यूपी कैबिनेट: ट्रांसफर पॉलिसी समेत 11 बड़े फैसले, पार्किंग नियम भी बदले

यूपी कैबिनेट के फैसले: नई स्थानांतरण नीति सहित कैबिनेट ने लिए 11 महत्वपूर्ण फैसले, पार्किंग के लिए बने नए नियम
हिंदी टीवी न्यूज़, लखनऊ Published by: Megha Jain Updated Tue, 06 May 2025
UP Cabinet decisions: यूपी कैबिनेट की एक महत्वपूर्ण बैठक मंगलवार को हुई। बैठक में 11 फैसलों पर मुहर लगी। इसकी जानकारी सुरेश खन्ना ने पत्रकार वार्ता के जरिए दी।
यूपी कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक आज हुई। बैठक के बाद हुई पत्रकार वार्ता में मंत्री सुरेश खन्ना ने इस बैठक के महत्वपूर्ण फैसलों के बारे में जानकारी दी। कैबिनेट के फैसलों में प्रदेश में पार्किंग का स्थान तय करने पर चर्चा हुई। कैबिनेट ने फैसला लिया कि उत्तर प्रदेश के सभी नगर निगमों में एक समान पार्किंग नियम लागू किए जाएंगे। इसके साथ ही साथ प्रदेश में कर्मचारियों के तबादलों की नई नियमों की घोषणा की गई।