से शिमला में थमी वाहनों की रफ्तार, गिरते-फिसलते गंतव्य तक पहुंचे लोग

    February 2, 2024
    By hinditvnews
  • Aachar
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाकर भाजपा और माकपा ने निर्वाचन अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

    March 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Himachal High Court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: मेन्यू-बिल में बताएं पनीर असली है या एनालॉग, हाईकोर्ट का आदेश

  • Tara
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: ताराहॉल के पास दो वाहनों की टक्कर, ट्रैफिक वन-वे

  • Buransh
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal: बदल रहा मौसम, सेब पौधों पर पत्ते और बुरांश में खिल गए फूल

Timeline

  • October 6, 2026

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

  • October 6, 2026

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

  • October 6, 2026

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

  • October 6, 2026

    Ai+ Smartphone Drops Big Billion Days Pricing Across the Nova and Pulse Series

  • October 6, 2026

    Sapthagiri NPS University Launches Its First Agentic AI Programme in Collaboration with Google

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods of the Festive Season to Life in New 'Feel it All' Campaign

    Crocs Teams up with KL Rahul & An Eclectic Cast to Bring the Many Moods ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    RediClinic Achieves 26x Revenue Growth in Just 8 Months, Sets New Benchmark for D2C Hypergrowth

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier for MSMEs

    IFQM Symposium 2026: Quality Must Move from Understanding to Adoption to Become a Force Multiplier ...

    By hinditvnews
    October 6, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.