Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • fischer builds the future in Saudi Arabia

  • Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

मंडीशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›मंडी›लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा

By hinditvnews
May 27, 2024
157
0
Rrr

Himachal Election: लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में आपदा, अग्निवीर बने बड़े मुद्दे

मोदी और शाह के इन दोनों ही मुद्दों पर हमलों के बाद राहुल गांधी ने भी रविवार को अपने तरकश से निकालकर कई तीर दागे हैं।

लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव प्रचार के अंतिम दौर में हिमाचल प्रदेश में आपदा और अग्निवीर दो बड़े मुद्दे बन गए हैं। मोदी और शाह के इन दोनों ही मुद्दों पर हमलों के बाद राहुल गांधी ने भी रविवार को अपने तरकश से निकालकर कई तीर दागे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 मई को मंडी में आयोजित रैली में कहा कि केंद्र से आई सैकड़ों करोड़ रुपये की राहत राशि पर हिमाचल प्रदेश में बंदरबांट हुई है। उन्होंने केंद्र में तीसरी बार सरकार बनने के बाद इस पर जांच बैठाने का भी एलान कर डाला।

रविवार को इस पर पलटवार करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि मोदी ने अदानी-अंबानी और केवल 22 लोगों के लिए करीब 16 लाख करोड़ रुपये का कर्ज माफ कर दिया। लेकिन हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के नेतृत्व की कांग्रेस सरकार ने राज्य पर आई आपदा के लिए 9000 करोड़ रुपये मांगे, जो नहीं दिए गए। इस तरह से आपदा पर यह मुद्दा खूब गरमा गया है। इसी तरह से अग्निवीर भर्ती पर भी अमित शाह और राहुल गांधी में खूब तीरंदाजी हुई। 25 मई को ऊना के अंब में अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के लोग कह रहे हैं कि चार साल बाद 75 प्रतिशत अग्निवीरों का कोई भविष्य नहीं है।

इनका जीवन बर्बाद किया जाए। अमित शाह बोले कि इस बारे में कांग्रेस झूठ फैला रही है। 100 बच्चे अग्निवीर बनते हैं तो 25 प्रतिशत तो सीधे सेना में भर्ती हो जाएंगे। जो 75 प्रतिशत युवा बचेंगे, उनके लिए भाजपा शासित सभी राज्य सरकारों ने पुलिस बलों में 10 से 20 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया है। मिलिट्री फोर्सेज में भी 10 प्रतिशत आरक्षण होगा। केंद्र सरकार के पैरा मिलिट्री बलों में भी 10 प्रतिशत आरक्षण देगी। आयु सीमा में भी कई तरह की रियायतें होंगी। परीक्षा में भी लाभ दिए गए हैं और शारीरिक परीक्षाएं भी नहीं होंगी।

इस पर पहलटवार करते हुए रविवार को राहुल गांधी ने कहा कि अमित शाह आए और बोले कि अग्निवीरों को पैरा मिलिट्री और पुलिस में नौकरी मिलेगी। प्रश्न यह है कि हिंदुस्तान का एक युवा देश के लिए शहीद होने के लिए तैयार है तो उसे वही सम्मान मिलना चाहिए, जो दूसरे युवाओं को मिलेगा। दो तरीके के शहीद और जवान नहीं होंगे। राहुल गांधी ने कहा कि इंडिया गठबंधन सरकार आएगी और पहला काम महालक्ष्मी योजना से पहले पहली नौकरी पक्की और किसान कर्जा माफी से पहले अग्निवीर योजना को फाड़कर कूड़ेदान में फेंकेगी। यह योजना सेना की नहीं है। इसे आर्मी नहीं चाहती है। इसे पीएमओ ने बनाया है।

Share :
Tagsnews of himachalnews of hp politicsnews of mandi himachalnews of shimla
Previous Article

हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस-भाजपा के कई स्टार ...

Next Article

HP Politics: राहुल गांधी बोले- हिमाचल सरकार ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • Shiv Bawdi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    पहाड़ी के नीचे जमा पानी लाया था शिमला शिव बावड़ी में तबाही

    March 21, 2024
    By hinditvnews
  • Pm Modi
    manaliऊनाकांगड़ाकिन्नौरकुल्लूचंबामंडीशिमलासोलनहमीरपुरहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: प्रधानमंत्री मोदी ने किया रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का शिलान्यास

    February 27, 2024
    By hinditvnews
  • Anand
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    HP Politics: कांग्रेस प्रत्याशी आनंद शर्मा ने डलहाैजी में पीएम मोदी और भाजपा पर साधा सियासी निशाना

    May 16, 2024
    By hinditvnews
  • Sharma
    कांगड़ाचंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    कांगड़ा: चुनावी रण में दोनों योद्धा नए…मतदाता मौन

    May 21, 2024
    By hinditvnews
  • Mmm
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    लोकसभा चुनाव के लिए हिमाचल में अगले हफ्ते से स्टार प्रचारक बढ़ाएंगे सियासी पारा

    April 30, 2024
    By hinditvnews
  • Car
    चंबाशिमलाहिमाचल प्रदेश

    चंबा में बड़ा सड़क हादसा, टाटा सूमो खाई में गिरने से तीन लोगों की मौत, 10 घायल

    June 6, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Ravi
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    जयराम का आरोप, गुंडागर्दी पर उतरी सरकार, बिंदल बोले

  • Dig
    शिमलाहिमाचल प्रदेश

    Himachal IPS Promotion: हिमाचल के तीन IPS अफसरों को CM सुक्खू ने दिया नए साल का तोहफा

  • Toll
    बिलासपुरशिमलाहिमाचल प्रदेश

    Bilaspur: टोल वसूलने की व्‍यवस्‍था चालकों की जेब पर पड़ रही भारी

Timeline

  • February 9, 2026

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

  • February 9, 2026

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

  • February 9, 2026

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

  • February 9, 2026

    fischer builds the future in Saudi Arabia

  • February 9, 2026

    Quint Digital Ltd. Brings Time Out Market to India with First Location at Worldmark, New Delhi

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment To 'housing For All' Under Pmay 2.0

    Aditya Birla Housing Finance Strengthens Commitment to 'Housing for All' Under PMAY 2.0

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees For The 29th Mahaveer Awards Honouring Champions Of Humanitarian Service

    Bhagwan Mahaveer Foundation Announces Awardees for the 29th Mahaveer Awards Honouring Champions of Humanitarian Service

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Jbcn International Schools Rank Among Top Five In India At Cambridge Outstanding Learner Awards

    JBCN International Schools Rank Among Top Five in India at Cambridge Outstanding Learner Awards

    By hinditvnews
    February 9, 2026
  • Himachal News

    Himachal Budget Session: प्रश्नकाल से पहले विपक्ष के प्वाइंट ऑफ ऑर्डर से गर्माएगा सदन, इन ...

    By hinditvnews
    February 26, 2024
  • Dhami

    CM Dhami: इस बात पर भड़के उत्तराखंड के सीएम, अधिकारियों को लगाई फटकार

    By hinditvnews
    February 27, 2024
  • Chd

    Chandigarh News: फिर अदालत की दहलीज पर पहुंचा चंडीगढ़ मेयर इलेक्शन

    By hinditvnews
    February 27, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.