Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

शिमलासोलनहिमाचल प्रदेश
Home›हिमाचल प्रदेश›शिमला›शिमला-धर्मपुर रूट का मामला: नशे में धुत्त होकर दौड़ा रहा था बस

शिमला-धर्मपुर रूट का मामला: नशे में धुत्त होकर दौड़ा रहा था बस

By hinditvnews
November 6, 2024
333
0
hrtc

शिमला-धर्मपुर रूट का मामला: नशे में धुत्त होकर दौड़ा रहा था बस, पुलिस के हवाले किया एचआरटीसी चालक

हिंदी टीवी, शिमला Published by: Megha jain Updated Wed, 06 Nov 2024

शिमला-धर्मपुर रूट पर एचआरटीसी बस का ड्राइवर नशे में धुत होकर बस चला रहा था। कंडक्टर को शक हुआ तो उसने अधिकारियों को सूचित किया। जिसके बाद एचआरटीसी ने चालक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देते हुए ढली पुलिस के हवाले कर दिया है।

एचआरटीसी बस का चालक शराब के नशे में बस चलाते हुए पकड़ा गया है। चालक के नशे में होने की भनक लगते ही बस कंडक्टर ने मामले की सूचना निगम के उच्च अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही एचआरटीसी की टीम ने मौके पर पहुंचकर बस को दूसरे चालक के माध्यम से शिमला पहुंचाया। इसके बाद चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया। एचआरटीसी के डिप्टी डिविजनल मैनेजर ने इस संबंध में पुलिस में लिखित में शिकायत है। जानकारी के अनुसार शिमला-धर्मपुर रूट पर सुबह 10:00 बजे एचआरटीसी की बस रवाना हुई और दोपहर करीब 1:30 बजे बस धर्मपुर पहुंची। यहां से बस करीब 2:30 बजे शिमला के रवाना हुई। इस दौरान बस में करीब छह यात्री सवार थे। कुछ देर बाद चालक कुछ अजीब हरकतें करने लगा, इस पर कंडक्टर पंकज को शक हुआ और उन्होंने मामले की जानकारी अड्डा इंचार्ज को दी।

सूचना मिलते ही बस को तुरंत वहीं पर रुकवा दिया गया और अड्डा इंचार्ज देवीचंद तथा सब इंस्पेक्टर संजूराम को मौके लिए भेजा। इनके साथ एक चालक को भी भेजा गया जिससे बस को शिमला लाया जा सके। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर चालक को ड्यूटी से हटाया और अतिरिक्त चालक के जरिये बस को शिमला लाया गया। एचआरटीसी ने चालक के खिलाफ पुलिस में लिखित शिकायत देते हुए ढली पुलिस के हवाले कर दिया है।

पंद्रह दिन में दूसरा मामला
चालक के खिलाफ विभागीय जांच भी बैठा दी है। विभागीय जांच की रिपोर्ट मिलते ही चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पूरे मामले से चालक पर सस्पेंशन की तलवार लटक गई है। पंद्रह दिन में नशे में बस चलाने का यह दूसरा मामला सामने आया है। इससे पहले शिमला-शोघी-सरी रूट पर भी चालक पर नशे में गाड़ी चलाने के आरोप लग चुके हैं। इस मामले में लोगों ने बस को रुकवाया था और इसके बाद मामला एचआरटीसी के पास पहुंचा। हालांकि इस मामले में चालक मौके से फरार हो गया था। एचआरटीसी ने चालक को सस्पेंड कर दिया था।

शिमला-धर्मपुर रूट पर चालक का शराब पीकर गाड़ी चलाने का मामला सामने आया था। इसकी सूचना मिलते ही अतिरिक्त चालक के साथ टीम को मौके पर भेजा गया और बस को शिमला लाया गया। चालक को पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले को लेकर विभागीय जांच बैठा दी है। इसकी रिपोर्ट आने के बाद चालक के खिलाफ कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नशे में सवारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी- विनोद कुमार शर्मा, डीडीएम, शिमला डिपो

Share :
Tagshimachal pradeshhindi newsshimla newsShimla-Dharampur route case HRTC driver was driving the bus while drunk handed over to the police
Previous Article

Himachal Weather: इस दिन से बदलेगा हिमाचल ...

Next Article

Himachal News: आठ महीने में बना दीं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal high court
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: पेंशन के मौद्रिक लाभ जनवरी 2018 से देने की मंजूरी

    May 6, 2026
    By hinditvnews
  • Saif
    फ़िल्ममनोरंजन

    Saif Ali Khan Attack Case Live: ICU से बाहर आए सैफ, शरीर पर तीन जख्म

    January 17, 2025
    By hinditvnews
  • Paise
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आउटसोर्स कंप्यूटर शिक्षकों का वेतन-ईपीएफ अटका

    July 15, 2026
    By hinditvnews
  • Supreem court
    दिल्लीशिमलाहिमाचल प्रदेश

    सुप्रीम कोर्ट: ओबीसी मुख्यालय स्थानांतरण सरकार का नीतिगत फैसला

    February 10, 2026
    By hinditvnews
  • Different,parsleys:,curly,parsley,and,flat,parsley
    शिमलासिरमौरहिमाचल प्रदेश

    पार्सले बूटी की फसल से किसानों को मिलेगा लाभ, विदेश में भी मांग

    March 7, 2025
    By hinditvnews
  • Police
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Haryana: सोनीपत पुलिस की बड़ी कामयाबी, दो हत्याओं का आरोपी गिरफ्तार

    June 18, 2026
    By hinditvnews

You may interested

  • Weather
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल में कल से मौसम बदलेगा, 10 को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार

  • Rahul Gandhi
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: राहुल गांधी ने मुकेश अग्निहोत्री को फोन कर बंधाया ढांढस, कहा- आप हिम्मत रखें, दुख की इस घड़ी में कांग्रेस आपके साथ

  • Accident
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Shimla Accident: धामी-सुन्नी मार्ग पर ट्रक गिरा, दो भाइयों की मौत

Timeline

  • September 13, 2026

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre-Bookings Begin at Croma

  • September 13, 2026

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

  • September 13, 2026

    हरिद्वार: जेल अधीक्षक को लॉरेंस बिश्नोई के नाम से धमकी, महिला बंदी के पति पर आरोप

  • September 13, 2026

    देहरादून: हरीश रावत आलाकमान से करेंगे सभी पदों से इस्तीफे की पेशकश

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; iPhone 18 Pre Bookings Begin at Croma

    Best iPhone Deals: iPhone 17 Pro Drops to Rs. 69,990, Pro Max to Rs. 74,990; ...

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Congress 1

    हरियाणा: महिला कांग्रेस में जिला नेतृत्व की तलाश, 20 सितंबर तक संगठन सृजन अभियान

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Baby

    हरिद्वार: सड़क किनारे मिला नवजात, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस

    By hinditvnews
    September 13, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.