लुधियाना में छठ पूजा पर बवाल, श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में टकराव; फायरिंग की चर्चा

लुधियाना में छठ पूजा पर टकराव: ढोलेवाल में श्रद्धालु और इलाके के लोगों में बवाल, फायरिंग की चर्चा
हिंदी टीवी, लुधियाना । Published by: Megha Jain Updated Sat, 14 Nov 2026
लुधियाना के गुरु अर्जुन देव नगर में शनिवार दोपहर को छठ पूजा के दाैरान बवाल हो गया। दोपहर करीब 12 बजे मोहल्ले के लोगों और श्रद्धालुओं के बीच जबरदस्त कहासुनी हो गई। आरोप है कि एक गुट ने फायरिंग कर दी।
लुधियाना के ढोलेवाल स्थित गुरु अर्जुन देव नगर में शनिवार दोपहर छठ महापर्व के आयोजन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर टकराव हो गया। दोपहर करीब 12 बजे इलाके के लोगों और श्रद्धालुओं के बीच शुरू हुई तीखी नोकझोंक ने उग्र रूप ले लिया, जिसके बाद हवाई फायर होने की भी चर्चा है।
शनिवार दोपहर कुछ बाहरी युवकों के मौके पर पहुंचने के बाद मामूली कहासुनी ने बड़े उपद्रव का रूप ले लिया। इलाके में उपद्रव की भनक लगते ही थाना डिवीजन छह के प्रभारी पुलिस पार्टी के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस सायरन सुनकर कई शरारती तत्व अपने वाहन घटनास्थल पर ही छोड़कर फरार हो गए। पुलिस ने वहां खड़ी कई मोटरसाइकिलों और स्कूटरों को अपने कब्जे में ले लिया है।
पुलिस जांच और शांति व्यवस्था
पुलिस अब यह जांच कर रही है कि मौके पर सचमुच गोलियां चली थीं। उपद्रवियों की पहचान करने और घटनाक्रम की सच्चाई तक पहुंचने के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग खंगाली जा रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस जवानों की तैनाती कर दी गई है।