Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

कांगड़ाहिमाचल प्रदेश
Home›कांगड़ा›राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए की बड़ी घोषणा

राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह में सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए की बड़ी घोषणा

By hinditvnews
August 15, 2024
170
0
Cmsukhu

 सीएम सुक्खू ने कर्मचारियों-पेंशनरों के लिए की बड़ी घोषणा

हिमाचल प्रदेश का राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह देहरा में शहीद भुवनेश डोगरा मैदान में आयोजित किया गया। सुबह करीब 11:00 बजे मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। उन्होंने भव्य परेड का निरीक्षण किया और मार्च पास्ट की सलामी ली। परेड में पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट्स एंड गाइड की टुकड़ियां शामिल हुईं। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि देहरा में आजादी के बाद से पहली बार राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह आयोजित किया गया है। कहा कि हमारी सरकार ने नीतिगत फैसले लेते हुए एक ही साल में  करोड़ों रुपये का राजस्व प्राप्त किया।

राज्य की आर्थिक स्थिति धीरे–धीरे पटरी पर आ रही
सीएम ने कहा कि राज्य की आर्थिक स्थिति धीरे-धीरे पटरी पर आ रही है। इसमें समय लगेगा। कहा कि सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और हर परिवार को बसाना हमारा कर्तव्य है। बरसात खत्म होने के बाद इन परिवारों के लिए आपदा राहत पैकेज की घोषणा की जाएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतांत्रिक तरीके से चुनी गई प्रदेश सरकार को अस्थिर करने का प्रयास किया गया, उपचुनावों का आर्थिक बोझ डाला गया, विकास की गति रुकने का प्रयास किया गया। लेकिन जनता ने धनबल को हराकर जनबल का परचम लहराया। उन्होंने कहा कि आगामी 10 वर्षों में हिमाचल प्रदेश देश के समृद्ध साली राज्यों की सूची में शामिल होगा।

मुख्यमंत्री ने ये बड़ी घोषणाएं कीं
मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि इस वित्तीय वर्ष में 75 साल के पेंशनरों व पारिवारिक पेंशनरों को पूरा एरियर दिया जाएगा। कहा कि अगले वर्षों में चरणवद्व तरीके से कर्मचारियों की लंबित देनदारियों का भुगतान किया जाएगा। सुख शिक्षा योजना के तहत राज्य की विधवा, निराश्रित, तलाकशुदा, वा अक्षम माता-पिता के बच्चों को 18 वर्ष की आयु तक  एक हजार रुपये प्रति माह सहयोग राशि दी जाएगी। साथ ही इनके बच्चों को पीएचडी तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी। होस्टल न मिलने की स्थिति में पीजी में रहने के लिए तीन हजार रुपये प्रति माह दिए जाएंगे। पैंग बांध विस्तापितों के दावों का निपटारा प्राथमिकता पर किया जाएगा। जीएसटी लागू होने से पूर्व 10 से 15 हजार विरासत मामलों का समाधान होगा। सीएम ने  देहरा में बिजली बोर्ड और जल शक्ति विभाग के अधीक्षण अभियंता कार्यालय और बीएमओ कार्यालय खोलने की घोषणा की।

इनको मिला सम्मान
समारोह के दौरान हिमाचल गौरव, प्रेरणा स्रोत और विशिष्ट सम्मान पुरस्कार दिए गए। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पालमपुर के डॉ. राकेश कुमार, पद्मश्री महेश वर्मा और सुंदरनगर के सत्य प्रकाश शर्मा को प्रेरणा स्रोत सम्मान दिया गया। कुल्लू के केहर सिंह, सोलन के केशव राम, सहायक आयुक्त कर एवं आबकारी विभाग पूनम ठाकुर को हिमाचल गौरव पुरस्कार से नवाजा गया। केबीसी फेम शिमला के अरुणोदय शर्मा को विशिष्ट व डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं शासन विभाग को सिविल सेवा पुरस्कार दिया गया। इस दौरान सीपीएस आशीष बुटेल, पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष आरएस बाली, देहरा विधायक कमलेश ठाकुर, मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना, पुलिस महानिदेशक डाॅ. अतुल वर्मा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान सूचना एवं जन संपर्क विभाग के कलाकारों ने देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया। साथ ही  विभिन्न जिलों से आए कलाकारों की ओर से लोकनृत्यों की प्रस्तुतियां दी गईं।

 

Share :
Tagshimachal
Previous Article

देहरा में राज्यस्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह, सीएम ...

Next Article

हिमाचल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की सेवानिवृत्ति ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: बीएड की डिग्री फर्जी, अध्यापिका बर्खास्त, शिक्षा विभाग ने की कार्रवाई

    July 23, 2024
    By hinditvnews
  • Fraud
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal: सुल्तानपुर डाकखाना में 80 लाख रुपये का घपला और सामने आया, 3000 हजार पासबुकों की जांच बाकी

    February 9, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    सचिवालय कर्मचारी संगठनों के निशाने पर आए हिमाचल के मंत्री, कहा- गलत बयानबाजी करने के लिए मांगे माफी

    August 24, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    मणिमहेश यात्रा पर जा रहे श्रद्धालुओं की गाड़ी खाई में गिरी, चार की मौत

    August 28, 2024
    By hinditvnews
  • Kullu
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    Himachal : शर्मनाक! शिक्षक ने नाबालिग छात्राओं के साथ की गंदी हरकत, पॉक्‍सो एक्‍ट के तहत केस दर्ज; आरोपी फरार

    July 7, 2024
    By hinditvnews
  • Himachal Rain News Latest
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rains: बारिश बनी ‘जी का जंजाल’, हिमाचल में 50 सड़कें बंद; चार जिलों में तेज वर्षा और तूफान का ...

    September 19, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • election
    election 2024हिमाचल प्रदेश

    तीन बजे तक नालागढ़ में सबसे अधिक 63 फीसदी मतदान, जानें अन्य सीटों का हाल

  • kollkata
    हिमाचल प्रदेश

    कोलकाता मामला: हिमाचल में भी चिकित्सक हड़ताल पर, अस्पतालों में स्वास्थ्य सेवाएं ठप

  • eudction
    eudctionहिमाचल प्रदेश

    बैचवाइज नियुक्त जेबीटी शिक्षकों के स्कूलों में फिर जांची जाएगी विद्यार्थियों की संख्या

Timeline

  • May 1, 2026

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

  • May 1, 2026

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

  • May 1, 2026

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest Corporate Gatherings

  • May 1, 2026

    Pride Hotels Limited Debuts its Second Hotel in NCR Region – Pride Premier Greater Noida

  • May 1, 2026

    Livasa Hospitals Appoints Kamal Kant Gambhir as Chief Financial Officer

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Easyshiksha Empowers Working Professionals To Upgrade Skills And Unlock High Paying Opportunities

    EasyShiksha Empowers Working Professionals to Upgrade Skills and Unlock High-Paying Opportunities

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Dudigital Global Limited Secures Cpv Services Contract From Embassy Of India, Kuwait

    Dudigital Global Limited Secures CPV Services Contract from Embassy of India, Kuwait

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Royal India Vacation Sets New Benchmark With 'vijay Parv 2026', Hosts One Of India's Largest Corporate Gatherings

    Royal India Vacation Sets New Benchmark with 'Vijay Parv 2026', Hosts One of India's Largest ...

    By hinditvnews
    May 1, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.