Hindi TV NEWS

Top Menu

Main Menu

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म

logo

Hindi TV NEWS

  • हिमाचल प्रदेश
    • शिमला
    • सोलन
    • किन्नौर
    • चंबा
    • हमीरपुर
    • ऊना
    • सिरमौर
    • मंडी
    • लाहौल & स्पीति
    • कुल्लू
    • कांगड़ा
  • उत्तर प्रदेश
  • उत्तराखण्ड
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • राष्ट्रीय
  • खेल
  • धार्मिक यात्रा
  • फ़िल्म
  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

Weatherशिमलाहिमाचल प्रदेश
Home›Weather›शिमला के समेज खड्ड में बादल फटने से 6 परिवार लापता, 36 लोग बहे, जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन

शिमला के समेज खड्ड में बादल फटने से 6 परिवार लापता, 36 लोग बहे, जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन

By hinditvnews
August 1, 2024
354
0
shimla

शिमला के समेज खड्ड में बादल फटने से 6 परिवार लापता, 36 लोग बहे

हिमचाल प्रदेश की राजधानी शिमला जिला के समेज में बुधवार देर रात बादल फटने की घटना हुई है। 6 परिवारों के लापता होने की सूचना है। करीब 36 लोग लापता हुए हैं। लापता लोगों की तलाश शुरू कर दी गई है। समेज में एसेंट हाइड्रो 6 मेगावाट प्रोजेक्ट के बहने की भी सूचना है।

इसके अलावा 15/20 क्षेत्र के गांनवी गांव में देर रात करीब 11 बजे बादल फटा है। यहां पर कोई जानि नुकसान होने की सूचना नहीं है। लेकिन दो से तीन घर, खेत, बागीचे, स्कूल के भवन व अन्य नुकसान होने की जानकारी है।जिला प्रशासन की ओर से डीसी शिमला मौके पर पहुंच गए हैं। जबकि रामपुर के खनेरी अस्पताल से चिकित्सकों की टीम मौके के लिए निकल गई है। समेज में एसडीएम रामपुर व अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं।

एसपी और डीसी मौके पर पहुंचे

रामपुर क्षेत्र के झाकड़ी में समेज खड्ड में हाइड्रो प्रोजेक्ट के नजदीक बादल फटा है। वीरवार सुबह तड़के बादल फटने की सूचना जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण में मिली। घटना स्थल के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप और पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी भी रवाना हो गए है।उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि घटना की सूचना मिलते ही ही एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीम, पुलिस, रेस्क्यू दल घटना स्थल के रवाना हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि हमें प्राप्त सूचना के मुताबिक बादल फटने से प्रभावित क्षेत्र से 36 लोगों के लापता होने की जानकारी है।एसडीएम रामपुर निशांत तोमर घटना स्थल पर पहुंच रहें है। सड़क कई जगह बंद होने के कारण उन्हें दो किलोमीटर पैदल ही उपकरणों के साथ जाना पड़ रहा है।

रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा राहत कार्य तुरंत आरंभ कर दिया है। उन्होंने कहा आईटीबीपी, स्पेशल होम गार्ड की टुकड़ी भी रेस्क्यू दल में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि रेस्क्यू कार्यों में सारी टीमें एक जुट होकर कार्य कर रही हैं। एंबुलेंस सहित सभी आधारभूत सुविधाएं रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल की गई है।

कमेटी का गठन

उन्होंने कहा कि अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में कमेटी का गठन कर दिया गया है, जिसमें पुलिस, होम गार्ड, अग्निशमन दल, सुन्नी डैम प्रबंधन सहित अन्य विभागों को शामिल किया गया है।लारजी बांध के गेट 37 मीटर तक खोले गए हैं। पंडोह बांध के तीन गेट 10, 8 व 7 मीटर खोले गए हैं। बांध से करीब सवा लाख क्यूसेक पानी छोड़ा गया है।

जेपी नड्डा ने दिया मदद का आश्वासन

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि आज हिमाचल प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में बादल फटने के कारण हुए भारी नुकसान से आम जनजीवन प्रभावित होने का दुखद समाचार मिला है।लगातार हो रहे प्राकृतिक आपदाओं के संदर्भ में राज्य के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से फोन पर विस्तृत बात कर जानकारी प्राप्त की और आदरणीय प्रधानमंत्री मोदी जी के सरकार की तरफ से हरसंभव मदद पहुंचाने का आश्वासन दिया।प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष राजीव बिंदल और भाजपा कार्यकताओं से इस संकटपूर्ण समय में प्रदेशवासियों को मदद पहुंचाने की अपील की।

 

Share :
Tagshimachalshimlaaweather
Previous Article

राजभवन पहुंचे मुख्यमंत्री, मानसून सत्र को लेकर ...

Next Article

हाई अलर्ट पर केदारघाटी, यात्रा रोकी, श्रद्धालुओं ...

hinditvnews

hinditvnews

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

Related articles More from author

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    स्टडी लीव पर पूरा नहीं, अब 40 फीसदी वेतन ही देगी हिमाचल सरकार

    August 9, 2024
    By hinditvnews
  • Weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    हिमाचल प्रदेश में आज भी बारिश का येलो अलर्ट, कल से बारिश का दौर थमने का पूर्वानुमान

    August 29, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    मौसमहरियाणा

    Haryana Weather: मानसून में 3 तीन दिन का लगेगा ब्रेक, 12 से फिर झमाझम, रतिया में बारिश से गिरी मकान ...

    July 9, 2024
    By hinditvnews
  • eudction
    awardeudctionहिमाचल प्रदेश

    Himachal: शिक्षक पुरस्कार के लिए 70 आवेदन, 5 अगस्त को होगी छंटनी

    August 3, 2024
    By hinditvnews
  • weather
    Weatherहिमाचल प्रदेश

    Himachal: मानसून के पहले 10 दिन सामान्य से 82 फीसदी अधिक बरसे बादल, जानें कहां कितनी हुई बारिश

    July 7, 2024
    By hinditvnews
  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    जाली हस्ताक्षर से 14 लाख की गड़बड़ी करने में बीओ और वन रक्षक निलंबित, जानें पूरा मामला

    August 17, 2024
    By hinditvnews

You may interested

  • Army
    agniveerarmy bhartiहिमाचल प्रदेश

    Agniveer Bharti: हिमाचल के युवाओं के लिए खुशखबरी, इस दिन होगी अग्निवीर भर्ती का आयोजन; साथ लाना होगा ये डॉक्यूमेंट्स

  • Images (1)
    election 2024Himachal Election 2024Lok Sabha Election 2024हिमाचल प्रदेश

    Himachal Politics: ‘प्रदेश के राजनीतिक हालात के खुद जिम्‍मेदार हैं सुक्‍खू, BJP पर न फोड़ें ठीकरा’; CM पर बरसे जयराम

  • himachal
    हिमाचल प्रदेश

    Himachal: आंगनबाड़ी में खाद्य पदार्थों की जांची जाएगी पौष्टिकता, विभाग ने जारी किए आदेश

Timeline

  • November 9, 2026

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

  • November 9, 2026

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

  • November 9, 2026

    Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

  • November 9, 2026

    Morepen Enters U.S. Prescription Generics Market with the Launch of its Desloratadine Tablets, Complementing Broader API, R&D and CDMO Growth Strategy

  • November 9, 2026

    This Diwali, Indians Gifted a Clean Driving Record: Rs. 40 Lakh in Challans Cleared in Three Days on Challanwala

Visit Us

logo

Hindi TV News Channel के साथ देखिये हिमाचल की सभी महत्वपूर्ण और बड़ी खबरें | Watch the latest Hindi news on the Himachal's Most subscribed Web News Channel on YouTube. Hindi TV News, हिमाचल का सर्वश्रेष्ठ हिंदी वेब न्यूज चैनल है। Hindi TV News हिमाचल राजनीति, मनोरंजन, व्यापार और खेल में नवीनतम समाचारों को शामिल करता है।

  • Recent

  • Popular

  • Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    Nexawork AI Launches Custom Software for SMEs From RM19,900.00

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World Tapas Championship

    Chef Aanal Kotak to Put India on the Global Culinary Map at the 10th World ...

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jindal SAW Advances MENA Expansion with Planned Seamless Pipe Manufacturing Facilities in UAE

    By hinditvnews
    November 9, 2026
  • Jakhu

    अब नहीं चढ़नी होंगी जाखू मंदिर की सीढ़ियां, लग गए एस्केलैटर

    By hinditvnews
    March 15, 2024
  • Product

    Punjab News: PM मोदी आज ‘वन स्टेशन वन उत्पाद स्टॉल’ का करेंगे शुभारंभ, इस योजना ...

    By hinditvnews
    March 12, 2024
  • 11 03 2024 Hati 23672027

    Himachal: हाटकोटी माता मंदिर में सालाना साढ़े सात करोड़ रुपये चढ़ावा, हिमाचल सरकार को इन ...

    By hinditvnews
    March 11, 2024

About us

  • 8679999913
  • thehinditvnews@gmail.com
  • Kalka Shimla Highway- VPO Panog, SHOGHI SHIMLA

Follow us

 ब्रेकिंग न्यूज पाने के लिए Hindi tv News से जुड़ें
  • ऊना
  • शिमला
  • सोलन
  • Netflix
  • OTT
© Copyright HINDITVNEWS. All rights reserved.