Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Chandigarh Newsपंजाब
Home›Chandigarh News›मनरेगा संशोधन के खिलाफ प्रस्ताव पास, कांग्रेस का हंगामा

मनरेगा संशोधन के खिलाफ प्रस्ताव पास, कांग्रेस का हंगामा

By hinditvnews
December 31, 2025
56
0
Maan

पंजाब विधानसभा विशेष सत्र: मनरेगा के संशोधन बिल के खिलाफ प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास, कांग्रेस का हंगामा

हिंदी टीवी न्यूज एजेंसी,चमोली। Published by: Megha Jain Updated Wed, 31 Dec 2025

सदन में मनरेगा के संशोधन बिल के खिलाफ संसदीय मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने जो प्रस्ताव रखा था, उस पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने विचार रखते हुए इस विरोध प्रस्ताव का समर्थन किया। स्पीकर ने अन्य विधायकों की राय पूछने के बाद इस विरोध प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया।

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मंगलवार को मनरेगा के संशोधन बिल के खिलाफ सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। आप और कांग्रेस के विधायकों ने इस प्रस्ताव पर सहमति जताई।

कांग्रेस विधायकों ने मुख्यमंत्री समेत आप विधायकों को ऑफर दिया कि वे इस मसले पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन करें, वे उनके साथ चलेंगे। उधर सदन में बोलने का पर्याप्त समय न मिलने का आरोप लगाते हुए कांग्रेसी विधायकों ने वेल में आकर हंगामा किया। मुख्यमंत्री और स्पीकर उन्हें शांत करवाते हुए कार्यवाही को बाधित न करने का आग्रह करते रहे मगर उनका हंगामा जारी रहा। इस दौरान आप विधायक भी अपनी सीटों से उठकर कांग्रेसियों का विरोध करने लगे।

अंतत: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने कांग्रेसी विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को नेम कर सदन से बाहर जाने को कहा। इस पर खैहरा ने सदन में नारेबाजी शुरू कर दी। स्पीकर की चेतावनी के बावजूद जब वे नहीं माने तो स्पीकर ने उन्हें मार्शल की मदद से सदन से बाहर करवा दिया। उधर अन्य कांग्रेसी वेल में ही खड़े रहे। मुख्यमंत्री भगवंत मान के आग्रह पर वे अपनी सीटों पर बैठे और सदन की कार्यवाही फिर सुचारू हुई।

सदन में मनरेगा के संशोधन बिल के खिलाफ संसदीय मंत्री तरुणप्रीत सौंद ने जो प्रस्ताव रखा था, उस पर चर्चा के बाद मुख्यमंत्री ने अपने विचार रखते हुए इस विरोध प्रस्ताव का समर्थन किया। स्पीकर ने अन्य विधायकों की राय पूछने के बाद इस विरोध प्रस्ताव को सर्वसम्मति से पास कर दिया। इस प्रस्ताव को अब केंद्र सरकार को भेजा जाएगा। सदन में आम आदमी पार्टी के विधायक अपने-अपने हलकों से इस संशोधन बिल के खिलाफ मजदूरों से फार्म भरवाकर लाए थे। स्पीकर ने दावा किया कि सदन में लगभग 10 लाख फार्म पहुंचे हैं, जिन्हें केंद्र सरकार को भिजवा दिया जाएगा।

इससे पहले आप और कांग्रेसी विधायकों ने चर्चा के दौरान मनरेगा के संशोधन बिल के खिलाफ अपने विचार रखे। सदन में भाजपा के विधायक व कार्यकारी प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा ने कहा कि इस मसले पर पंजाब सरकार मजदूरों और पंजाबियों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहा कि यह बिल पूरे देश के लिए है, जिसमें मजदूरों की दिहाड़ी 100 दिन से बढ़ाकर 125 दिन कर दी गई है। इस योजना को प्रदेश में प्रभावशाली व ईमानदारी ढंग से लागू करवाने की जिम्मेदारी प्रदेश सरकारों की होती है मगर पंजाब सरकार इसका लाभ मजदूरों को नहीं दे पाई और न ही दो साल से इस योजना सोशल ऑडिट हुआ है।

मान सरकार पर भड़के शिवराज सिंह चौहान

पंजाब विधानसभा के विशेष सत्र में मनरेगा संशोधन बिल के खिलाफ प्रस्ताव लाने पर केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मान सरकार पर निशाना साधा है। चाैहान ने कहा कि संसद द्वारा पारित किसी कानून के खिलाफ राज्य विधानसभा में प्रस्ताव लाना संघीय ढांचे की मूल भावना के खिलाफ है।

संविधान ने संसद को कानून बनाने का अधिकार दिया है और उसे मानना केंद्र व राज्य, दोनों की जिम्मेदारी है। केवल विरोध के लिए विरोध करना न तो लोकतांत्रिक है और न ही संवैधानिक।

चाैहान ने कहा कि मैं हैरान हूं कि कुछ लोग किस कल्पना लोक में रहते हैं, देश की हकीकत से उनका कोई लेना-देना नहीं है। बिना मंत्री और कैबिनेट के काम चलने की बात कहना केवल भ्रम फैलाना है, मन में जो आया कह देना, जिम्मेदार राजनीति नहीं है।

मनरेगा खत्म करना केंद्र सरकार का गरीबों और दलितों के खिलाफ फैसला

स्पेशल सेशन के दौरान पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मनरेगा जैसी जनहितैषी योजना को खत्म कर केंद्र सरकार ने देश के गरीबों और मजदूर वर्ग की रोज़ी-रोटी छीन ली है। उन्होंने कहा कि मनरेगा कोई साधारण योजना नहीं, बल्कि करोड़ों गरीब परिवारों के लिए जीवन रेखा है।

पंचायत मंत्री तरुणप्रीत सिंह सौंद ने कहा कि भाजपा की नीतियां 100 प्रतिशत दलित विरोधी हैं और भाजपा दलित समाज का भरोसा पूरी तरह खो चुकी है। उन्होंने कहा कि जो पार्टी दलितों के अधिकारों को खत्म करती है, उसे दलित समाज से वोट मांगने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है।

मनरेगा को खत्म करने की साजिश: अरोड़ा

इस पर जवाब देते हुए कैबिनेट मंत्री व आप के प्रदेशाध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि संशोधन बिल मनरेगा को खत्म करने की बड़ी साजिश है। इससे प्रदेश पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ेगा। उन्होंंने कहा कि इस योजना के तहत अभी तक केंद्र सरकार ने पंजाब के 350 करोड़ रुपये रोक रखे हैं, जब मजदूरों को दिहाड़ी ही नहीं मिलेगी तो वे काम क्यों करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने भी इस प्रस्ताव पर केंद्र सरकार को जमकर घेरा।

 

 

Share :
Tagschandigarh newshindi newsPunjab Assembly special session today resolutio against MNREGA amendment billpunjab news
Previous Article

IBPS परीक्षा घोटाला: सॉल्वर से नौकरी पाने ...

Next Article

अमृतसर टेंडर घोटाले में बड़ी कार्रवाई, 7 ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Maan
    Chandigarh Newsपंजाब

    Punjab: विभिन्न जिलों में इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन और ट्रस्टी नियुक्त

    February 25, 2025
    By hinditvnews
  • Bihari
    उत्तर प्रदेश

    मथुरा: बांकेबिहारी के दर्शन में उमड़ी भीड़, पांच महिलाएं बेहोश

    February 17, 2025
    By hinditvnews
  • Himachal Weather News With Hindi TV News channel
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Weather: छह जिलों में सामान्य से 100 फीसदी कम बारिश

    October 23, 2024
    By hinditvnews
  • Download
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal: हाईकोर्ट के फैसले पर सीपीएस से वापस लीं गाड़ियां;

    November 14, 2024
    By hinditvnews
  • Jagjeet
    पंजाब

    Farmers Protest: कल खनौरी बॉर्डर पर महापंचायत

    January 3, 2025
    By hinditvnews
  • cbi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bribe Case: रवि आनंद के पास 19.67 लाख की अवैध संपत्ति का खुलासा

    May 19, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Shimla Mosque Dispute news hindi tv news channel
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla: मुस्लिम पक्ष अवैध निर्माण गिराने को तैयार, एमसी शिमला आयुक्त को पत्र सौंपा

  • 1500rs
    हिमाचल प्रदेश

    HP 1500 Rupees Scheme : पंद्रह सौ रुपये के फार्म जमा करने के लिए लगी लाइनें, इतनी महिलाओं को मिली पहली किस्त

  • River Rafting in Himachal
    Himachal Tourists placesTourists in Himachalहिमाचल प्रदेश

    Kullu Rafting Update: पर्यटकों के लिए खुशखबरी!

Timeline

  • March 12, 2026

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of Trusted Quality

  • March 12, 2026

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare Infrastructure

  • March 12, 2026

    Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

  • March 12, 2026

    AdvantageClub.ai Celebrates 100 Global Women HR Leaders Driving Workplace Transformation

  • March 12, 2026

    The Caravel Group, International Maritime Institute (IMI), and Fleet Management Celebrate Significant Progress on the 1st Anniversary of Working Together as One to Train a New Generation of Future-Ready Seafarers

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Gold Winner Expands Legacy With Launch Of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise Of Trusted Quality

    Gold Winner Expands Legacy with Launch of New Edible Oil Range, Strengthening Its Promise of ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, Ai Powered Health Screening System Built To Expand Preventive Healthcare Infrastructure

    Kody Technolab Ltd. Launches Medigo Robot, AI-powered Health Screening System Built to Expand Preventive Healthcare ...

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Media OutReach Newswire Launches Schema Markup to Boost PR Visibility in the Age of AI

    By hinditvnews
    March 12, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.