Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›कुल्लू›राज्य में भूस्खलन से 1292 सड़कें बंद, कुल्लू में छह लोग मलबे में दबे

राज्य में भूस्खलन से 1292 सड़कें बंद, कुल्लू में छह लोग मलबे में दबे

By hinditvnews
September 4, 2025
258
0
Himachal Weather

राज्य में छह नेशनल हाईवे सहित 1,292 सड़कें बंद

हिमाचल प्रदेश में गुरुवार को माैसम तो कुछ खुल गया लेकिन दुश्वारियां बरकरार हैं। राज्य में जगह-जगह भूस्खलन की घटनाएं लगातार हो रही हैं। राज्य में छह नेशनल हाईवे सहित 1,292 सड़कें बंद हैं। 2,809 बिजली ट्रांसफार्मर व 1,081 जल आपूर्ति योजनाएं भी प्रभावित हैं। चंबा जिले में 204, कुल्लू 225, मंडी 293, शिमला 216, सिरमाैर 91, सोलन 71 व कांगड़ा जिले में 53 सड़कें ठप हैं। बिजली-पानी की आपूर्ति और सड़कें ठप होने से ग्रामीण क्षेत्रों में मुश्किलें बढ़ गई हैं। राज्य के सरकारी-निजी स्कूल, काॅलेज, विवि, डाइट, तकनीकी संस्थान 7 सितंबर तक बंद रखे गए हैं लेकिन कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली नहीं होने से ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं हो पा रही हैं।

कुल्लू के इनर अखाड़ा बाजार में भूस्खलन से छह लोग मलबे में दबे, एक की माैत
तीन दिन के अंदर कुल्लू जिला मुख्यालय में भूस्खलन की चौथी घटना सामने आई है। गुरुवार सुबह भूस्खलन की चपेट में दो मकान और आ गए। एक की मौत हो गई है, जबकि तीन लोगों को बचा लिया गया। अभी भी छह लोग मलबे में दबे हैं। इसमें एक महिला भी शामिल है। पिछले कल हुई घटना के दोनों शव भी अभी मलबे में दबे हुए हैं। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह करीब 7:30 बजे कुल्लू में भूस्खलन हुआ। मलबे के साथ भारी चट्टानें गिरी हैं। इसकी चपेट में आने से इनर अखाड़ा बाजार में दो घरों में नुकसान हुआ। एनडीआरएफ ने रेस्क्यू अभियान चला रहा है। एक महिला और पांच कश्मीरी मजदूर अभी भी घर के अंदर मलबे के नीचे फंसे हुए हैं। एडीसी कुल्लू अश्विनी कुमार और एसडीएम निशांत कुमार मौके पर मौजूद हैं। 10 सितंबर तक ऐसा रहेगा माैसम
माैसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य के कुछ भागों में 10 सितंबर तक बारिश का दाैर जारी रहेगा। आज कुछ भागों में बारिश के आसार हैं। शिमला में भी रात से सुबह तक रुक-रुककर बारिश हुई।  बीती रात धर्मपुर में 74.6, करसोग 69.0, कसौली 67.0, कंडाघाट 59.0, नयना देवी 58.6, भुंतर 55.6, बिलासपुर 50.8, सराहन और शिमला 47.0, काहू 45.0, सोलन 44.4, मनाली 44.0, कुफरी 43.6, नारकंडा 42.0, बग्गी 41.5 व रोहड़ू में 40.0 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है।

मानसून में अब तक 343 लोगों की माैत,  5,319 मकान क्षतिग्रस्त
प्रदेश में जारी बारिश के बीच मानसून सीजन के दौरान अभी तक कुल 3,69,041.76 लाख रुपये की संपत्ति का नुकसान हो चुका है। प्रदेश में इस मानसून सीजन में 20 जून से 3 सितंबर तक 343 लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है। 398 लोग घायल हुए हैं। 43 लोग अभी भी लापता हैं। इस दौरान 160 लोगों की सड़क हादसों में मौत हुई है। बादल फटने, भूस्खलन, बाढ़ से अब तक 5,319 कच्चे-पक्के घरों, दुकानों को क्षति हुई है। 4,244 गोशालाएं भी क्षतिग्रस्त हुई हैं। 1,908 पालतु पशुओं की मौत हुई है।

धर्मपुर के बठोल में भूस्खलन, तीन घरों में आईं दरारें, करवाए खाली
सोलन जिले के धर्मपुर में बारिश के बाद बठोल गांव में भूस्खलन होने से तीन घरों में दरारें आ गईं । एहतियातन घरों को खाली करवा दिया गया है। यहां पर लगातार भूमि कटाव हो रहा है। इससे पूरे गांव को खतरा मंडराया हुआ है। लोगों के खेतों में भी गहरी दरारें पड़ गई हैं। धर्मपुर पंचायत के उप प्रधान अजय गरचा ने माैके पर पहुंचकर नुकसान का जायजा लिया।

ओच्छघाट में घर पर पहाड़ी से गिरी बड़ी चट्टान, छत तोड़ आंगन में अटकी
सोलन जिले के ओच्छघाट क्षेत्र में देर रात एक बड़ी चट्टान अचानक पहाड़ से खिसक कर सीधे एक दो मंजिला मकान पर गिर गई और छत को तोड़ती हुई आंगन में आकर अटकी। गनीमत रही कि यह चट्टान कुछ पेड़ों पर अटक गई, अन्यथा इसका कहर साथ लगते कई घरों पर टूट पड़ता और जानमाल का बड़ा नुकसान हो सकता था। सुबह जब ग्रामीणों ने चट्टान का आकार देखा तो सभी स्तब्ध रह गए। स्थानीय पंचायत प्रधान पूनम ने बताया कि उन्हें पहले ही इस चट्टान के खिसकने का आभास हो गया था, इसलिए रात को ही घर खाली कर दिया गया था। इसी सतर्कता ने पूरे परिवार की जान बचा ली। उन्होंने बताया कि यह घर किरण शर्मा का है। वहीं उनके साथ उनकी बेटी भी रहती थी, जागरुकता के कारण उनकी जान बच गई।

Share :
Tagsbreaking news himachalhindi tv newstoday kullu newstoday news himachal
Previous Article

जसप्रीत बुमराह या शोएब अख्तर, कौन है ...

Next Article

ओच्छघाट में घर पर पहाड़ी से गिरी ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Himachal Goverment News
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal News: हिमाचल सरकार ने एम्स को किया हिमकेयर के 10 करोड़ का भुगतान

    September 2, 2025
    By hinditvnews
  • himachal rain
    मंडीमौसमलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    Himachal Rain: हिमाचल में तबाही की बारिश में सात लोगों की मौत व दो लापता, 7 हाईवे सहित 1155 सड़कें ...

    September 3, 2025
    By hinditvnews
  • Happy Teachers Day
    धर्मशालामनोरंजनहमीरपुर

    टीचर्स डे पर खास आपके लिए, ऐसे शिक्षकों की जिन्होंने मनवाया अपनी प्रतिभा का लोहा

    September 5, 2025
    By hinditvnews
  • Accident
    उत्तराखण्ड

    Rudraprayag Accident: बांसवाड़ा के पास हादसा…सड़क से 15 फीट नीचे गिरा वाहन

    September 12, 2024
    By hinditvnews
  • Rohtang
    manaliकिन्नौरकुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: आसमान से निहार सकेंगे बर्फ से ढका रोहतांग दर्रा

    September 4, 2024
    By hinditvnews
  • Tilu Rauteli Award Uttarakhand
    awardउत्तराखण्ड

    Uttarakhand: प्रदेश की 13 महिलाओं को मिलेगा तीलू रौतेली पुरस्कार, चार सितंबर को होगा सम्मान कार्यक्रम

    September 2, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Aiims
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    एम्स बिलासपुर: किडनी के बाद अब बोन मैरो ट्रांसप्लांट और स्टेम सेल थैरेपी

  • latest news solan
    हिमाचल प्रदेश

    Solan News: कार समेत खड्ड में बह गई महिला, पुलिस ने चलाया सर्च ऑपरेशन

  • Crpf
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांग्रेस के 6 बागी और निर्दलीय MLA के घरों के बाहर केंद्रीय सुरक्षो बलों की तैनाती

Timeline

  • May 16, 2026

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

  • May 16, 2026

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career Readiness for Students

  • May 16, 2026

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

  • May 16, 2026

    Excellence Across Streams: CS Academy Records Exceptional Grade 12 Board Performance

  • May 16, 2026

    M3M Foundation's Dr. Aishwarya Mahajan Conferred with CSR Person of the Year 2026 at India CSR Leadership Summit

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Reva University Strengthens Future Ready Education Through Ai Integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, And Innovation Driven Academic Ecosystems

    REVA University Strengthens Future-ready Education through AI-integrated Learning, Interdisciplinary Programmes, and Innovation-driven Academic Ecosystems

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Career Compass Conclave Held At Cii Chandigarh: Educators And Industry Leaders Unite To Redefine Career Readiness For Students

    Career Compass Conclave held at CII Chandigarh: Educators and Industry Leaders Unite to Redefine Career ...

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Tabor Redefines Anti Drone Testing With Software Defined Sdr Platform

    Tabor Redefines Anti-Drone Testing with Software-Defined SDR Platform

    By hinditvnews
    May 16, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.