Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Weatherकिन्नौरकुल्लूचंबामौसमसिरमौरसोलनहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, जोगिंद्रनगर में तीन और शव मिले

लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही, जोगिंद्रनगर में तीन और शव मिले

By hinditvnews
September 3, 2025
260
0
Himachal Weather Conditions News

लगातार जारी बारिश ने मचाई तबाही

माैसम विभाग के अलर्ट के बीच आपदा प्रभावित हिमाचल प्रदेश में लगातार जारी भारी बारिश तबाही मचा रही है। माैसम के कहर से राज्य में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। सैकड़ों सड़कें बंद हैं, ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली-पानी की आपूर्ति ठप हो गई है। राज्य में बुधवार सुबह 10:00 बजे सात नेशनल हाईवे सहित 1162 सड़कें बंद रहीं। इसके अतिरिक्त 2477 बिजली ट्रांसफार्मर व 720 जल आपूर्ति योजनाएं ठप हैं। कुल्लू जिले में 204, मंडी 282, शिमला 234, सिरमाैर 137, सोलन 92, कांगड़ा 60, लाहाैल-स्पीति 48 व चंबा जिले में 100 से अधिक सड़कें बाधित हैं। शिमला में भी रात से भारी बारिश हो रही है।

सुंदरनगर के जंगमबाग में हुए भूस्खलन में अब तक छह की मौत
सुंदरनगर उपमंडल के जंगमबाग में मंगलवार शाम को अचानक हुए भीषण भूस्खलन ने पूरे इलाके को दहला दिया। चंद सेकंड में पहाड़ी से आए मलबे की जद में दो मकान आ गए और दो परिवारों के सदस्य मलबे में दफन हो गए। इनमें से तीन के शव मंगलवार को बरामद हो गए थे। बुधवार को भी तीन और शव बरामद किए गए हैं। जंगमबाग में हुए भूस्खलन में अब तक कुल 6 लोगों के शव बरामद हुए है। जिसमें पांच भूस्खलन की चपेट में आए थे जबकि एक स्कूटी पर जा रहा व्यक्ति था।  एनडीआरएफ की टीम ने घर की छत काटकर दो शवों को निकाला। दोनों की पहचान सुरेंद्र कौर और गुरप्रीत सिंह के रूप में हुई। इसके अलावा मलबे से एक व्यक्ति का और शव मिला। यह शख्स स्कूटर समेत दबा हुआ था। इसकी पहचान डढ़याल निवासी प्रकाश शर्मा के रूप में हुई। तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।  रात भर से लगातार सर्च ऑपरेशन जारी है। उधर, एसडीएम सुंदरनगर अमर नेगी ने बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान स्कूटी और एक गाड़ी का भी कुछ हिस्सा मिला है। गाड़ी में सवार व्यक्ति की तलाश अभी जारी है।

अखाड़ा बाजार में मकान पर भूस्खलन, मलबे में दबे दो लोग
कुल्लू जिला मुख्यालय के इनर अखाड़ा बाजार में बीती रात 11:45  बजे भूस्खलन में दो लोग दब गए। मकान के अंदर दबे दोनों लोगों को बचाने के लिए रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है जिसमें एनडीआरएफ, पुलिस और होमगार्ड के जवान डटे हुए हैं। भारी भूस्खलन में मकान में रह रहा एक कश्मीरी मजदूर और दूसरा एनडीआरएफ का जवान दब गया। जबकि एक मजदूर खिड़की से बाहर सुरक्षित निकल गया। बताया जा रहा है कि इनर अखाड़ा के पीछे मठ क्षेत्र से भूस्खलन होने से यह घटना हुई है। उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने कहा कि रेस्क्यू अभियान जारी है।

किन्नाैर में पहाड़ी से गिरे बडे़-बड़े पत्थर, सड़क पर खड़ी कईं गाड़ियां क्षतिग्रस्त
जिला किन्नौर के सुंगरा के समीप पहाड़ी से भूस्खलन हुआ है। इससे सड़क बाधित हो गई है। पत्थरों की चपेट में आने से कई गाड़ियों को भी नुकसान पहुंचा है।  किन्नौर में बीती रात वांगतू में पहाड़ी से हुए भूस्खलन की चपेट में आने से सड़क पर खड़ी गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, किसी तरह के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग हुआ बहाल, मनालसु में फंसा ट्रैवलर निकाला 
मनाली में अलेउ के समीप पेड़ गिरने के कारण बंद हुआ मनाली-कुल्लू वामतट मार्ग बहाल हो गया है। बुधवार को सुबह ही प्रशासन ने पेड़ को कटवाया। सड़क खुलने के बाद मनाली में जरूरी वस्तुए पहुंचनी शुरू हो गई हैं। वहीं मनालसु नदी में पानी बढ़ने से फंसे टेंपो ट्रैवलर को भी निकल लिया गया है। इसके लिए जेसीबी कि सहायता लेनी पड़ी। अब नदी का जलस्तर भी काफी कम हो गया है लेकिन गांव के लोगों की ओर से बनाई गई सड़क फिर बह गई है।

Share :
Tagsbreaking news himachalhimachal weatherkullu newstoday himachal weather
Previous Article

Uttarakhand: प्रदेश की 13 महिलाओं को मिलेगा ...

Next Article

विपक्ष के हर तीर को काटते रहे ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Arrest
    कुल्लूहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: रिश्ते से इनकार पर लड़की के घर में आग लगाने वाला गिरफ्तार, 3 दिन का रिमांड

    February 23, 2026
    By hinditvnews
  • Spiti
    manalinahanWeatherऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबाधर्मशालाबिलासपुरमंडीलाहौल & स्पीतिशिमलासिरमौरसोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    लाहौल के गोंधला में हिमस्खलन, अटल टनल छोटे वाहनों के लिए बंद

    February 13, 2025
    By hinditvnews
  • Dharamshala
    cricketकांगड़ाखेलधर्मशाला

    India vs Australia Test: धर्मशाला टेस्ट से पहले पिचों का होगा कायाकल्प

    August 4, 2026
    By hinditvnews
  • Download (3)
    शिमला

    शिमला-मटौर मार्ग मूसलाधार बारिश के बाद पत्‍थर गिरने से बाधित, करीब 40 सड़कें भी ब्‍लॉक; करोड़ों का हुआ नुकसान

    August 11, 2023
    By hinditvnews
  • Atal Tunnel
    manaliलाहौल & स्पीतिशिमलाहिमाचल प्रदेश

    मनाली: महाजाम, रोहतांग के लिए कोकसर से भी परमिट जरूरी

    June 9, 2026
    By hinditvnews
  • Hrtc
    कुल्लूशिमलाहिमाचल प्रदेश

    दलाश से आ रही एचआरटीसी बस का टायर खुला, बड़ा हादसा टला

    February 12, 2025
    By hinditvnews

You may interested

  • Una news
    ऊनाहिमाचल प्रदेश

    Una:कर्मचारियों ने फूंका CM का पुतला

  • Bjp
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    शिमला: विमल नेगी मौत मामले में भाजपा ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन

  • Accident
    कांगड़ाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल: कांगड़ा में ट्रैक्टर-ट्रॉली खाई में गिरी, 3 की मौत, कई घायल

Timeline

  • September 5, 2026

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

  • September 5, 2026

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

  • September 5, 2026

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

  • September 5, 2026

    Bisleri International Partners with State Bank of India to Drive Responsible Plastic Waste Management Under its 'Bottles for Change' Initiative

  • September 5, 2026

    Great Food From Great Britain Brings Best of British Flavours to Shoppers Across Five Indian Cities

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    DEKA International and GeoBio Strengthen their Presence Across India with Scientifically Backed Aesthetic Technologies

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    India's EV Boom is Testing a Different Kind of Partnership

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    Cristiano Ronaldo's Sister Elma Aveiro Visits Chemmanur International Jewellers, Keralam

    By hinditvnews
    September 5, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.